Dimple Saptahik

Dimple Saptahik Dimple saptahik is a hindi news paper : India's leading media and communications group. You can foll

*प्राकृतिक चिकित्सा  शिविर का आयोजन*शामगढ़। ( डिंपल न्यूज़) भोपाल के प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर रमेश टेवानी ने पोरवाल मां...
07/06/2026

*प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन*
शामगढ़। ( डिंपल न्यूज़) भोपाल के प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर रमेश टेवानी ने पोरवाल मांगलिक भवन में प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी एवं शरीर को निरोगी बनाने के लिए प्राकृतिक फलाहार, जूस आदि का सेवन करने की सलाह दी । वात पित्त एवं कफ के असंतुलन कारण होने वाले रोग एवं उनके निवारण की बहुत सरल तरीके से समझाइश दी । आपने कहा कि सभी रोग पेट में गंदगी पड़ी होने के कारण होते हैं, इसलिए पेट में पड़ी गंदगी को तत्काल निकालना चाहिए । स्वस्थ व निरोगी शरीर बनाए रखने के लिए पका हुआ खाना कम एवं अपका खाना याने फल आदि खाएं । शिविर लगभग 2 घंटे चला । भारत विकास परिषद पोरवाल समाज गायत्री परिवार एवं वूमेन पावर समिति के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया था, शिविर के सूत्रधार श्री एम एल धनोतिया उज्जैन थे, जिन्होंने भोपाल स्थित अस्पताल के अनुभव सुनाए । मंच पर अतिथि के रूप में श्री राम विलास जी संघवी , श्री राम शंकर जी गुप्ता, श्री घनश्याम जी मेहता, एवं आयोजन कर्ता पोरवाल समाज अध्यक्ष श्री मनोज जी मुजावदिया भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अजय चौहान , कार्यक्रम संयोजक श्रीमती बीना जैन, वूमेन पावर समिति के अध्यक्ष श्रीमती दर्शना मनोचा , डॉ दुर्गा सिसोदिया एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदीआदि उपस्थित थे । लगभग 200 से अधिक महिला पुरुषों में शिविर का लाभ लिया । संचालन मुकेश दानगढ़ ने किया, एवं आभार नवीन सेठिया ने माना ।

07/06/2026

*नीमच में दर्दनाक हादसा: खिमला प्रोजेक्ट ग्रिंको में 100 फीट ऊपर से लिफ्ट गिरी, 9 मजदूर घायल*

*नीमच, मध्य प्रदेश*
नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित खिमला प्रोजेक्ट ग्रिंको में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रोजेक्ट साइट पर निर्माण कार्य के दौरान करीब 100 फीट की ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 9 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

*कैसे हुआ हादसा*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर निर्माण सामग्री और उपकरण ले जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट का बैलेंस बिगड़ गया और वह तेज गति से नीचे गिर गई। लिफ्ट में सवार मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसा इतना जबरदस्त था कि लिफ्ट के परखच्चे उड़ गए।

*घायलों की स्थिति*
हादसे में 9 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद प्लांट में तैनात निजी डॉक्टरों की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तीन एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

*प्रशासन और पुलिस मौके पर*
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जाएगी और यह देखा जाएगा कि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। प्रोजेक्ट प्रबंधन से भी हादसे को लेकर जानकारी ली जा रही है।

*मामले की जांच जारी*
फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या तकनीकी खराबी से।

प्रशासन ने प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिये गए

07/06/2026

---

🔥 *भोपाल ब्रेकिंग* 🔥
लालघाटी की 3 मंजिला इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इमारत में 6 रेस्टोरेंट चल रहे थे। आग भोज इन रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई और तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई।

🚒 फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों और 3 टैंकरों ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया।
💥 किचन में रखे 4 LPG सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिए गए, बड़ा हादसा टला।
✅ राहत की बात: किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
💸 लाखों का नुकसान हुआ, आग के कारणों की जांच जारl

07/06/2026

तीन मंजिला इमारत में चल रहे थे 6 रेस्टोरेंट लगी भीषण आग कोई जनहानि नहीं
Dimple Saptahik
🔥 *भोपाल ब्रेकिंग* 🔥
लालघाटी की 3 मंजिला इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इमारत में 6 रेस्टोरेंट चल रहे थे। आग भोज इन रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई और तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई।

🚒 फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों और 3 टैंकरों ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया।
💥 किचन में रखे 4 LPG सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिए गए, बड़ा हादसा टला।
✅ राहत की बात: किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
💸 लाखों का नुकसान हुआ, आग के कारणों की जांच जारी

07/06/2026

*बालोदा- चचोर घाट पर स्टीमर का संचालन शर्तों के साथ फिर शुरू, सुरक्षा मानकों की जांच के बाद हरी झंडी*

*बालोदा- चचोर घाट*
गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के निरीक्षण के बाद बंद किए गए बालोदा चचोर घाट के स्टीमर का संचालन शर्तों के साथ फिर से शुरू हो गया है। यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखते हुए यह फैसला लिया गया।

*7 जून* को जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सागीत्रा ने सुबह 8:15 से 11 बजे तक बालोदा घाट से संचालित 12 जलयानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलयान मालिक और ड्राइवर भी मौजूद रहे।

जांच में पाया गया कि सभी जलयानों पर पूर्व के निर्देशों के अनुसार *CCTV कैमरा और GPS* लगाए गए हैं। इसके अलावा लाइफ जैकेट, रिंग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, रस्सी, रेत के बक्से, चप्पू, एंकर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों की भी जांच की गई।

जांच संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों ने जलयानों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि संचालन मौसम को ध्यान में रखकर ही किया जाए। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जलयान मालिक और ड्राइवर स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

07/06/2026

*रविवार, 07 जून 2026 के मुख्य समाचार*

🔶8 जून की बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद: CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया

🔶वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा: लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे; हाईस्पीड में होती तो जानी नुकसान हो जाता

🔶'फायरिंग मामले में खान सर सरेंडर नहीं करेंगे': वकील बोले- अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे, FIR गलत; उनकी वजह से गोली नहीं चली

🔶ईरान ने कहा, ट्रंप के साथ किसी भी परमाणु समझौते पर भरोसा नहीं, अमेरिका से रुक गयी है बातचीत'

🔶नंदीग्राम से जंगलमहल तक बिछेगा रेल पटरियों का जाल, बंगाल में 1 लाख करोड़ के 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

🔶ममता बनर्जी के साथ हो गया बड़ा खेला! शुभेंदु सरकार के खौफ से पुरुलिया में TMC ने अपने ही दफ्तर पर चलवाया बुलडोजर

🔶भारत के एनर्जी सेक्टर के लिए गुड न्यूज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार, समुद्र मंथन मिशन को मिली कामयाबी

🔶​​​ईरान-अमेरिका तनाव: रडार ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का कुवैत-बहरीन पर पलटवार

🔶​​भारतीयों के खिलाफ सामग्री पर सिंगापुर सख्त: 14 पोस्ट तुरंत हटाने के आदेश, कहा- 'नस्लीय नफरत नहीं होगी बर्दाश्त'

🔶​बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 6 की मौत: एमपी-राजस्थान में आंधी-बारिश, कई जगह पेड़ गिरे; मानसून गोवा पार, दो दिन में महाराष्ट्र कवर करेगा

🔶कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे कैप्टन, शाह-नड्डा संग हुई अहम बैठक

🔶​पुतिन का दावाः दुनिया में डॉलर का दबदबा खत्म, चौंकाने वाले आंकड़े किए पेश, कहा- IT सेक्टर का वैश्विक दिग्गज है भारत

🔶​टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल

🔶Jammu Kashmir पुलिस ने हरिद्वार की दो महिलाओं को किया Arrest, Pakistan से जुड़े तार

🔷IND vs AFG, One-off Test, Day 1 Stumps: राहुल-गिल के शतक, पहले दिन भारत का स्कोर 368/3

🔷भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को रौंदा, 7 साल बाद किया खिताबी सूखे का अंत; फुटबॉल में लिखा नया इतिहास

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

07/06/2026

मंदसौर जिले में उपनिरीक्षकों के फेर बदल

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना (IPS) ने प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ उप निरीक्षकों (SI) और कार्यवाहक उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
📋 किसे कहाँ भेजा गया, देखें पूरी सूची:
👤 उ०नि० रविन्द्र प्रताप डांगी
थाना शामगढ़ ➡️ थाना प्रभारी दलौदा
👤 उ०नि० मूलचन्द्र धाकड
थाना पिपलियामंडी ➡️ चौकी प्रभारी साताखेड़ी
👤 कार्य० उ०नि० भीमसिंह राठौर
चौकी प्रभारी पिपलियामंडी ➡️ चौकी प्रभारी कचनारा
👤 कार्य० उ०नि० ओमप्रकाश राठौर
चौकी प्रभारी साताखेड़ी ➡️ थाना शामगढ़
👉 एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें!
📰 *पुलिसवाला न्यूज़*

06/06/2026

ओम नमो भगवते वासुदेवाय # Dimple Saptahik

किसी के गिरे हुए पैसे वापस मिल जाना भी ईमानदारी की मिसाल हैकचौरी व्यवसायी के गिरे हुए 10 हजार ग्रामीण ने लौटाएशामगढ़। 'ई...
06/06/2026

किसी के गिरे हुए पैसे वापस मिल जाना भी ईमानदारी की मिसाल है

कचौरी व्यवसायी के गिरे हुए 10 हजार ग्रामीण ने लौटाए
शामगढ़।
'ईमानदारी आज भी जिंदा है' इस कहावत को चरितार्थ करने वाला एक सराहनीय मामला शामगढ़ नगर में सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति को रास्ते में मिले 10हजार रुपये नगद उन्होंने बिना किसी लालच के उसके असली मालिक को सौंप दिए। इस ईमानदारी की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामगढ़ नगर के प्रसिद्ध कचौरी व्यवसायी श्री गोवर्धन मुजावदिया (राजू भाई) के 10हजार रुपये पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में कहीं गिर गए थे।
इसी दौरान ग्राम कोटड़ी आखा निवासी श्री गोपाल सिंह (दरबार) को यह रुपए रास्ते में पड़ा मिला। गोपाल सिंह जी ने तुरंत ईमानदारी और उच्च आदर्शों का परिचय देते हुए रुपयों के असली मालिक का पता लगाया और पूरी राशि सुरक्षित श्री मुजावदिया को सौंप दी
।अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर उन्होंने गोपाल सिंह दरबार की इस ईमानदारी को नमन करते हुए उनका सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Address

Shamgarh
458883

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dimple Saptahik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dimple Saptahik:

Share