Sheohar News

Sheohar News केवल सच्ची खबरें

13/08/2026
13/08/2026

*शिवहर जिला केभाजपाइयों ने निकाला शहर में 80 मीटर की तिरंगा यात्रा*
--------------------------------
यह तिरंगा झंडा देश की आन, बान और शान है। शिवहर जिला के भाजपाईयों ने जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व मे जिले के नवाब हाई स्कूल से से लेकर शहर के अंतिम छोर प्रसाद उत्सव पैलेस शिवहर तक 80 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई ! बताते चले की स्वतंत्र भारत का यह 80 वा स्वतंत्रता दिवस है इसी वजह से 80 मी का तिरंगा बनाकर भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने यह तिरंगा यात्रा निकाली ।

भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन- बान- शान है। देश के अनेक बलिदानियों के बदौलत, वीर शहीदों के बदौलत,महान स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान है तिरंगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं भारतीय जनता पार्टी के शिवहर लोकसभा के पूर्व सांसद श्रीमती रमादेवी महाचंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रभारी धनराज शर्मा जी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्ननाकर राणा जिला प्रभारी गौतम जी आजाद के मौजूदगी में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, सीतामढ़ी जिला के प्रभारी एवंपूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, राजीव कुमार पांडे विभाष चंद्र झा जयप्रकाश गुप्ता जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे विनय कुमार सिंह राजेश कुमार राजू अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकरण पासवान पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बसंत कुमार सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार गुप्ता खुश नंदन कुशवाहा जिला मंत्री मुकेश कुमार राठौर मनोज कुमार साह अनिल कुमार सुनील कुमार गुप्ता विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशि सुमन मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद साह पवन कुमार साह सरोज कुमार सिंह लक्ष्मण प्रसाद आईटी सेल के जिला संयोजक उत्तम कुमार पटेल भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, बजरंगी सिंह ऋषभ कुमार नीतीश गिरी, लक्ष्मी कुमारी कार्यालय प्रभारी रत्नेश कुमार सोनी मिथुन कुमार विक्रम कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी गण एवं शेयर शैकडो कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

BJP Bihar BJP Sheohar Khel Vibhag Sheohar District Administration Sheohar Sheohar Police

13/08/2026

शिवहर। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा पुरनहिया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी महत्वपूर्ण अभिलेख एवं पंजियों का अवलोकन किया गया। साथ ही CCTNS कार्य, लंबित कांड एवं अनुसंधान, वारंट/कुर्की-जब्ती, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, थाना परिसर एवं साफ-सफाई, संतरी ड्यूटी, वितंतु सेट/वायरलेस तथा CCTV व्यवस्था का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भूमि विवाद, आम जनता से प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों, जनसुनवाई, गश्ती एवं वाहन जांच, विधि-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा क्षेत्र में प्रभावी गश्ती एवं अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sheohar Police Khel Vibhag Sheohar District Administration Sheohar

13/08/2026

देकुली महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां, शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं ने मोहा दर्शकों का मन
-----------------------------
शिवहर। जिले के ऐतिहासिक देकुली धाम परिसर में बुधवार को आयोजित ‘देकुली महोत्सव’ में कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक नृत्य और लोक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव में कला जगत के मंझे हुए कलाकारों के साथ-साथ शिवहर की स्थानीय प्रतिभाओं ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, शिवहर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार मौसम राजा और अशोक अलबेला सहित अन्य नामचीन कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके गीतों और प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा देकुली धाम परिसर गूंज उठा।

देकुली महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना रहा। महोत्सव के मंच से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने और लोक कलाओं को नई पहचान देने का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और कला प्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और महोत्सव को ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन बताया।
District Administration Sheohar Bihar Police Sheohar Police Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Deoc Sheohar Dlsa Sheohar

13/08/2026

शिवहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

District Administration Sheohar Sheohar Police Bihar Police Deoc Sheohar Sitamarhi

13/08/2026

I got over 30 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

 #पॉक्सो एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में शिवहर: पुलिस अधीक्षक, शिवहर के निर्देशन...
11/08/2026

#पॉक्सो एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

शिवहर: पुलिस अधीक्षक, शिवहर के निर्देशन में पुरनहिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र कुमार, पिता—सुरेश बैठा, निवासी—दोस्तियां, थाना—पुरनहिया, जिला—शिवहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त महिला थाना कांड संख्या-10/20, पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वारंटी था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुरनहिया थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Sheohar Police District Administration Sheohar Bihar Police BJP Bihar Sitamarhi Deoc Sheohar Jan Suraaj

*शिवहर में राजकीय डिग्री कॉलेज का दसवां स्थापना दिवस, जिलेवासियों में खुशी का माहौल* --------------------------------शिव...
11/08/2026

*शिवहर में राजकीय डिग्री कॉलेज का दसवां स्थापना दिवस, जिलेवासियों में खुशी का माहौल*
--------------------------------
शिवहर: राजकीय डिग्री कॉलेज, शिवहर आज अपना दसवां स्थापना दिवस मना रहा है। कॉलेज की स्थापना 10 अगस्त 2017 को हुई थी। दस वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

स्थापना दिवस को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है। शिक्षक, छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय से जुड़े लोग इस खास अवसर को लेकर उत्साहित हैं। शिवहर जैसे जिले में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में राजकीय डिग्री कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दस वर्षों की इस विकास यात्रा में महाविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, तकनीकी सुविधाओं और छात्र विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। स्थापना दिवस शिवहर के लोगों के लिए भी खुशी और गर्व का अवसर है।

👉प्राचार्य-डॉ.अजय कुमार
ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर की स्थापना 10 अगस्त 2017 को हुई थी। आज 10 अगस्त 2026 को महाविद्यालय अपनी स्थापना के दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह अवसर केवल स्थापना दिवस मनाने का नहीं, बल्कि विगत दस वर्षों की उपलब्धियों, संघर्षों, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन करने का भी अवसर है।

महाविद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य शिवहर जिले के विद्यार्थियों को उनके अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना था। स्थापना के समय से लेकर आज तक महाविद्यालय ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षा, आधारभूत संरचना, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, तकनीकी सुविधाओं, विद्यार्थी विकास तथा सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
महाविद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के रूप में सामने आई है। विभिन्न विषयों में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया गया है।
इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट, व्यावहारिक प्रशिक्षण, आंतरिक मूल्यांकन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की शिक्षा को वास्तविक जीवन और कार्यक्षेत्र से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञान शिक्षा के लिए आधुनिक एवं उपयोगी प्रयोगशालाओं का विशेष महत्व है। पिछले दस वर्षों में महाविद्यालय ने प्रयोगशालाओं के विकास तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की दिशा में निरंतर प्रयास किया है।

10/08/2026

शिवहर देकुली धाम पर श्रधालुओं का भारी भीड़ जिला प्रशासन कि ओर से पुख्ता इंतेजाम ...

District Administration Sheohar Bihar Police BJP Bihar Sheohar Police BJP Sheohar Jan Suraaj Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Sudama News Sheohar

Address

Vill-Sharifnagar Urf Ghauspur, Po-Narwara, Ps-Tariyani, Dist-Sheohar
Sheohar
843128

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sheohar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share