Voice Of City SPN

Voice Of City SPN तमाशा नहीं सिर्फ़ ख़बर
For

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोर फाउंडेशन ने किया पौधरोपण, महिलाओं ने लिया 'एक व्यक्ति, एक पेड़' का संकल्प #शाहजहांपुर । विश्व...
06/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोर फाउंडेशन ने किया पौधरोपण, महिलाओं ने लिया 'एक व्यक्ति, एक पेड़' का संकल्प
#शाहजहांपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरोजनी नगर क्षेत्र में भोर फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प भी दोहराया। साथ ही उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें पोषण किट एवं राशन वितरित किया गया। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। महिलाओं को सशक्त बनाकर ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने 'एक व्यक्ति, एक पेड़' का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वाति सिंह, चांदनी रावत, विनीता सिंह सहित भोर फाउंडेशन की पूरी टीम एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

14/04/2026

#जनपद #शाहजहांपुर के बहादुरगंज #बाज़ार में स्थित शोरूम में लगी आग। मौके पर पहुंची दमकल टीम के आग पर पाया काबू।
#खबर

 #होटल_रेस्टोरेंट_को_एक_हफ्ते_में_पाइपलाइन_गैस_कनेक्शन_लेने_के_निर्देश ाइपलाइन_गैस_योजना_को_रफ्तार #शाहजहांपुर। DM Shahj...
06/04/2026

#होटल_रेस्टोरेंट_को_एक_हफ्ते_में_पाइपलाइन_गैस_कनेक्शन_लेने_के_निर्देश

ाइपलाइन_गैस_योजना_को_रफ्तार

#शाहजहांपुर। DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घर-घर पाइपलाइन के जरिए नेचुरल गैस पहुंचाने की योजना को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां अधिक से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों को जल्द से जल्द गैस कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को एक सप्ताह के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने को कहा है। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन बड़े प्रतिष्ठानों के पास पाइपलाइन उपलब्ध होने के बावजूद एक हफ्ते में कनेक्शन नहीं लिया गया, उनकी व्यावसायिक एलपीजी गैस सप्लाई बंद की जा सकती है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी जल्द पीएनजी सप्लाई शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि जनपद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सीजीडी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। पीएनजी गैस, एलपीजी की तुलना में सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि यह हवा में जल्दी फैल जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा कम होता है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि अगर किसी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जनपद के कई क्षेत्रों जैसे कांट नगर, पिपरौला, जमौर, टीचर्स कॉलोनी, साउथ सिटी, आवास विकास, काशीराम कॉलोनी, रौजा पावर टाउनशिप समेत अन्य इलाकों में पाइपलाइन उपलब्ध है, जहां कनेक्शन लेने की प्रक्रिया जारी है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 8765177544 और 18002706720 जारी किए गए हैं। बैठक में नगर निगम, पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारी समेत कई होटल और रेस्टोरेंट संचालक मौजूद रहे।

वार्ड-24 में गंदगी, जाम नालियां और पानी संकट पर भड़कीं महापौर, जल्द सुधार के निर्देश #शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र के वा...
06/04/2026

वार्ड-24 में गंदगी, जाम नालियां और पानी संकट पर भड़कीं महापौर, जल्द सुधार के निर्देश
#शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-24, मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति बेहद खराब मिलने पर महापौर Archna Verma ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार सुबह किए गए निरीक्षण में कई गंभीर समस्याएं सामने आईं, जिस पर नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह नालियां चोक हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क पर कूड़ा पड़ा मिला, जिससे गंदगी फैल रही है और आवागमन भी बाधित हो रहा है। पेयजल व्यवस्था भी बदहाल दिखी। कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है, जबकि 6 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी को देखते हुए इन्हें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पक्के पुल के पास बना शौचालय बंद मिला और आसपास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। वार्ड में कई जगह नालों पर अतिक्रमण भी पाया गया, खासकर ग्रीन वैली स्कूल और हनुमत धाम मार्ग पर, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। गौशाला तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने और वहां पानी व छाया की कमी पर भी महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, दिन में जलती स्ट्रीट लाइट, गंदे यूरिनल और खुले नालों के कारण हो रहे हादसों पर भी चिंता जताई गई। महापौर ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर पर्व #शाहजहांपुर। गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में ईस्टर ...
05/04/2026

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर पर्व
#शाहजहांपुर। गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और प्रार्थना, भजन व आराधना के माध्यम से अपनी भक्ति व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री Suresh Kumar Khanna उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री खन्ना के स्वागत से हुई। चर्च के पादरी अमित लाल, भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद दौलत मसीह, अमित एडवर्ड, एनटीआई डायरेक्टर सपना मैसी, अजीत सिंह, पादरी डारा सिंह तथा होली एंजेल्स स्कूल, चिनौर की प्रिंसिपल सिस्टर फातिमा ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पादरी अमित लाल ने किया, जबकि स्वाति सिंह ने हिंदी में प्रभावशाली ढंग से ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। प्रार्थनाओं, भजनों और संदेशों के माध्यम से आशा, नवजीवन और विश्वास का संदेश दिया गया। इस दौरान चर्च परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। देश की शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थनाएं भी की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में मनाया गया यह ईस्टर पर्व आस्था, एकता और प्रेम का प्रतीक बना।

 #ईस्टर पर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे  #वित्त_मंत्री #शाहजहांपुर। ईस्टर पर्व के अवसर पर रविवार, 5 अप्रैल को शहर में व...
04/04/2026

#ईस्टर पर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे #वित्त_मंत्री
#शाहजहांपुर। ईस्टर पर्व के अवसर पर रविवार, 5 अप्रैल को शहर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मोहल्ला गोविंदगंज स्थित चर्च में आयोजित होगा, जिसमें मसीह समाज के लोग सामूहिक रूप से प्रार्थना करेंगे। भोर फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं समाजसेविका स्वाति सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देना है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री Suresh Kumar Khanna मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ईस्टर के इस पावन अवसर पर आयोजित यह प्रार्थना सभा आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संदेश देगी।

 #अरुणाचल में  #एमएसएमई को बढ़ावा,  #आईआईए की साझेदारी से खुलेंगे  #रोजगार के नए रास्तेअशोक अग्रवाल सम्मानित, 16 समझौते ...
04/04/2026

#अरुणाचल में #एमएसएमई को बढ़ावा, #आईआईए की साझेदारी से खुलेंगे #रोजगार के नए रास्ते
अशोक अग्रवाल सम्मानित, 16 समझौते साइन; निवेश, कौशल और ग्रीन इंडस्ट्री पर जोर
#शाहजहांपुर । अरुणाचल प्रदेश के नामसाई स्थित अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज में आयोजित ‘बिजनेस कॉन्फ्रेंस और अरुणाचल इन्वेस्टर्स समिट’ में एमएसएमई क्षेत्र को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल सामने आई। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और एयूएस के संयुक्त आयोजन में क्षेत्र के उद्यमियों और व्यापारिक नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान आईआईए के पूर्व अध्यक्ष एवं विद्या प्लाईवुड के निदेशक अशोक अग्रवाल को एमएसएमई मंत्रालय और विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर उद्यम विकास और कौशल निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई।
सम्मेलन में उद्योग जगत, नाबार्ड और सिडबी के साथ निवेश नीतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अशोक अग्रवाल ने ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे उद्योग जरूरी हैं जो पर्यावरण की रक्षा के साथ रोजगार भी बढ़ाएं। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि एयूएस और आईआईए से जुड़े उद्यमों के बीच 16 समझौतों पर हस्ताक्षर रही, जिससे पूर्वोत्तर के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी, विधायक चाउ ज़िंगनू नामचूम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक वांगलिन लोवान्गदोंग ने किया। आईआईए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल अरुणाचल प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर में एमएसएमई विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

01/04/2026

सफत्यारा-पैतापुर में भीषण आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
#शाहजहांपुर। ददरौल क्षेत्र के ग्राम सफत्यारा और पैतापुर में मंगलवार को गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लग गई, जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक #अरविंद_कुमार_सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रभावित किसानों की फसल का जल्द सर्वे कराया जाए और उन्हें शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए।
#विधायक ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कठिन समय में वे सभी किसान भाइयों के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

1  #अप्रैल  #2026  से लागू नए  #सरकारी नियम1. नया  ैक्स कानूनपुराना इनकम टैक्स कानून बदलकर नया लागू कर दिया गया है। नए ट...
31/03/2026

1 #अप्रैल #2026 से लागू नए #सरकारी नियम

1. नया ैक्स कानून
पुराना इनकम टैक्स कानून बदलकर नया लागू कर दिया गया है। नए टैक्स स्लैब लागू हुए हैं, जिससे कम आय वालों को राहत मिलेगी
नई टैक्स व्यवस्था अब डिफॉल्ट ( ) रहेगी।
मतलब: टैक्स सिस्टम को आसान और थोड़ा सस्ता बनाया गया है

2. की जगह नया
अब #नौकरी करने वालों को Form 16 नहीं मिलेगा। उसकी जगह नया Form 130 जारी किया जाएगा। इसमें टैक्स की ज्यादा डिटेल और स्पष्ट जानकारी होगी
मतलब: अब आपको ज्यादा साफ और पूरी टैक्स रिपोर्ट मिलेगी

3. कार्ड के नए नियम
अब केवल #आधार_कार्ड से PAN नहीं बन सकेगा। पहचान और पते के अन्य दस्तावेज देना अनिवार्य होगा
मतलब: PAN बनवाने की प्रक्रिया अब थोड़ी सख्त हो गई है

4. #बैंक और के नियमों में बदलाव
ATM से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया गया है। कुछ बैंक अपने चार्ज बढ़ा सकते हैं
#सुरक्षा के लिए जैसे नियम और सख्त किए गए हैं।
मतलब: #बैंकिंग अब थोड़ी #महंगी लेकिन ज्यादा #सुरक्षित होगी

5. महंगा
FASTag #वार्षिक पास ₹3000 से बढ़ाकर ₹3075 कर दिया गया है।
मतलब: #हाईवे पर सफर थोड़ा महंगा हो सकता है

6. #शेयर_बाजार में नया टैक्स ( )
F&O ( #फ्यूचर्स और #ऑप्शंस) #ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।
मतलब: शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना अब थोड़ा महंगा पड़ेगा

7. #सैलरी और #नौकरी से जुड़े बदलाव
( ) की कटौती बढ़ सकती है। #छुट्टी के #नियम बदले—अब 240 दिन की जगह 180 दिन काम करने पर छुट्टी का #अधिकार मिलेगा
मतलब हाथ में सैलरी थोड़ी कम आ सकती है, लेकिन भविष्य के लिए #फायदा होगा

8. कुछ #फायदे भी बढ़े
(खाने के कूपन) पर टैक्स छूट बढ़ाई गई है। ऑफिस से मिलने वाले छोटे लोन पर टैक्स में राहत मिलेगी।

9. LPG, पेट्रोल-डीजल और अन्य बदलाव
1 अप्रैल को सिलेंडर के दाम अपडेट हुए
#पेट्रोल- #डीजल की कीमतों में भी बदलाव संभव। रेल टिकट, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं में छोटे बदलाव लागू।
कुल मिलाकर 1 अप्रैल 2026 से टैक्स, बैंक, PAN, नौकरी, टोल और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई नियम बदल गए हैं।

शहीद प्रतिमाएं हटाने पर बवाल, जल्दबाजी में दोबारा लगाई गईं मूर्तियां #शाहजहांपुर। शहर में शहीद प्रतिमाओं को हटाए जाने का...
26/03/2026

शहीद प्रतिमाएं हटाने पर बवाल, जल्दबाजी में दोबारा लगाई गईं मूर्तियां
#शाहजहांपुर। शहर में शहीद प्रतिमाओं को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले से नई प्रतिमाएं लगाने की ठोस तैयारी नहीं थी, बल्कि पुरानी मूर्तियों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस कदम के बाद जनआक्रोश बढ़ गया और मामला गरमा गया।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही उच्च स्तर से सख्त निर्देश आए, प्रशासन ने आनन-फानन में उसी स्थान पर संगमरमर के शिलापट तैयार कराकर मूर्तियों को फिर से स्थापित कर दिया। हालांकि यह कार्य जल्दबाजी में किया गया, जिससे इसकी गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बिना योजना के मूर्तियां हटाई गईं और बाद में दबाव में उन्हें वापस लगाया गया। अब लोगों की नजर अगली कार्रवाई पर है, क्योंकि शिलापट और मूर्तियों के पूरी तरह सूखने के बाद आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
इस पूरे प्रकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है।

Address

SHAHJAHANPUR
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice Of City SPN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share