Sach Apke Dwar Shahjahanpur

Sach Apke Dwar Shahjahanpur निडर आवाज़ — आम आदमी की ताक़त।
हर वो आवाज़ जो दबा दी जाती है, उसे मंच देने का प्रयास।
सच के साथ, जनता के पक्ष में।

पंजाबी महासभा में रूपेश वोहरा, सतीश आनंद और महेन्द्र चावला को कार्यवाहक जिम्मेदारीशाहजहांपुर। पंजाबी महासभा शाहजहांपुर क...
12/07/2026

पंजाबी महासभा में रूपेश वोहरा, सतीश आनंद और महेन्द्र चावला को कार्यवाहक जिम्मेदारी

शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा शाहजहांपुर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में अगले माह आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यवाहक जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष लाजपत राय बत्रा ने कहा कि संगठन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सक्रिय और समर्पित लोगों की हमेशा आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि जो नए युवा समाजहित में कार्य करना चाहते हैं, उनका महासभा में स्वागत है। सभी लोगों से संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक में अध्यक्ष लाजपत राय बत्रा ने सदन की सहमति से रूपेश वोहरा को कार्यवाहक महामंत्री, सतीश आनंद को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष तथा महेन्द्र चावला को कार्यवाहक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक के दौरान कृष्णा नगर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने महासभा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को मंदिर के इतिहास पर आधारित पुस्तकों का वितरण भी किया।

बैठक में प्रेम नारंग, किशन लाल छाबड़ा, विनय चड्ढा, रोमी आनंद, सुरेंद्र सेठी, कृष्ण गोपाल बिन्नू, हरीश बजाज, संजीव सचदेवा, गगन खन्ना, बंटी ग्रोवर, राजकुमार धवन, मनमोहन अरोड़ा, जुगल तनेजा, राजू कामरा, हेमंत बजाज सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

🕯️ अत्यंत दुःखद सूचनाबत्रा महफ़िल के स्वामी नवीन बत्रा के छोटे भाई सोनू बत्रा, निवासी रामनगर कॉलोनी, शाहजहांपुर का सोमवा...
07/07/2026

🕯️ अत्यंत दुःखद सूचना

बत्रा महफ़िल के स्वामी नवीन बत्रा के छोटे भाई सोनू बत्रा, निवासी रामनगर कॉलोनी, शाहजहांपुर का सोमवार, 06 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे हृदयाघात (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया।

उनकी अंतिम यात्रा आज, मंगलवार 07 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे उनके निवास स्थान, रामनगर कॉलोनी से लालपुल खन्नौत घाट, शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

🕉️ अत्यंत दुःखद सूचना 🙏🏻गहरे दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीमती कविता चावला जी, धर्मपत्नी श्री दीपक चावला जी, निव...
06/07/2026

🕉️ अत्यंत दुःखद सूचना 🙏🏻

गहरे दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीमती कविता चावला जी, धर्मपत्नी श्री दीपक चावला जी, निवासी चावला धर्मकांटा, सत्यपाल पेट्रोल पंप के निकट, पुवायां रोड, शाहजहांपुर का आज दुखद निधन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा आज, दिनांक 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को सायं 5:30 बजे उनके निवास स्थान से मोक्ष धाम, लालपुल खन्नौत घाट शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🌹

शोक संतप्त:
समस्त चावला परिवार

🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹इंडिया न्यूज़ चैनल की वरिष्ठ पत्रकार कु. शिशांत शुक्ला जी को पत्रकार प्रेस परिषद की जिलाध...
03/07/2026

🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹

इंडिया न्यूज़ चैनल की वरिष्ठ पत्रकार कु. शिशांत शुक्ला जी को पत्रकार प्रेस परिषद की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐

यह सम्मान आपकी मेहनत, निष्पक्ष पत्रकारिता, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पत्रकारों के हितों को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारिता के मूल्यों को और अधिक सशक्त दिशा प्राप्त होगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें, सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के पथ पर सदैव अग्रसर रहें तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज और पत्रकारिता जगत का गौरव बढ़ाती रहें।

पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 💐🙏

You are invited to the grand opening
30/06/2026

You are invited to the grand opening

आज
29/06/2026

आज

भावपूर्ण श्रद्धांजलिशाहजहांपुर। सहारा समय न्यूज़ चैनल के पत्रकार श्री प्रेम शंकर गंगवार जी की पूज्य माता जी का आज प्रातः...
26/06/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर। सहारा समय न्यूज़ चैनल के पत्रकार श्री प्रेम शंकर गंगवार जी की पूज्य माता जी का आज प्रातःकाल दुखद निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे मारिया धाम श्मशान भूमि, तिलहर (शाहजहांपुर) में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🕉️

अवैध अस्पताल की शिकायत पर वैक्सीन की रिपोर्ट! IGRS निस्तारण पर उठे सवालशिकायतकर्ता बोला— विषय पढ़े बिना फाइल बंद कर रहे ...
16/05/2026

अवैध अस्पताल की शिकायत पर वैक्सीन की रिपोर्ट! IGRS निस्तारण पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता बोला— विषय पढ़े बिना फाइल बंद कर रहे अधिकारी, प्राइवेट ऑपरेटर चला रहे व्यवस्था

शाहजहांपुर। सरकारी शिकायत निस्तारण प्रणाली आईजीआरएस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे कथित अवैध अस्पताल की शिकायत पर ऐसा निस्तारण सामने आया है, जिसने अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार शिकायत अवैध अस्पताल के संचालन से संबंधित थी, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जो आख्या प्रस्तुत की गई, उसमें वैक्सीन लगाए जाने का उल्लेख कर दिया गया। शिकायत में अस्पताल संचालन का मुद्दा था, जबकि जवाब पूरी तरह अलग विषय पर दिया गया।
स्क्रीनशॉट के अनुसार शिकायतकर्ता के असंतुष्ट फीडबैक के बाद मामला उच्च अधिकारी को पुनः परीक्षण हेतु भेजा गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई विभागों में प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर शिकायतों का निस्तारण तैयार करते हैं, जबकि अधिकारी केवल औपचारिक स्वीकृति देकर फाइलें बंद कर देते हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब शिकायत का विषय ही नहीं पढ़ा गया तो जांच और निस्तारण की गुणवत्ता कितनी गंभीरता से की जा रही है। मामले ने आईजीआरएस प्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

29/04/2026

नरसिंह प्रकटोत्सव के पावन अवसर से सेवा का शुभारंभ 🙏

भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु कृपा जन कल्याण संस्था द्वारा महानगर शाहजहांपुर में नि:शुल्क शीतल पेयजल एवं शरबत सेवा शुरू की जा रही है।

संस्था के अध्यक्ष संजय गुप्ता (पाइप वालों) के नेतृत्व में यह सेवा शहर के चार प्रमुख स्थानों पर लगातार 2 महीनों तक, प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी, जिससे राहगीरों को गर्मी और लू से राहत मिल सके।

इसके साथ ही बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी महाराज को भोग अर्पित कर बूंदी, हलवा और पूड़ी का भंडारा भी सेवा भाव से आयोजित किया जाएगा।

सेवा ही धर्म है 🙏
आप सभी से अनुरोध है कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

शाहजहाँपुर में 3 स्कूलों पर 1-1 लाख का जुर्माना, एक को चेतावनीशाहजहाँपुर। अभिभावकों और पुस्तक विक्रेताओं से मिली शिकायतो...
27/04/2026

शाहजहाँपुर में 3 स्कूलों पर 1-1 लाख का जुर्माना, एक को चेतावनी

शाहजहाँपुर। अभिभावकों और पुस्तक विक्रेताओं से मिली शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में 6 सीबीएसई विद्यालयों के मामलों की सुनवाई की गई।
जांच के दौरान 3 विद्यालय—श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल (जलालाबाद) और द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल—को नियमों का उल्लंघन करते हुए दोषी पाया गया। इन विद्यालयों पर उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के तहत प्रत्येक पर 1-1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
जांच में सामने आया कि एक विद्यालय ने पुस्तकों की सूची बदली, दूसरे ने निर्धारित स्थान के अलावा अन्य जगहों से किताबें बिकवाईं, जबकि तीसरे विद्यालय ने परिसर के भीतर ही किताबों की बिक्री कराई।
वहीं, तक्षशिला पब्लिक स्कूल को कुछ किताबें बाजार में उपलब्ध न होने के कारण चेतावनी देकर छोड़ा गया। जबकि डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली और लिटिल फ्लावर स्कूल (पुवायां) के खिलाफ शिकायतों की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें राहत दी गई।
जिलाधिकारी एवं जिला शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Address

Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach Apke Dwar Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sach Apke Dwar Shahjahanpur:

Shortcuts

Share