Mahender Chawla Journalist

Mahender Chawla Journalist देश, प्रदेश और शाहजहांपुर जिले की छोटी बड़ी खबरों से आप लोगों को रूबरू कराने हेतु पेज।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने किया आवाहन।
23/08/2026

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने किया आवाहन।

रक्षाबंधन विशेष विज्ञापन का सुनहरा अवसर 🎉आदरणीय महोदय/महोदया,रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 4TV News के माध्यम से अपने प्रतिष...
23/08/2026

रक्षाबंधन विशेष विज्ञापन का सुनहरा अवसर 🎉

आदरणीय महोदय/महोदया,

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 4TV News के माध्यम से अपने प्रतिष्ठान/संस्था की ओर से शुभकामना संदेश हजारों दर्शकों तक पहुँचाएं।

🎥 30 सेकंड वीडियो विज्ञापन – ₹5,000
🖼️ 30 सेकंड फोटो विज्ञापन – ₹3,500
📺 10 सेकंड स्क्रॉल विज्ञापन – ₹3,000

अपने व्यवसाय/संस्था की ब्रांडिंग के साथ रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रदेशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का बेहतरीन अवसर।

सीमित अवधि के लिए विशेष रक्षाबंधन पैकेज।

संपर्क के लिए आज ही संदेश करें।
4TV News – आपका अपना सैटेलाइट न्यूज़ चैनल

23/08/2026
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏शाहजहांपुर के समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर...
23/08/2026

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

शाहजहांपुर के समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय श्री वीरेंद्र पाल सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. के.पी. गुप्ता ने स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह यादव जी का सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏🌹

#श्रद्धांजलि

23/08/2026

‘फर्जी ट्रैप के डर में कैसे करें निष्पक्ष काम?’ लेखपालों का सरकार से सवाल

शाहजहांपुर। अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में लेखपाल हड़ताल पर रहे। शाहजहांपुर की सदर तहसील में भी जिलेभर के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सोहावल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

लेखपालों का कहना है कि भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निजी रंजिश, झूठी शिकायत या दुर्भावनापूर्ण ट्रैप के जरिए किसी निर्दोष कर्मचारी को फंसाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लेखपालों ने कहा कि राजस्व मामलों में अक्सर दो पक्ष होते हैं। नियम के अनुसार किसी एक पक्ष के पक्ष में कार्रवाई होने पर दूसरा पक्ष नाराज होकर शिकायत या कर्मचारी को फंसाने का प्रयास कर सकता है। ऐसे माहौल में यदि हर समय फर्जी ट्रैप का डर बना रहेगा तो लेखपाल निष्पक्ष होकर काम कैसे करेंगे?

संघ ने मुख्यमंत्री से सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच के बाद ही ट्रैप कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस टीम के लिए स्पष्ट SOP जारी करने की मांग की।

लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

उमेश गुप्ता की मौत पर संजय गुप्ता ‘पाइपवाले’ ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगशाहजहांपुर। सर्राफा व्यापारी स्व. उमेश गुप्ता ...
22/08/2026

उमेश गुप्ता की मौत पर संजय गुप्ता ‘पाइपवाले’ ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

शाहजहांपुर। सर्राफा व्यापारी स्व. उमेश गुप्ता की पुलिस दबिश के दौरान हुई मृत्यु के मामले ने व्यापारी समाज में रोष और चिंता पैदा कर दी है। इसी क्रम में संजय गुप्ता ‘पाइपवाले’ ने उमेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

संजय गुप्ता ने कहा कि उमेश गुप्ता की मौत की खबर बेहद दुखद और आक्रोशित करने वाली है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के साथ लगातार हो रही घटनाओं के खिलाफ अब एकजुट होकर आवाज उठाने का समय है।

उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

संजय गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने दिवंगत उमेश गुप्ता की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

#वैश्यसमाज #निष्पक्षजांच #संजयगुप्ता

😂 एक आदेश… दो फरमान! शाहजहांपुर में स्कूलों की अपनी-अपनी कहानी!जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आदेश:📢 24 अगस्त, सोमवार को प...
22/08/2026

😂 एक आदेश… दो फरमान! शाहजहांपुर में स्कूलों की अपनी-अपनी कहानी!

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आदेश:
📢 24 अगस्त, सोमवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी बोर्डों के सभी स्कूल बंद!

लेकिन… 👀

एक निजी स्कूल का पैरेंट्स को मैसेज आया—
💻 कक्षा Mont–VIII की ऑनलाइन क्लास चलेगी
🏫 और कक्षा IX–XII के बच्चे स्कूल आएंगे, पढ़ाई भी सामान्य रूप से होगी!

अब सवाल ये है कि… 🤔
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आदेश स्कूलों के लिए है या सिर्फ छुट्टी मनाने वाले बच्चों के लिए? 😂

जब आदेश में लिखा है “सभी बोर्डों के समस्त विद्यालयों”, तो फिर स्कूल खुलेंगे कैसे?

अभिभावकों के बीच भी यही कन्फ्यूजन—
बच्चे सोमवार को स्कूल जाएं या सरकारी आदेश की छुट्टी मानें? 😅

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस “ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन” वाले खेल पर क्या सफाई देते हैं।

📌 एक तरफ छुट्टी का आदेश… दूसरी तरफ स्कूल का अपना आदेश!

🚨 शाहजहांपुर में 24 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाशकांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर लिया गया फैसलाशाहजहांपुर...
22/08/2026

🚨 शाहजहांपुर में 24 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश

कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर लिया गया फैसला

शाहजहांपुर। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में सड़क मार्ग से आवाजाही को देखते हुए जिले में 24 अगस्त 2026, सोमवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के सभी विद्यालय 24 अगस्त को बंद रहेंगे।

यह आदेश जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देश के क्रम में जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

📌 24 अगस्त, सोमवार — स्कूलों में अवकाश

Address

BALA JI MANDIR SHAHBAZ NAGAR Road
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahender Chawla Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mahender Chawla Journalist:

Shortcuts

Share