MH News

MH News जुड़िए हमेशा सच के साथ, छोटी बड़ी सभी खबरों पर पैनी नजर!

शिवहर: एसपी ने किया निर्माणाधीन तरियानी छपरा थाना भवन का निरीक्षण!शिवहर: पुलिस अधीक्षक  शैलेन्द्र सिंह द्वार  निर्माणाधी...
10/09/2026

शिवहर: एसपी ने किया निर्माणाधीन तरियानी छपरा थाना भवन का निरीक्षण!

शिवहर: पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वार निर्माणाधीन तरियानी छपरा थाना भवन का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एसपी द्वारा थाना भवन के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगामी 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक!शिवहर, 10 सि...
10/09/2026

आगामी 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक!

शिवहर, 10 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आने वाले पक्षकारों एवं आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों एवं उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान ट्रैफिक चालान वाद एवं आरटीओ (RTO) चालान वादों के निष्पादन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 90 दिनों या उससे अधिक समय से लंबित तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे योग्य चालान वादों को अधिक से अधिक संख्या में सुलह एवं समझौते के माध्यम से निपटारे हेतु प्रस्तुत किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर, जिला परिवहन पदाधिकारी, शिवहर के प्रतिनिधि, डीएसपी (यातायात), शिवहर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, शिवहर के प्रतिनिधि तथा एलडीएम, शिवहर उपस्थित रहे।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए अपने-अपने स्तर से आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर द्वारा 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सुलह एवं समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

09/09/2026

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! साइबर ठगी से कैसे बचें? देखें साइबर DSP इशानी सिन्हा का Exclusive Interview

आरसेटी (RSETI) शिवहर में महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का समापन: 32 महिलाओं को मिला प्रमाण-पत्र, नए बैच का हुआ शुभारंभ ...
09/09/2026

आरसेटी (RSETI) शिवहर में महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का समापन: 32 महिलाओं को मिला प्रमाण-पत्र, नए बैच का हुआ शुभारंभ !

शिवहर:ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) शिवहर में 'महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सभी 32 सफल प्रशिक्षणार्थियों को शिवहर के प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त संजय कुमार के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
​ प्रमाण-पत्र वितरण के पश्चात, मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर महिला वस्त्र निर्माण के एक नए बैच का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को इस हुनर का उपयोग कर अपना स्वरोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा RSETI परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
​गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे,प्रेम सागर मिश्र (निदेशक, DRDA)विशाल आनंद (BDO, शिवहर)अमरेश कुमार (LDM, शिवहर) पवन कुमार (निदेशक, RSETI)
कार्यक्रम में अधिकारियों के अलावा संस्थान के कर्मी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थीं।

आरसेटी शिवहर जिले की महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्यमिता एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

08/09/2026

MLC और पंचायत चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी कार्यालय में हलचल तेज, देखे क्या है प्लान!

धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, राशन कार्ड निर्माण में धीमी प्रगति पर प्रभारी डीएम ने जत...
07/09/2026

धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, राशन कार्ड निर्माण में धीमी प्रगति पर प्रभारी डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी!

शिवहर:प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, शिवहर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति एवं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में धान अधिप्राप्ति, नए राशन कार्ड निर्माण और खाद्यान्न वितरण की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​ समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जिले में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध 98.57 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति एसएफसी गोदाम में कर दी गई है।

शेष लंबित सीएमआर की आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि भारत सरकार से समयावधि विस्तार प्राप्त होते ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे संबंधित समेकित प्रतिवेदन विभाग को भेज दिया गया है।

नए राशन कार्ड निर्माण की स्थिति पर अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में कुल 12,817 आवेदन ऑनलाइन किए गए थे, जिसके विरुद्ध अब तक मात्र 1,248 आवेदनों का ही निष्पादन हो सका है। इस धीमी प्रगति और राज्य रैंकिंग में शिवहर जिले का 32वाँ स्थान होने पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि बचे हुए सभी आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर ई-केवाईसी कराते हुए, जाँचोपरांत उसे अनुमंडल पदाधिकारी के लॉगिन में भेजना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी को भी प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार अविलंब निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

अगस्त 2026 माह में जिले के 1,25,799 राशन कार्डधारियों ने खाद्यान्न का उठाव किया है, जो पूर्व माह जुलाई की तुलना में 670 अधिक है। वर्तमान में जिले का खाद्यान्न वितरण प्रतिशत 88.48 है। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले का वितरण प्रतिशत राज्य के औसत वितरण प्रतिशत से अधिक रखने के लिए अपने स्तर से विशेष प्रयास करें।

​लंबित डिस्पैच और नियमित निरीक्षण के निर्देश ,डिस्पैच: राज्य खाद्य निगम (SFC) के प्रतिनिधि ने बताया कि सितंबर 2026 के लिए 67 प्रतिशत और अक्टूबर 2026 के लिए 46 प्रतिशत एसआईओ (SIO) जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं को डिस्पैच किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने शेष लंबित एसआईओ का डिस्पैच एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करें।

निरीक्षक माप-तौल, शिवहर को जिले में अवस्थित सभी पेट्रोल पंपों पर माप-तौल यंत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।

साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए 50 हजार रुपये!शिवहर। दिनांक 07/09/2026 को पुलिस अधीक्षक, शिवहर के निर्देशन में...
07/09/2026

साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए 50 हजार रुपये!

शिवहर। दिनांक 07/09/2026 को पुलिस अधीक्षक, शिवहर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) इशानी सिन्हा द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित को उसकी राशि वापस कराई गई।

पीड़ित शिवप्रकाश कुमार, पिता-बच्चन साह, ग्राम-पोझिया सरबरपुर, थाना-तरियानी, जिला-शिवहर के साथ साइबर ठगी हुई थी।

डीएसपी साइबर की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की राशि सफलतापूर्वक उनके खाते में वापस करा दी गई।

06/09/2026

इलाज अब महंगा नहीं! शिवहर में आजीवन हॉस्पिटल की बड़ी पहल - मुफ्त OPD और हेल्थ चेकअप कैंप, मुफ्त इलाज बेहतर स्वास्थ्य के साथ |

समाहरणालय संवाद कक्ष में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, सोनौल के मो० एनायतुल्लाह सहित 26 शिक्षक सम्मानित!शिवहर। जिला प्रशासन...
06/09/2026

समाहरणालय संवाद कक्ष में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, सोनौल के मो० एनायतुल्लाह सहित 26 शिक्षक सम्मानित!

शिवहर। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शिक्षक दिवस (05 सितम्बर 2026) के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री गुदर जगदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनौल सुल्तान, पुरनहिया के शिक्षक मो० एनायतुल्लाह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं छात्र-हित में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए मुख्य रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस अवसर पर कुल 26 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रारंभिक विद्यालय के 16 और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक के 10 शिक्षक शामिल हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रारंभिक वर्ग में विनोद कुमार, फरहत खातून, देवेन्द्र ठाकुर, सुरेश राम सहित अन्य तथा माध्यमिक वर्ग में दिलीप कुमार, राजीव कुमार, वसीमुद्दीन, पिंकी यादव, श्रीकांत पाण्डेय, राबिया खातून, स्मृति, शत्रुघ्न राय, मीनू कुमारी के साथ मो० एनायतुल्लाह* को सम्मानित किया गया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ, बीईओ सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
*आज अखबार/--MHNEWS*

डायट शिवहर में शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह, के अवसर पर दैनिक 'आज' के जिला संवाददाता मो० हसनैन सम्मानितशिवहर। DIET शिवहर...
05/09/2026

डायट शिवहर में शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह, के अवसर पर दैनिक 'आज' के जिला संवाददाता मो० हसनैन सम्मानित

शिवहर। DIET शिवहर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी डीएम(डीडीसी शिवहर), जिला परिषद अध्यक्ष,विजय कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. शशिकला निषाद और DEO की मौजूदगी में सैकड़ों शिक्षकों के बीच दैनिक आज अखबार के जिला संवाददाता मो० हसनैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर मो० हसनैन ने कहा - "मैं शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस लायक समझा।

Address

Sheohar

Telephone

+919958656849

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MH News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MH News:

Shortcuts

Share