04/05/2026
चलती कार में अचानक आग, धमाके के साथ धू-धू कर जली गाड़ी — बाल-बाल बचा चालक
प्रागपुरा थाना क्षेत्र में बागावास पुलिया से 100 मीटर पहले सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।