Sanjay Tripathi shahnagar

Sanjay Tripathi shahnagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sanjay Tripathi shahnagar, Media/News Company, Shahnagar.

17/08/2026

पन्ना-कटनी मार्ग पर दिल दहला देने वाला मंजर। सड़क पर मिले 10 गौवंश के शव

पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर धामू बैरियर, शिकारपुरा के पहले सोमवार सुबह सड़क पर 10 गौवंश मृत अवस्था में मिले।वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी गौवंश सड़क के बीचों-बीच पड़े हैं। कुछ के शरीर पर चोट के निशान और खून भी है। पास में रस्सी भी मिली है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में गौ तस्करों द्वारा इन्हें यहां डंप किया गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि एक गौवंश अभी सांस ले रहा था। सूचना पर वन विभाग और शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने जेसीबी से शव हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करों की तलाश जारी है।

15/08/2026

शाहनगर पंचायत परिसर बना स्वतंत्रता दिवस का केंद्र, सरपंच मनोज जैन ने किया ध्वजारोहण वही वरिष्ठजनों और सेवानिवृतों का अभिनंदन

07/08/2026

50 हेक्टेयर के सघन वृक्षारोपण की तैयारी में जुटा वन विभाग, भूमि विवाद पर रेंजर ने पहुंच दी समझाइस

06/08/2026
25/07/2026

भीषण सड़क हादसा: ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, कई घायल, कई की हालत गंभीर

सलेहा (पन्ना)। पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा-शाहनगर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। ऑटो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरु निवासी देवेंद्र कुमार आदिवासी अपने ऑटो से मृत्यु संस्कार में शामिल होने के लिए छुलाई गांव की ओर सवारियों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान महुआडोल से सारंगपुर की ओर जा रहे बाइक सवार लवकेश सिंह की ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Address

Shahnagar
488448

Telephone

+919755277327

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjay Tripathi shahnagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanjay Tripathi shahnagar:

Shortcuts

Share