Kalyan news

Kalyan news kalyan news आपके साथ हैं

देहरादून: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार रात प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प में ब...
24/03/2026

देहरादून: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार रात प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प में बीटेक के छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत हो गई।

दिव्यांशु मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के ग्राम अथाई थाना भोपा का रहने वाला था। घटना केहरी गांव स्थित एक भोजनालय के बाहर हुई, जहां बीबीए और बीटेक छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ओर से लाठी-डंडे चले और फावड़े चले। दिव्यांशु के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे पहले प्रेमनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से दून अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में एंबुलेंस खराब होने पर पुलिस वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलौर, हरिद्वार निवासी गौरव राणा की तहरीर पर 15 वर्तमान और पूर्व छात्रों के खिलाफ उनके भतीजे दिव्यांशु की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

इनमें आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर खंडेलवाल, अंकुर, प्रह्लाद राज, शांतनु, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपूत, अंकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान और आदित्य राज शामिल हैं।

पुलिस ने ग्राम-चांदी आरा जिला-भोजपुर बिहार निवासी आरोपित युवराज चौहान, गंगापुर रोड रुद्रपुर जिला-उधमसिंहनगर उत्तराखंड निवासी मधुर खंडेलवाल समेत बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, पटना बिहार निवासी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

फरार शेष आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश थी और वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ था।

घटना के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल व एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। विश्वविद्यालय क्षेत्र और आसपास पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय राजेश तिवारी नामक युवक ने कुल्हाड़ी से अपना गला काट लिया।...
24/03/2026

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय राजेश तिवारी नामक युवक ने कुल्हाड़ी से अपना गला काट लिया। घटना से पहले युवक ने अंधविश्वास के चलते यह दावा किया था कि 'महाकाल बलि मांग रहे हैं'। सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिलने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, राजेश शराब और भांग के नशे का अत्यधिक आदी था । माता-पिता के निधन और नशे की लत के कारण शादी के महज एक महीने बाद पत्नी के छोड़कर चले जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में था। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था और कहता था कि उसे अपनी माता के पास जाना है।

हरियाणा बॉर्डर पर गांव नवीपुर के समीप शनिवार सुबह चार बजे सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मृत्यु के बाद छाता हाईवे पर च...
24/03/2026

हरियाणा बॉर्डर पर गांव नवीपुर के समीप शनिवार सुबह चार बजे सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मृत्यु के बाद छाता हाईवे पर चार घंटे जाम लगाकर जमकर बवाल हुआ था।

पुलिस पर पथराव, फायरिंग कर एसडीएम, एडीएम समेत एक दर्जन सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कब्जे से 15 बाइकें, ईंट-पत्थर के टुकड़े, लाठी-डंडे व सात कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।

वीडियो के माध्यम से पुलिस ने 80 उपद्रवी चिन्ह्रित किए हैं। इनकी तलाश में सात टीमों ने 45 से अधिक संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इस प्रकरण में तीन थानों में चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। छाता थाना प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में 22 नामजद व 300 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की। चार टीमों ने देर रात तक राजस्थान और हरियाणा के 20 और तीन टीमों ने छाता, बरसाना, कोसीकलां के साथ मथुरा में 25 संभावित स्थानों पर दबिशें दी। पुलिस टीमों ने वीडियो के आधार पर करीब 80 और आरोपितों को चिन्ह्रित कर लिया है।

छाता पुलिस ने कस्बा चौकी स्थित हाईवे से शनिवार रात साढ़े 11 बजे 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बरसाना थाना पुलिस ने पांच आरोपितों को आजनौख गांव से शाम पौने सात बजे गिरफ्तार कर लिया।

बरसाना पुलिस ने गाजियाबाद इंद्रपुरम सिपरा सन सिटी निवासी दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, डा.प्रकाश सिंह, दिल्ली जिला बाहरी नजफगढ़ के गोपाल नगर निवासी सचिन, फतेहगढ़ राजेपुर के जंवापुर निवासी रितेश पाल को जेल भेजा है।

23/03/2026

सुनो सुनो ध्यान से देखिए 🤔🤔

यह फोटो "The Tribune" अखबार की पहली पेज की है, जो 25 मार्च 1931 (लाहौर संस्करण) को छपी थी। यह अखबार भारत के स्वतंत्रता स...
23/03/2026

यह फोटो "The Tribune" अखबार की पहली पेज की है, जो 25 मार्च 1931 (लाहौर संस्करण) को छपी थी। यह अखबार भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बहुत प्रसिद्ध था।
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी दे दी गई। (BHAGAT SINGH, RAJGURU AND SUKHDEV EXECUTED. इस अखबार मे लिखा हैं):रिश्तेदारों से आखिरी मुलाकात (Last Interview) नहीं होने दी गई।
जेल से नारे लगते हुए सुनाई दिए (Shouts Emerge From Jail) – मतलब फाँसी के समय या उसके आसपास क्रांतिकारियों या भीड़ ने जोर-जोर से नारे लगाए।
मृत शरीरों को गुप्त रूप से दूर ले जाकर ठिकाने लगाया गया (Dead Bodies Secretly Disposed Of / Removed to Distant Place) – अंग्रेज सरकार ने शवों को किसी दूर जगह पर फेंक दिया या दफनाया ताकि लोग उन्हें न देख सकें और कोई बड़ा विरोध न हो।
फाँसी 23 मार्च 1931 की शाम को लगभग 7:15 बजे लाहौर सेंट्रल जेल में दी गई।
ब्रिटिश सरकार ने बहुत सख्ती और गोपनीयता बरती ताकि लोगों को ज्यादा जानकारी न मिले और कोई बड़ा विद्रोह न भड़के।
पेज पर भगत सिंह की एक तस्वीर भी छपी है (टोपी पहने हुए,,दुसरे चित्र मे दर्शाया गया है की मौलवियों की मस्जिदों ओर ::मंदिरों में घंटियाँ बजाने से समाज नहीं बदलता → मतलब सिर्फ धार्मिक रस्में निभाना, पूजा-पाठ करना, घंटियाँ बजाना या मंदिरों में समय बिताना समाज में कोई असली परिवर्तन नहीं लाता। ये सिर्फ बाहरी कर्मकांड हैं, जो समाज की बुराइयों (जैसे गरीबी, अन्याय, अंधविश्वास, असमानता) को खत्म नहीं करते।
तर्क और क्रांति से बदलाव आता है → असली बदलाव तर्क (युक्ति, सोच-विचार, विज्ञान, तर्कसंगत सोच) और क्रांति (क्रांतिकारी बदलाव, विद्रोह, व्यवस्था को बदलने की लड़ाई) से ही आता है। समाज को बेहतर बनाने के लिए लोगों को सोचना चाहिए, सवाल उठाने चाहिए और जरूरत पड़ने पर पुरानी गलत व्यवस्था के खिलाफ लड़ना चाहिए।

यूपी के महोबा में ससुर ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए विधवा बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। ससुर विधवा बहू...
22/03/2026

यूपी के महोबा में ससुर ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए विधवा बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। ससुर विधवा बहू पर अवैध संबंध बनाने का दबा
व बना रहा था और बहू के इनकार करने पर पोती के सामने ही उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। जबकि महिला के पति की 2025 में कुंभ मेले में मची भगदड़ में मौत हो गई थी। ससुर ने बहू पर डोरे डालने शुरू कर दिए थे।

महोबा जिले से आई यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं रही बल्कि उस दरिंदगी की कहानी बन गई है, जहां ससुर ही अपनी बहू का कातिल बन बैठा है। जिस घर में महिला को सहारा और सुरक्षा मिलना चाहिए वहां उसी की बेटी के सामने उसकी जिंदगी छीन ली गई। यह घटना केवल एक हत्या नहीं रही बल्कि इसके पीछे हवस, दबाव व प्रताड़ना की खौफनाक कहानी छिपी है।

ऐसे मिलेगा न्याय???
21/03/2026

ऐसे मिलेगा न्याय???

21/03/2026

भारत में 40 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं जिनकी उम्र 25 साल से कम है, अजीम प्रेमजी रिपोर्ट के मुताबिक
21/03/2026

भारत में 40 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं जिनकी उम्र 25 साल से कम है, अजीम प्रेमजी रिपोर्ट के मुताबिक

06/03/2026

लोग आपको उतना ही महत्व देते हैं जितना आप उनके काम आते हैं, फायदा खत्म, रिश्ता खत्म।
Kalyan news ✍️

Address

Shamli
Shamli

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+917351395504

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalyan news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share