13/04/2026
"श्योपुर को मिलेगी नई रेल राह की सौगात! झांसी-शिवपुरी श्योपुर और सवाई माधोपुर रेल मार्ग के सर्वे को मंजूरी"
श्योपुर जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब यहां के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है पश्चिम मध्य रेलवे ने झांसी-शिवपुरी-श्योपुर-सवाई माधोपुर के बीच नए रेल मार्ग के इंजीनियरिंग और ट्रैफिक सर्वे को मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के तहत करीब ( लगभग 290 किलोमीटर ) का लंबा नया रेल मार्ग प्रस्तावित है, जिससे श्योपुर की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा
रिपोर्ट के अनुसार: इस सर्वे में यह आकलन किया जाएगा कि यह रेल मार्ग तकनीकी रूप से कितना संभव है और यातायात की दृष्टि से कितना लाभदायक रहेगा। सबसे खास बात
अगर यह रेल लाइन बनती है, तो श्योपुर सीधे राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार और पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
पर्यटन को लगेगा पंख: इस लाइन के शुरू होने से कूनो नेशनल पार्क (चीता प्रोजेक्ट) और रणथंभौर के बीच सीधा कनेक्शन हो जाएगा। इससे चीता देखने आने वाले पर्यटकों को सफर में बहुत आसानी होगी। कूनो नेशनल पार्क जैसे पर्यटन स्थल तक पहुंच आसान होगी, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है इससे करीब 11 साल पहले इस परियोजना का प्रारंभिक सर्वे हुआ था, लेकिन अब इसे फिर से गति मिली है, जिससे लोगों की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठी हैं।
अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो श्योपुर जिले के विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।
व्यापार में बढ़ोतरी: झांसी और ग्वालियर-चंबल संभाग के पिछड़े इलाकों में इस रेल लाइन के आने से नए उद्योग लगेंगे और व्यापार करना आसान हो जाएगा।
किन शहरों को जोड़ेगी: यह ट्रेन झांसी से शुरू होकर करैरा, शिवपुरी, पोहरी और श्योपुर होते हुए सीधे राजस्थान के सवाई माधोपुर तक जाएगी।
निष्कर्ष: यह प्रोजेक्ट न केवल सफर को छोटा करेगा, बल्कि तीन राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में विकास की नई लहर लेकर आएगा। स्थानीय लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
झांसी, शिवपुरी,श्योपुर और सवाई माधोपुर : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान को एक सूत्र में पिरोने वाली झांसी-शिवपुरी-श्योपुर-सवाई माधोपुर रेल लाइन परियोजना अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गई है। इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है। अब बस सरकार की अंतिम मंजूरी और बजट का इंतजार है