AAP Tak 24 News

AAP Tak 24 News AT24 NEWS in Hindi News Channel Based in shahjahanpur AT24 NEWS channel covers latest News in politic

12/08/2026
06/08/2025

#स्वागत के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने किया हमला माला पहनाने के बाद पीछे से मारा तमाचा
स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थको ने युवक को जमकर पीटा
रायबरेली की घटना

14/07/2025

#ब्रेकिंग_न्यूज

*राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह पहुंचे मध्य प्रदेश*

प्रशासन के छूटे पसीने जीवन सिंह के साथ 10 लोगों को क्या रिहा

करणी सेना पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

छात्रावास में बिना महिला पुलिस घुसी लड़कियों पर भी बरसाई लाठियां

राजपूत समाज आक्रोशित


13/06/2025

AT 24 News पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो LIVE, कैमरे में कैद हुई विमान क्रैश की सबसे भयानक तस्वीरें

#श्रद्धांजलि

 #शाहजहांपुर से अलीगढ़ के  #सास-दामाद जैसा मामला सामने आया है।  #बंडा क्षेत्र में पुत्री के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्च...
02/06/2025

#शाहजहांपुर से अलीगढ़ के #सास-दामाद जैसा मामला सामने आया है। #बंडा क्षेत्र में पुत्री के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के लड़के से #मोहब्बत कर बैठी। फोन पर #बातचीत करने के दौरान दोनों में अपनी #शादी को लेकर सहमति बन गई। बाद में बेटी और लड़के के घरवालों की सहमति से उसने एक मंदिर में युवक को वरमाला पहनाकर उसी से शादी रचा ली। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

#महिला की आयु करीब 45 वर्ष है। उसके पति का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। तब से वह ससुराल में ही चारों बच्चों के साथ रह रही है। उसके बच्चों में सबसे बड़ी बेटी लगभग 20 वर्ष की हो चुकी है और तीन बेटे भी हैं। बताते हैं कि बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वह होने वाले दामाद से बातें करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों के रिश्ते की जानकारी जब उसकी बेटी को हुई तो उसने भी मां का साथ दिया। बेटी ने मां से कह दिया कि वह अपनी शादी कर ले, उसका विवाह बाद में हो जाएगा।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो विवाहिता भूल बैठी परिवार, तीन साल की बेटी पर भी नहीं आया तरस, उठाया ये कदम

बाद में दोनों पक्षों की सहमति से चार दिन पूर्व शाहजहांपुर के एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचा ली। शादी के बाद महिला दूसरे पति को साथ लाने के बजाय अकेली अपने गांव पहुंची। हालांकि, गांव में रहने वाले महिला के परिजनों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

28/05/2025

कासगंज ब्रेकिंग

#ग्रामीण #पत्रकार #एशोशिएशन के संस्थापक की पुण्यतिथि पर बैठक का आयोजन,

पुण्यतिथि के मौके पर दर्जनों पत्रकार रहे मौजूद,

बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि को नहीं भुलाया जा सकता:प्रदेश उपाध्यक्ष

पत्रकारों ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी #श्रद्धांजलि,

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजसेवी मंजीत सिंह,पटियाली थाना प्रभारी,

इस मौके पर पत्रकारों को शील्ड व पुरुस्कार देकर किया गया सम्मानित,

पटियाली तहसील के सेंट.के.एम. विद्यालय का पूरा मामला,

रिपोर्ट-जयचन्द्र कासगंज

28/05/2025

*ऑपरेशन सिंदूर के सफल अनावरण को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की टीम ने शाहजहांपुर में निकाली तिरंगा यात्रा*

शाहजहांपुर में आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के आवाहन पर जिला अध्यक्ष रामवीर कनौजिया के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के सफल अनावरण को लेकर तिरंगा यात्रा हरदोई बाईपास से लेकर मिश्रीपुर छात्रावास तक निकली आपको बताते हैं चले की 22 अप्रैल 2025 को, जम्मू और कश्मीर, भारत के अनन्तनाग ज़िले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी पर एक आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 26 पर्यटकों की जान गयी और क़रीबन 17 से अधिक लोग घायल हो गए थे जिसके बाद भारतीय सेना ने सोमवार को एक बुकलेट जारी की थी जिसमें बताया गया कि 6-7 मई को लॉन्च किए ऑपरेशन सिंदूर की तीनों सेना प्रमुख मॉनिटरिंग कर रहे थे। पहलगाम आतंकी घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में कुल 413 ड्रोन अटैक किए। उन सभी को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहुत करारा जवाब दिया था निकली गई तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष रामवीर कनौजिया प्रदेश सचिव विनीत शुक्ला पत्रकार नरेंद्र राणा पत्रकार ईश्वर दिन उर्फ टिंकू कनौजिया पत्रकार रोशन लाल पटेल विकास चौहान एसपी राणा वेद प्रकाश मिश्रा विवेक मिश्रा संजय भारती प्रवीण वर्मा अभिषेक नारायण सर्वेश चंद्र मिश्रा एडवोकेट संजय दिवाकर मनोज कुमार सुमित कनौजिया अनुज दुबे बृजेश गुप्ता अभय प्रताप सिंह गुड्डू लाल भारती आसाराम चौधरी गणेश बाबू गौतम पंकज कनौजिया संदीप कुमार अमित कुमार कपिल कुमार आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे

19/05/2025

ग्राम पंचायत भुजपुरा में एक और पहल,

सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन ,

2 वादों का हुआ निस्तारण

जनपद कासगज के सिढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भुजपुरा किसी पहिचान की मोहताज नहीं है,विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र को कई बार राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया गया है,वहीं अब इस ग्राम पंचायत में सचल ग्राम न्यायालय को आयोजन हुआ जिसमें दो वादों की सुनवाई की गई,सुनवाई के दौरान वादी,प्रतिवादी दोनों पक्ष मौजूद रहे,वहीं इस दौरान न्यायिक अधिकारी अनुराग ने आपसी सहमति और सुलह के आधार पर दो महत्वपूर्ण वादों का निस्तारण कराया, प्रधान गिरीश चंद्र ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा सचल ग्राम न्यायालय ग्रामीण जनता के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी,जिससे ग्रामीणों को छोटे छोटे विवादों के लिए न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें।

19/05/2025

एनएसजी #इंस्पेक्टर ने लगाया #दबंगों द्वारा परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, वर्दी पहन कर पहुंचा #एसपी कार्यालय, #मीडिया ने गांव में पहुंच कर लिया हकीकत का जायजा,

#मैनपुरी में शिकायती पत्र के साथ #एनएसजी में तैनात इंस्पेक्टर पहुंचा एसपी #कार्यालय। गांव के ही दबंगों द्वारा #पुलिस के साथ साठ गांठ करके परेशान किए जाने का लगाया आरोप। #पेपर देने जा रहे छोटे भाई को बीच रास्ते से गाड़ी में डाल ले जाने का पुलिस कर्मियों पर एनएसजी #इंस्पेक्टर ने लगाया आरोप। ग्राम #प्रधान व पुलिस की मिलीभगत से परिजनों को परेशान करने का भी है आरोप।वही ग्राम प्रधान ने एनएसजी इंस्पेक्टर के आरोपों को बताया निराधार वही दूसरे पक्ष ने एनएसजी कमांडो व उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने व सेना की वर्दी में जाकर पुलिस अधिकारियों को गुमराह करने का लगाया आरोप। पूरा मामला कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर झाला।
वी ओ
आपको बता दें कि #थाना #कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर झाला निवासी कुलदीप कुमार #दिल्ली में एनएसजी कमांडो के पद पर तैनात है। उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि मेरा एक भाई गांव में रहता है और वह पढ़ाई लिखाई कर सेना में जाने की तैयारी भी कर रहा है। जब वह #घरेलू काम से साठिया बाग पर जा रहा था तो उसके साथ दो वर्दी पहने सिपाही और दो साधा कपड़ों में सिपाहियों ने बुरी तरह से मारपीट की। उसको लात मारी, #थप्पड़ मारे और गाड़ी में डालकर ले गए। जिसके बाद उसे कुरावली जीटी रोड पर धक्का मारकर गाड़ी से फेंक दिया। उन सिपाहियों के नाम जितेंद्र सिंह भदौरिया और आलोक सोलंकी हैं एवं अन्य दो सिपाहियों के नाम पता नहीं हैं। उस समय गांव के अन्य दो लड़के भी मेरे भाई के साथ थे। उसमें से एक का नाम आदित्य यादव है, जिसका बीएससी का पेपर था और दूसरे का नाम दीपक यादव है, जो मैनपुरी अपने किसी काम से जा रहा था।वहीं आरोप है कि यह सिपाही ग्राम प्रधान के साथी हैं। उन्हीं के कहने पर मेरे परिवार को आएदिन परेशान करते हैं।
बीते 10 जनवरी को भी इन लोगों ने दारू पीकर मेरे घर में घुसकर #विवाद किया था और 19 अप्रैल को भी मेरे घर वालों के साथ विवाद हुआ था। हर बार वह लोग ग्राम प्रधान के कहने पर फैसला करा देते हैं। जिसके साथ ही 09 मई को समूह बनाकर मेरे परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा किया था और परिवार की महिलाओं के साथ #बदतमीजी की थी। वहीं 15 मई को यह लोग काली वर्ना गाड़ी में आए थे जो कि बिना नंबर की थी और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। यह गाड़ी पुलिस वालों की थी।
इस मामले को लेकर पुलिस ने एनएसजी कमांडो ने क्या कुछ वताया जव गाँव मे पहुंच कर हकीकत की जानकारी ली क्या बोले परिजन
वहीं एनएसजी कमांडो के विपक्षी मोहन से वात की तो मामला कुछ और ही निकला
विपक्षी मोहन से बात की तो उसने बताया कि माह जनवरी में मेरे भाई को अकेले में घेरा था तो मेरे भाई को इन चारों लोगों के मारा था। उसके बाद यह लोग बोले कि तुम्हारा भाई हमारे घर में घुसा है और मेरे घर में मेरी बहन को छेड़ा है, ऐसा इन लोगों ने बोला। उसके बाद इन लोगों ने डायल 112 नंबर पर फोन किया। फिर इन लोगों ने हमारे ऊपर चोरी का इल्जाम लगाकर जेल भेजा
वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी आरोप बताए असत्य और निराधार

Address

Uttar Pradesh Shahajahnapur
Shahjahanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAP Tak 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share