Sheopur-News

Sheopur-News श्योपुर न्यूज़ सबसे पहले सबसे आगे...श्योपुर न्यूज़

*बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का निरीक्षण करने आए सांसद शिवमंगल सिंह तोमर* श्योपुर में लगातार हो रही 2 दिन से बैमौसम बार...
27/10/2025

*बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का निरीक्षण करने आए सांसद शिवमंगल सिंह तोमर*

श्योपुर में लगातार हो रही 2 दिन से बैमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का निरीक्षण करने आये क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट सहित सभी भाजपा नेता किसानों के खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की फसल में हुए नुकसान का आंकलन कर किसानों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा।

ब्रेकिंग श्योपुर :मांगीलाल बैरवा (फौजी) बने श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केस...
16/08/2025

ब्रेकिंग श्योपुर :
मांगीलाल बैरवा (फौजी) बने श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की घोषणा...।

श्योपुर न्यूज:श्योपुर पुलिस ने मेलों में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से पुलिस में 3...
13/08/2025

श्योपुर न्यूज:श्योपुर पुलिस ने मेलों में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से पुलिस में 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए है. जिनकी कुल कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है. पकड़ा गया आरोपी की पहचान बलराम पुत्र धनपाल माहौर निवासी छीपा मोहल्ला श्योपुर के रूप में हुई है. श्योपुर के हजारेश्वर मेला ग्राउंड में भीड़ का फायदा उठाकर पांच मोबाइल चोरी करने वाले कुख्यात चोर बलराम माहौर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके पास से तीन चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है. आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित पांच केस दर्ज हैं. यह मामला 29 मई का है, जब ग्वालियर के घाटनपुर गांव के राजेश नट ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि मेले के दौरान उनकी दुकान से पांच मोबाइल चोरी हो गए थे. पुलिस की जांच में सामने आया कि श्योपुर के छीपा मोहल्ला निवासी बलराम माहौर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

एसपी वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में टीआई सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने मुखबिरों की मदद से और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि बलराम माहौर एक पुराना अपराधी है, जो श्योपुर जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइलों के साथ आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि इस बार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

07/08/2025

श्योपुर: श्योपुर शहर में बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला शातिर बदमाश असलम पुत्र शहजाद निवासी वॉर्ड 5 को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार । पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही किया खुलासा । बुजुर्ग महिला से लूटे कान के टॉप्स किए बरामद। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

श्योपुर न्यूज: श्योपुर जिले ने केंद्र और राज्य दोनों को मंत्री दिए हैं. फिर भी जिले की सड़के बेहद जर्जर है. बारिश के मौस...
07/08/2025

श्योपुर न्यूज: श्योपुर जिले ने केंद्र और राज्य दोनों को मंत्री दिए हैं. फिर भी जिले की सड़के बेहद जर्जर है. बारिश के मौसम में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं. आलम ये है कि लोग खराब सड़कों और अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन के लिए मजबूर हैं. ताजा मामला श्योपुर जिले के मातासूला नागदा नगदी समेत 10 गांव का है. जहां सड़क की बदहाली को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर सड़क जाम कर दी और युवाओं ने सड़क की दुर्दशा को लेकर जोरदार नारेबाजी की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा के आरोप लगाकर श्योपुर पाली चिरगांव स्टेट हाइवे जाम कर दिया. यह जाम करीब 2 घंटे तक लगा रहा सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई और वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जान जोखिम में डालकर रेलवे के पुल से होकर गुजरे लोग

सलापुरा नहर पुल पर लगे जाम में फंसे कई दुपहिया वाहनों पर सवार लोग जाने की जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डालकर पंचल नहर पर बने नैरोगेज ट्रेन के पुल से होकर गुजरने से भी नहीं चूके.दरअसल सलपुरा के नजदीक बने रेलवे के पुल से फिलहाल ट्रेन का संचालन बंद बना हुआ है लेकिन दुपहिया वाहनों का इस पुल से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। मगर जाम के कारण कई बाइक सवर लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी बाइकों को इस पुल से होकर निकाल ले गए.

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि श्योपुर सलापुरा नहर पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है. पाली हाईवे को अनाधिकृत रूप से 2 घंटे तक चक्काजाम के मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभरत मीणा, मांगीलाल फौजी, जसवंत मीणा, रामबरन मीणा, नवल मीणा, रामविलास मीणा, गोविंद मीणा सहित 8-10 अन्य लोगों पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज.

श्योपुर : सावधान रहें! श्योपुर में घूम रहा है गला घोंटू गैंग.इस गैंग का लूट का तरीका अनोखा है, ये अपने शिकार पर पीछे से ...
07/08/2025

श्योपुर : सावधान रहें! श्योपुर में घूम रहा है गला घोंटू गैंग.इस गैंग का लूट का तरीका अनोखा है, ये अपने शिकार पर पीछे से झपटते हैं गले में फंदा फंसाकर कुछ सेकंड के लिए घोंटते हैं, शिकार बेहोश हो जाता है.फिर गले से सोने की चेन, या कंधे पर लटका बैग, या मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं.हाल ही में श्योपुर में एक वारदात कर गला घोंटू गैंग ने दहशत का माहौल बना दिया है.





श्योपुर शहर में नगर पालिका के पीछे स्थित इलाके में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला से उनके सोने के झुमके छीन लिए गए. यह घटना तब हुई जब महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं.

पीड़िता पुष्पा बाई पत्नी स्व. लक्ष्मीनारायण राठौर घर के बाहर बैठी थीं.इसी दौरान श्योपुर शहर के पोरवाल धर्मशाला की दिशा से काले कपड़े पहने एक युवक आया.उसने महिला को पकड़कर जबरन उनके ही घर के अंदर घसीट ले गया.
आरोपी ने महिला की छाती पर बैठकर उनके मुंह में तीन उंगलियां डाल दीं.गला दबाया इससे वह चिल्ला नहीं सकीं.फिर उसने उनके दोनों कानों से सोने के झुमके निकाल लिए और फरार हो गया.
महिला के चिल्लाने पर उनका पुत्र मौके पर पहुँचा। वह तुरंत ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर गया.वहाँ उनका इलाज जारी है। महिला के कानों में गंभीर चोट आई है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर नाराजगी जताई है.उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
कोतवाली टी आई सतीश चौहान ने बताया की घटना हुई है, महिला को अस्पताल भिजवा दिया गया है.आरोपी की तलाश जारी है.जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.पुलिस सीसीटीवी तलाश कर रही है.

श्योपुर: जिले के नागदा और मातासूला सहित आसपास इलाके के ग्रामीणों ने बुधवार को श्योपुर शहर के पास सलापुरा नहर स्टेट हाईवे...
06/08/2025

श्योपुर: जिले के नागदा और मातासूला सहित आसपास इलाके के ग्रामीणों ने बुधवार को श्योपुर शहर के पास सलापुरा नहर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, ग्रामीणों की मांग है कि श्योपुर की सलापुरा नहर से मातासूला तक खस्ताहाल सड़क होने की बजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना कई वर्षों से करना पड़ रहा है. इस सड़क से करीब 10 गांव के ग्रामीण सफर करते हैं. प्रसिद्ध नागदा और नागेश्वर मंदिर से लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए भी यहीं एक प्रमुख सड़क हैlलेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और सत्ता में बैठे नेताओं और मंत्रियों की उदासीनता लोगों के लिए सिर्फ परेशानी का सबब बनती जा रही है. ग्रामीण यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आने वाले चुनाव में नेताओं को जूतों की माला पहनाने की बात भी कह दीl खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, नेताओं के वादे हवा-हवाई

मातासूला गांव से एक सड़क श्योपुर शहर और पाली स्टेट हाईवे को जोड़ती है. इस सड़क से मातासूला, नगदी, नागदा सहित 10 गांव के लोग आवागमन करते हैं. इस टूटी सड़क को ठीक कराने के लिए ग्रामीण पिछले कई वर्षों से नेताओं के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जब नेता गांव में आते हैं तो सड़क निर्माण का आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन इसके बाद इस ओर ध्यान देना बंद कर देते हैं. इस टूटी सड़क के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं.

ग्रामीण बोले- शहर की गंदगी और शराब ठेका के सामने लोगों का उत्पात का सामना करने को मजबूर
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सलापुरा नहर के पास नगर पालिका प्रशासन अपनी मनमानी करती है. नगर का कचरा और मृत पशुओं को इसी नहर किनारे फेंक रहे है. जिससे लोगों को बदबू और गंदगी से परेशान होना पड़ रहा है. इसके अलावा नहर के पास शराब ठेका होने की बजह से महिलाओं का निकालना मुश्किल हो गया है और यहां पर विवाद ही स्थिति निर्मित होती है. शराबी यहां पर उत्पात मचाते हैं लोगों से गाली-गलौज और महिलाओं से छेड़छाड़ भी करते है. अगर 3 दिन के अंदर यह कचरा नगर पालिका प्रशासन ने नहीं हटाया तो ग्रामीण ट्रैक्टरों ने यह कचरा भरकर नगर पालिका के सामने फेंकने को मजबूर होगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी.
एसडीओपी बोले- ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया
एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता

यह बहन श्यामा उर्फ सरोज सुमन उम्र 18 साल निवासी पुल दरवाजा श्योपुर घर से बिना बताए कहीं चली गई है हो सकता है कोई इसको बह...
01/05/2025

यह बहन श्यामा उर्फ सरोज सुमन उम्र 18 साल निवासी पुल दरवाजा श्योपुर घर से बिना बताए कहीं चली गई है हो सकता है कोई इसको बहला फुसलाकर ले गया हो और इसके भयानक दुष्परिणाम आए इसलिए जिस किसी भाई को भी ये बहन दिखे वह इस मोबाइल नंबर 6261489081पर सूचना दे कुछ न हो तो पोस्ट को शेयर ही कर दे जिससे किसी न किसी की निगाह इस बहन पर पड़ जाए और परिजनों तक सूचना पहुंच जाए

Address

Sheopur
Sheopur Kalan
476337

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sheopur-News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category