Hum Live

Hum Live ✨ "हर पल लाइव, हर खबर आपके साथ – Hum Live, आपकी आवाज़!"

बुजुर्ग के घर हथियारों के बल पर डकैती, लाखों के गहने और नकदी लूटीशिवहर: जिले के शिवहर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना गां...
31/01/2026

बुजुर्ग के घर हथियारों के बल पर डकैती, लाखों के गहने और नकदी लूटी

शिवहर: जिले के शिवहर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना गांव में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग के घर डकैती की गंभीर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर कीमती गहने और नकदी लूट ली तथा मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विंदेश्वरी राय (लगभग 70 वर्ष), स्वर्गीय रामवृक्ष राय के पुत्र, अपने परिवार के साथ 29 जनवरी की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। दरवाजा खुलते ही 6 से 7 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधी जबरन घर में दाखिल हो गए।
अपराधियों ने रिवॉल्वर दिखाकर बुजुर्ग को एक कमरे में बैठा दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर के कमरों, बक्सों और आलमारी की तलाशी ली। बहू के कमरे से सोने-चांदी के गहने लूट लिए गए। साथ ही अटैची में रखे लगभग 18 से 20 हजार रुपये नकद भी अपराधी ले गए।
पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाश युवा थे। दो अपराधियों ने मफलर से चेहरा ढक रखा था, जबकि एक का रंग गोरा और नाक लंबी बताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की। इस मामले में शिवहर थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

28/01/2026

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा

Address

Paved Road
Sheohar
843334

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hum Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hum Live:

Shortcuts

Share