Sheopur News

Sheopur News सत्य मेव जयते
(2)

24/08/2026

मेडिकल कॉलेज में दो हॉस्टल बने ही नहीं, पहली बारिश में धंसी बिल्डिंग,करीब ₹280 करोड़ की लागत से तैयार श्योपुर मेडिकल कॉलेज भवन में जांच समिति ने 14 बड़ी लापरवाहियां पकड़ी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक—
• दो प्रस्तावित हॉस्टल का निर्माण नहीं हुआ
• 6 की जगह सिर्फ 3 बोरिंग मिलीं
• डीजी सेट और अन्य सुविधाओं में भी कमी
• हॉस्टल में सुरक्षा और फेंसिंग की व्यवस्था अधूरी
• लिफ्ट की संख्या में कटौती
• कैंपस में प्रस्तावित 5,500 की जगह करीब 3,000 पौधे ही लगाए गए
• पहली बारिश में भवन की जमीन धंसी और दीवारों में दरारें सामने आईं

सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब ₹20 करोड़ के काम अधूरे होने के बावजूद भवन का हैंडओवर कैसे ले लिया गया?
खबर के अनुसार तत्कालीन डीन ने कमियों को लेकर हैंडओवर लेने से इनकार किया था। बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया और नए डीन के कार्यकाल में इंजीनियरों की अनुशंसा पर हैंडओवर लिया गया।

#श्योपुर #मेडिकलकॉलेज #श्योपुरमेडिकलकॉलेज #मध्यप्रदेश #भ्रष्टाचार #निर्माणकार्य

23/08/2026

न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा बैठक में पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश
श्योपुर। पुलिस कंट्रोल रूम श्योपुर में आज न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयीन कार्यों से जुड़े पुलिसकर्मी, कोर्ट मोहर्रिर एवं कोर्ट मुंशियों को बुलाया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा लंबित न्यायालयीन मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में FR/ER पेंडिंग चालान की समीक्षा करते हुए लंबित चालानों एवं अंतिम रिपोर्ट के मामलों को निर्धारित समय-सीमा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं न्यायालय से जारी समन एवं वारंट की शत-प्रतिशत और समय पर तामीली सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा गवाहों की समय पर पेशी, मालखाना प्रकरणों के निस्तारण तथा न्यायालयीन पत्रावलियों के उचित रख-रखाव की भी समीक्षा की गई। कोर्ट मोहर्रिर एवं कोर्ट मुंशियों को थाना प्रभारियों और अभियोजन अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि न्यायालयीन मामलों की सुनवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए लंबित मामलों की पेंडेंसी जल्द से जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य पुलिस की न्यायालयीन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कसावट बढ़ाना तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को सुनिश्चित करना रहा।

22/08/2026

कूनो में तेंदुओं के शिकार से चीतों की सुरक्षा पर सवाल!
कूनो नेशनल पार्क और आसपास के जंगलों में 10 तेंदुओं के शिकार की पुष्टि की बात सामने आने के बाद वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कूनो प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शिकारी जंगल के अंदर तक पहुंचकर फंदे लगा रहे थे, तो निगरानी और पेट्रोलिंग व्यवस्था को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?

विधायक ने चीतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। जांच से जुड़े इनपुट में शिकारियों की बातचीत में ‘चीता’ शब्द का उल्लेख होने की बात सामने आई है, हालांकि चीतों को निशाना बनाए जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

👉 बड़ा सवाल—जब करोड़ों रुपये खर्च कर वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था संचालित हो रही है, तो शिकारी जंगल के अंदर तक कैसे पहुंचे?

21/08/2026

चार बहनों के इकलौते भाई को तेंदुआ उठा ले गया,
फलौदी गांव के दूमोदा में घर के आंगन में खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को तेंदुआ मुंह में दबाकर पहाड़ी की ओर ले गया। वन विभाग की टीम ने बच्चे को बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चार बेटियों के बाद जन्मे इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है। DFO मानस सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे
#सवाईमाधोपुर #तेंदुआ

20/08/2026

माता शबरी कन्या आश्रम मामला: विधायक ने उठाई FIR की मांग, अधीक्षिका को हटाने की भी मांग, ढेंगदा स्थित माता शबरी कन्या आश्रम में छात्राओं के साथ कथित अश्लील बातें और गंदी हरकतों के मामले में प्रशासन ने शिक्षक पंकज मथुरिया को निलंबित कर दिया है,मामले को लेकर विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने छात्राओं की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। विधायक ने साथ ही छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल हटाने की मांग भी की है।

बताया जा रहा है कि छात्राएं संबंधित शिक्षक के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं, लेकिन आरोप है कि उनकी FIR दर्ज नहीं की गई। इसके बाद मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा।

विधायक ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए छात्राओं को न्याय और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है। अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पुलिस की भूमिका और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

20/08/2026

श्योपुर विधायक बाबू जंडेल बोले एथेनॉल से मेरी भी हुई गाड़ी खराब लाखों की गाड़ियां हो रही खराब ये एथेनॉल नहीं भ्रष्टाचार है #श्योपुर

20/08/2026

श्योपुर के ज्वालापुर में गांव में अचानक आग का गोला उठा हवा में ग्रामीणों के अनुसार डीटीआर में आग लगना बताया गया है

19/08/2026

गली गली ढाबे ढाबे गुमटी गुमटी बिक रही अवैध शराब, श्योपुर के प्रतिबंधित क्षेत्र कराहल में जम कर चल रहा गोरख धंधा #श्योपुर

19/08/2026

आपसी विवाद में तलवार से हमला, महिलाओं समेत चार घड़ियाल गाड़ियों में तोड़फोड़ गाड़ी लगाने की बात को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदला, सलापुरा क्षेत्र का मामला पड़ोसियों का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील गाड़ी तोड़ी,अंजार नक्शेवाले और उनके परिवार पर तलवार से हमला । घटना में महिलाओं सहित चार लोग घायल , उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है #श्योपुर

19/08/2026

सरकारी स्कूल की छत से निकल रही गिट्टी ओर सरिए,बच्चों की सुरक्षा पर सवाल श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत खिरखीरी के बिलोनी स्थित सरकारी स्कूल की छत की हालत चिंताजनक नजर आ रही है। छत से जगह-जगह गिट्टी और कंक्रीट निकलने लगी है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे रोजाना इसी भवन में पढ़ाई करने पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर होती छत के नीचे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

📍 स्थान: ग्राम बिलोनी, ग्राम पंचायत खिरखीरी, श्योपुर

#श्योपुर #बिलोनी #खिरखीरी #सरकारीस्कूल #स्कूलभवन #बच्चोंकीसुरक्षा #शिक्षाविभाग #जनसमस्या

Address

Sheopur Kalan
SHEOPUR

Telephone

+919893289777

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sheopur News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share