Gyaan Adda

Gyaan Adda Pitara Jo Bhara Hai Ideas Aur Information Se

मोकामा के टारटर निवासी दुलारचंद यादव जी की कायरतापूर्ण हत्या से पूरा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज मर्माहत है। मैं, मीना या...
31/10/2025

मोकामा के टारटर निवासी दुलारचंद यादव जी की कायरतापूर्ण हत्या से पूरा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज मर्माहत है। मैं, मीना यादव, इस जघन्य घटना की घोर निंदा करती हूँ।

लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव लड़ने तथा किसी को भी समर्थन देने का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार करते हैं और समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करते हैं।

मीना यादव
संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय स्वाभिमान संगठन

स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मैंने प्रेमानंद जी के लिए कोई ...
25/08/2025

स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मैंने प्रेमानंद जी के लिए कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं की है. वो मेरे सामने पुत्रवत हैं. जब भी वो मिलने आएंगे उन्हें ह्रदय से लगाऊंगा. उनके स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना करुंगा.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है. रामभद्राचार्य का कहन...
24/08/2025

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है. रामभद्राचार्य का कहना है कि प्रेमानंद महाराज न तो विद्वान हैं और न ही वह चमत्कारी हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रेमानंद महाराज को एक बालक के समान बताया और चुनौती दी कि यदि उनमें शक्ति है, तो वे उनके सामने संस्कृत का एक अक्षर बोलकर या श्लोक का अर्थ समझाकर दिखाएं.

22/08/2025
अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं को लेकर बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाबा ने अपने नए वीडियो में लिव-इन में रहने वाल...
21/08/2025

अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं को लेकर बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाबा ने अपने नए वीडियो में लिव-इन में रहने वालों को कुत्ता-बिल्ली बता दिया. उन्होंने कहा कि हमारे भारत के कुत्ते-बिल्ली हजारों साल से लिव-इन में ही रहते हैं.

21/08/2025

जब सदस्य विरोध कर रहे थे, तब सदन में बिल पास किए जा रहे थे। अब हमें सिखाया जा रहा है।

सदन में सभी की बात सुनी जानी चाहिए। फिर भले ही हमारे बिंदुओं पर असहमति जताइए, लेकिन अगर बोलने ही नहीं दिया जाएगा, तो वो गलत होगा।

: कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे

सरकारी कर्मचारियों को 8 घंटे काम करने पर 50,000 रुपए मिलते हैं.अगर यही काम ठेकेदार और आउटसोर्स से करवाया जाए, तो उन्हें ...
21/08/2025

सरकारी कर्मचारियों को 8 घंटे काम करने पर 50,000 रुपए मिलते हैं.अगर यही काम ठेकेदार और आउटसोर्स से करवाया जाए, तो उन्हें 8000 रुपए मिलते हैं. वेतन में यह असमानता गलत है. समान काम, समान वेतन.मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि वो कानून लाएं- समान काम, समान वेतन और समान सम्मान: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद

21/08/2025

*गुरुवार, 21 अगस्त 2025 के मुख्य समाचार*

🔺अब जेल से नहीं चलेगी सरकार, अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए संविधान संशोधन समेत तीन बिल.

🔸भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, देश की ताकत को मिली और भी मजबूती.

🔸दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमले की कोशिश, आरोपी शख्स गिरफ्तार.

🔸भारत ने चीन के साथ लिपुलेख व्यापार समझौते पर नेपाल की आपत्ति को किया खारिज.

🔸अफगानिस्तान में ट्रक से टकराई बस में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर मर गए 70 से अधिक यात्री.

🔸भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्रॉप्ट मार्क 1A फाइटर जेट्स खरीद की मंजूरी.

🔸BEST के चुनाव में नहीं खुला ठाकरे ब्रदर्स का खाता, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया तंज.

🔸म्यांमार की सेना ने दो साल बाद डेमोसो पर फिर से किया कब्जा, जमीनी-हवाई हमले करके पाई कामयाबी.

🔺मरकजों के निर्माण की आड़ में 'डिजिटल हवाला' से अरबों की धन उगाही में जुटा जैश- ए- मोहम्मद.

🔸पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र उपयोग नहीं कर पाएंगे भारतीय विमान, प्रतिबंध 23 सितंबर तक बढ़ाया.

🔸'भारत-रूस के बीच चार साल में बढ़ा पांच गुना व्यापार', मॉस्को में एस जयशंकर बोले- व्यापार असंतुलन को ठीक करने की आवश्यकता .

🔸​'बांग्लादेश के खिलाफ भारत में नहीं चल रही कोई गतिविधि', यूनुस सरकार के दावों का MEA ने किया खंडन.

🔸लोकसभा में वेणुगोपाल और अमित शाह में तीखी बहस, शाह बोले- मैंने अरेस्ट होने से पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया था.

🔸​​काला कपड़ा पहन लोकसभा में बोले राहुल गांधी- मध्ययुगीन काल में जा रहा देश, चलेगी राजा की मर्जी.

🔸​​Dharmasthala Case: 'तमिलनाडु कांग्रेस सांसद सेंथिल दुष्प्रचार के मास्टरमाइंड', भाजपा MLA जनार्दन के गंभीर आरोप;

🔸​​​Russia-Ukraine Conflict: 'हमारी भागीदारी के बिना समाधान की कोशिश बेकार', यूक्रेन संकट पर रूस की सख्त चेतावनी.

🔸​​​​​​अहमदाबाद में आठवीं के छात्र ने 10 वीं के छात्र को चाकू घोंपकर मार डाला, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा.

🔸​​​भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी, तीन दिन से एडमिट थे.

🔸कर्नाटक में SC आरक्षण में सब कोटा लागू होगा:राज्य सरकार आज विधानसभा में बिल ला सकती; ऐसा करने वाला चौथा राज्य.

🔸SC बोला- सरकार राज्यपालों की मर्जी पर नहीं चल सकती:उन्हें विधानसभा से पास बिल को अनिश्चितकाल तक मंजूरी देने से रोकने का अधिकार नहीं.

🔸 *भारी टैरिफ के बीच ट्रंप को लगा करारा झटका, 5% डिस्काउंट पर भारत को तेल देंगे पुतिन*

🔺 इलेक्ट्रॉनिक का निर्यात 14 अरब डालर के पार, भारत में ही असेंबल होंगे आइफोन 17 सीरीज के सभी माडल.

20/08/2025

बिहार में शुरू होगा हॉकी का ज़ोरदार मुकाबला! माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में खेलों में बिहार रचेगा एक बार फिर नया इतिहास । 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा हॉकी एशिया कप - 2025 । आइए सुनते हैं बिहार के लाल श्री पंकज त्रिपाठी को, जो साझा करेंगे बिहार में होने वाले इस हॉकी के महामुकाबले को लेकर अपनी भावनाएं, गर्व और उत्साह !

Address

Sheikhpura

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyaan Adda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share