The Riev Times

The Riev Times The Riev Times covers latest & Breaking News alerts from Politics, Sports, Entertainment and Cinema.

29/12/2022
28/10/2022

To become Project Partners with assured interest of 24℅ per annum plus on operational investment, text at 9459973463 / 7018543645

शिमलाहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज  आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक ...
05/09/2022

शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप दी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह योजना आरंभ की गई है।

मंत्रिमंडल ने सीसीएस (अवकाश) नियम, 1972 के नियम 43-बी को अपनाते हुए बच्चा गोद लेने वाली राज्य सरकार की नियमित महिला कर्मचारियों को 180 दिनों का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश प्रदान करने की मंजूरी प्रदान की।

बैठक में सोलन जिले की कृष्णगढ़ उप तहसील के अंतर्गत मंडेसर और ढकरियाना में दो नए पटवार सर्कल खोलने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने ऊना जिले की उप तहसील हरोली के तहत लालड़ी में नया पटवार वृत्त खोलने का निर्णय लिया।
बैठक में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के हथोल तथा टयालू में नए पटवार वृत्त खोलने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी में नया कानूनगो वृत्त खोलने को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला की इंदौरा तहसील के अंतर्गत थापकौर और नूरपुर तहसील के अंतर्गत कमनाला में नए पटवार वृत्त बनाने को सहमति प्रदान की।

बैठक में सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील में पटवार वृत्त चराना को विभाजित कर नया पटवार वृत्त सैल (चुनवी स्थित शायला) खोलने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधान सभा क्षेत्र के बल्हसीणा में नया डिग्री कालेज खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने के साथ-साथ 5 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान करने को भी मंजूरी दी।

इसी प्रकार चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के मसरूंड में भी नया डिग्री कालेज खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पदों के सृजन एवं भरने तथा पांच करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान करने का निर्णय भी लिया गया।

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम नई दिल्ली के पक्ष में ब्लॉक सरकारी गारंटी 35 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों को भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के परिसर में पुलिस थाना बिलासपुर के अंतर्गत नई पुलिस चौकी स्थापित करने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पदों के सृजन एवं भरने को सहमति प्रदान की।

बैठक में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के मानदेय में प्रथम सितंबर, 2022 से प्रतिमाह 900 रुपये वृद्धि करने का निर्णय लिया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात लगभग 510 एसपीओ को लाभ प्राप्त होगा।

मंत्रिमंडल ने सोलन नगर निगम क्षेत्र में बेतरतीब पार्किंग, वाहनों की भीड़ और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप्स के कारण आने वाली विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के राजकीय उच्च विद्यालय खीणी, शाला निशार, शोध अधार और कांढा तथा बिलासपुर जिला के उच्च विद्यालय साई ब्राह्मणा, निहारखन वासला, भगेड़, पनेहड़ा और कल्लर तथा सोलन जिला के राजकीय उच्च विद्यालय भटोलीकलां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ज्वालापुर, थाड़ी, खलबूट और डोभा तथा बिलासपुर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिगथली, जामला, सवाना, सिदसूह, हरितल्यांगर, मंडयाली और भटेड़ तथा सोलन जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इन नव स्तरोन्नत विद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के 84 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बैला और चूरढ़ को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इनके लिए 16 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमरोआ को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने व इसके लिए तीन पद सृजित कर भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के नूरपुर में इंडोर स्टेडियम, मंडी जिला के जंजैहली स्टेडियम तथा शिमला जिला के खेल छात्रावास दत्तनगर/इंडोर स्टेडियम रामपुर में नव निर्मित खेल अधोसंरचना के संचालन के लिए 12 पदों पर कर्मियों की सेवाएं लेने को भी स्वीकृति प्रदान की।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णयहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में  शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के अंतर्गत थैली चकटी...
31/08/2022

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के अंतर्गत थैली चकटी में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन के साथ नई उपतहसील के गठन को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि यह पार्क हिमाचल के विकास में एक मील पत्थर साबित होगा और इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मंत्रिमंडल ने आयुष विभाग में पूर्व सैनिक श्रेणी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 98 पदों को अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया। इनमें से 68 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष बैच के आधार पर भरे जाएंगे।

मंत्रिमंडल ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं नगर योजना अधिनियम-1977 के दायरे से बाहर करने के लिए जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमण्डल उप समिति की सिफारिशें स्वीकार करने का निर्णय लिया। इस उप समिति ने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 50 मीटर के बाहर के क्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 30 मीटर के बाहर और राज्य राजमार्ग अथवा मुख्य जिला मार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 10 मीटर के बाहर के क्षेत्रों को ग्राम एवं नगर योजना अधिनियम-1977 के दायरे से बाहर करने की सिफारिश की हैै। इससे प्रदेश के 21 योजना क्षेत्रों और 15 विशेष क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।

मंत्रिमंडल ने चंबा जिले में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए साहो में नई उप-तहसील खोलने तथा इसमें विभिन्न श्रेणियों के 12 पद भरने को भी मंजूरी प्रदान की।
बैठक में ऊना जिले की अंब तहसील के अंतर्गत सपौरी और वेहर जसवां में आवश्यक पदों के सृजन के साथ दो नए पटवार वृत खोलने को स्वीकृति दी गई।

बैठक में ऊना जिले की उपतहसील दुलैहड़ के अंतर्गत बीटन में नया पटवार वृत खोलने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने शिमला जिले की रामपुर तहसील के अंतर्गत ज्यूरी में नई उपतहसील खोलने तथा इसमें विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

इसके अलावा बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी को पूर्ण तहसील के रूप में स्तरोन्नत करने तथा इसमें आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विभिन्न श्रेणियों के 36 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।

बैठक में कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में डिस्पेंसर के 2 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध के आधार पर भरने को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने जिला मंडी की तीन ग्राम पंचायतों जाच्छ, मशोगल और कुटाहची को गोहर से स्थानांतरित करके विकास खंड चुराग में सम्मिलित करने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा, डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन, डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता का एक-एक पद अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय भी लिया गया।

मंत्रिमंडल ने चंबा जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बघेर को राजकीय उच्च विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने को भी मंजूरी प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने कुल्लू जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणीकर्ण में विज्ञान की कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की।

बैठक में सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने शहीदों के सम्मान में कांगड़ा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना बड़ाग्रां का नाम शहीद नायक अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना बड़ाग्रां करने, राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर का नाम शहीद श्री रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर करने तथा राजकीय उच्च विद्यालय बलाहड़ा का नाम शहीद श्री लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहड़ा करने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में बिलासपुर जिला में श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चकोह में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीकोटला, सोहरी और शिकरोहा में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ आठ पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने शहीद के सम्मान में मण्डी जिला मंे राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्वारफी का नाम शहीद श्री इन्द्र सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्वारफी करने का अनुमोदन किया।

बैठक में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अप्पर हड़ेटा में वाणिज्य की कक्षाएं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौडू़ और बटराण में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ चार पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला मेें घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डढोल, गलियां और अमरपुर में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोह, कथालग, छत और कोट में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की।

बैठक में शहीद के सम्मान में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू का नाम शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जटोटा को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की अनुमति प्रदान की गई।

बैठक में सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च विद्यालय मलैहिणी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कश्मीरपुर को राजकीय उच्च विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरचा और बसीमा दी जोहरी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने शहीद के सम्मान में कुल्लू जिला में राजकीय उच्च विद्यालय बसतोरी-2 का नाम शहीद श्री जयपाल राजकीय उच्च विद्यालय बसतोरी-2 करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चंबा जिले के चुराह में विभिन्न श्रेणियों के 17 पदों के सृजन के साथ नया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने मंडी जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांगलवाड़ा में आवश्यक पदों के सृजन के साथ वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने का भी निर्णय लिया।

इसके अलावा कांगड़ा जिले के प्राथमिक विद्यालय रावा को माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड करने तथा आवश्यक पदों को भरने का निर्णय भी लिया गया।
मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले के सतौन में नया डिग्री महाविद्यालय खोलने और इसमें विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने जिला बिलासपुर के स्वारघाट में नया राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने मण्डी जिला के पंडोह में राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने कुल्लू जिला के जगतसुख (मनाली) में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 19 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में चंबा जिला के तीसा शिक्षा खंड के कथाला गांव में नई प्राथमिक पाठशाला खोलने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने मण्डी जिला की ग्राम पंचायत कांडा के नारायणबन में पशु औषधालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में लाहौल-स्पीति जिला के गांव झुंडा और किशोरी में नए पशु औषधालय खोलने के साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के त्युणखास और पपलाह में नए पशु औषधालय खोलने के साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में जिला बिलासपुर के तरसूह, बहल और जगातखाना पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने सोलन जिला के पशु औषधालय साई को पशु चिकित्सालय में स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने मण्डी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के घीड़ी गांव में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में बिलासपुर जिला के श्री नैना देवी जी तहसील में सलोआ, तरवाड़ और तनबोल तीन नए पटवार वृत सृजित करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने ऊना जिला की घनारी तहसील के दौलतपुर चौक में नई सब-तहसील खोलने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सोलन जिला में सब-तहसील कुठाड़ (किशनगढ़) को तहसील में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने कुल्लू जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग उप-मण्डल कटर्राइं को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) उप-मण्डल बबेली में परिवर्तित करने का निर्णय लिया।

बैठक में मण्डी जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग उप-मण्डल पण्डोह को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) उप-मण्डल पण्डोह में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने हमीरपुर जिला के भोरंज में सिविल जज न्यायालय स्थापित करने के साथ-साथ 13 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में पुलिस चौकी संजौली को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला में अस्थाई पुलिस चौकी भोजनगर को स्थाई पुलिस चौकी में परिवर्तित करने के साथ-साथ छः पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में कांगड़ा जिला के शाहपुर में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी का कार्यालय खोलने के साथ-साथ नौ पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने हमीरपुर जिला में भोटा और बिझड़ी में पुलिस चौकियों को स्थाई पुलिस चौकियांे में परिवर्तित करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में कांगड़ा जिला के पालमपुर में नया विकास खण्ड कार्यालय खोलने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने हमीरपुर में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पंजोत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।

बैठक में कांगड़ा जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंज में विभिन्न श्रेणियों के छः पदों को भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला चौरास और दियूरियू खराहन, कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला रौरी (डी) और गनोल तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कनौन को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया।

बैठक में रेणुका विधानसभा क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला थाना कसोगा, जार द्राबिल और सैल, कसौली विधानसभा क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला करोल, गुनाई, चामट बड़ेच और भारती, कुल्लू जिले की माध्यमिक पाठशाला शिम, कोटाआगे, चकुरठा, मझली और सिंहण को उच्च विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने को मंजूरी प्रदान की। सिरमौर जिले की प्राथमिक पाठशाला किरोग, धारवा, ढाब पिपली, पुरुवाला-द्वितीय और डंडा-काला अंब, मंडी जिले की प्राथमिक पाठशाला गाटू और गलू को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने तथा इनमें विभिन्न श्रेणियों के लगभग 130 पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया।

बैठक में कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कमनाला, दानी और खज्जियां, शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला टोडसा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बडूही खास, खील, बागनी, थोरा भल्लों, माओं और थोरा को स्तरोन्नत करने और सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला दतयार और नेरी कलां को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 88 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चम्बा जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिंधल और सकरेरा को राजकीय उच्च पाठशाला मंे स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

अनीश चौहान रामपुर बुशहरमुख्यमंत्री ने रामपुर में 3.40 करोड़ रुपये से निर्मित हेलीपोर्ट का लोकार्पण कियामुख्यमंत्री जय राम...
30/08/2022

अनीश चौहान रामपुर बुशहर

मुख्यमंत्री ने रामपुर में 3.40 करोड़ रुपये से निर्मित हेलीपोर्ट का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला जिला के रामपुर में हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटकों को प्रदेश के अनछुए गंतव्य स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए अनेक पहल कीं हैं। राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने तथा हवाई सेवाओं में सुधार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अन्तर्गत हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में नए हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजधानी शिमला में संजौली बाइपास सड़क के निकट, सोलन जिला के बद्दी और रामपुर में भी हेलीपोर्ट सेवा संचालन के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त मंडी जिला के कंागणीधार हेलीपोर्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण होने वाला है और मनाली (डीजीआरई, सासे) में एक अन्य हेलीपोर्ट विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला शिमला के रामपुर में नव निर्मित हेलीपोर्ट भारत सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत विकसित पांच हेलीपोर्ट में से दूसरा है। उन्होंने कहा कि यह हेलीपोर्ट 3.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है और इसके लिए 7.38 करोड़ रुपये की प्रशासनिक व व्यय स्वीकृति और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त है जिसमें विकास निर्माण लागत और सभी उपकरण और फायर टेंडर्स की खरीद शामिल हैं जिसे मैसर्स पवन हंस लिमिटेड द्वारा पूर्ण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के नागरिक विमानन मंत्रालय ने आरसीएस (रीजनल कनैक्टिविटी स्कीम) उड़ान-दो के अन्तर्गत स्वीकृत 12,130 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैले रामपुर हेलीपोर्ट का कार्य वर्ष 2020 में शुरू किया गया था और अगस्त, 2022 में रिकॉर्ड समय में इसका कार्य पूर्ण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस हेलीपोर्ट में सीसीटीवी, वीआईपी लॉंज, पार्किंग, ओपीएस और फायर स्टेशन, सिक्योरिटी हट, यूजी टैंक, वाच टॉवर, पेरीमीटर फेंसिंग इल्यूमिनेशन रिसेप्शन काउंटर, हेलीपोर्ट मैनेजर ऑफिस, टिकट काउंटर इत्यादि अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला-रामपुर-शिमला रूट पर दिसंबर 2021 में उड़ान सेवा शुरू की गई थी और सप्ताह में तीन बार उड़ानें संचालित की जा रही थीं। उन्होंने कहा कि इस रूट पर एक ओर का किराया प्रति यात्री 3275 रुपये है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार को जिला किन्नौर के रिकांग पिओ और जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्रों को उड़ान योजना के तहत जोड़कर वहां तक हेलीकॉप्टर सेवा विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय 64 हेलीपैड हैं और राज्य सरकार द्वारा 38 नये हेलीपैड विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट और हेलीपैड भविष्य में पर्यटन, संपर्क और आपातकालीन स्थितियों में लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हेलीपोर्ट के विकास से पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी और चिकित्सा से सम्बंधित आपातकालीन स्थितियों में भी इनका बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई संपर्क मार्ग से जोड़ने पर अधिक बल दिया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त, दिल्ली-शिमला-दिल्ली मार्ग पर हवाई उड़ानें बहाल की जा रही हैं और एलायंस एयर ने हवाई मार्ग के लिए एक नया विमान एटीआर-42-600 उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि इस साल सितम्बर माह में कुल्लू और धर्मशाला के लिए भी उड़ानें आरम्भ की जाएंगी।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष कौल नेगी, पूर्व विधायक सिंघी राम, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अनीश चौहान  रामपुर बुशहरटिक्कर-खमाड़ी सड़क निर्माण के लिए 108 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई...
29/08/2022

अनीश चौहान रामपुर बुशहर

टिक्कर-खमाड़ी सड़क निर्माण के लिए 108 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया जाएगा ताकि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले। यह विचार आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में आयोजित चार दिवसीय अंड-19 छात्रा खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर व्यक्त किए।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि टिक्कर-खमाड़ी सड़क के लिए प्रारम्भिक तौर पर 10 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने के लिए हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी व अन्य के साथ सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री के सम्मुख मांग प्रस्तुत की जाएगी।

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है, जिसमें महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में 50 प्रतिशत किराए में छूट, पंचायती राज संस्था में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण आदि योजनाएं शामिल है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के शैक्षणिक परिणामों में खेलकूद से जुड़ी क्रियाशीलता का सकारात्मक योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का अभिन्न अंग है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिए जाने का समर्थन करती है, जिसमें खेल को अन्यत्र गतिविधि नहीं अपितु एक विषय के तौर पर रखा गया है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विभिन्न विषयों की स्थानीय भाषा में शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, जिससे विज्ञान, तकनीक तथा अन्य संकायों में ग्रामीण परिवेश से निकले छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी खेलों व खिलाड़ियों के संबंधित गतिविधियों का विकास प्राथमिक आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ रुपये व्यय कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर प्रति मैदान 10 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से एक खेल मैदान निर्मित किया जा रहा है, इस योजना के तहत प्रदेश में 10 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि व्यय की गई।

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से विभिन्न विभागों, निगमों व बोर्डों में 3 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है, जिसके तहत अभी तक 220 खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेल टूर्नामेंटो में खिलाड़ियों की डाइट मनी को बढ़ाकर 60 रुपये से 120 रुपये किया गया।
उन्हांेने कहा कि खेल नीति के तहत आज देश के खिलाड़ियों ने विश्व में अनेक किर्तिमान स्थापित किए हैं तथा मेडल प्राप्त करने की श्रृखंला में उच्च पायदानों पर खड़े हैं।

इस अवसर पर शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा विद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि ननखड़ी क्षेत्र की मुख्य समस्या सड़कों का स्थाई समाधान व उचित रखरखाव है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग मण्डल तथा खोलीघाट में उप-मण्डल खोलने की घोषणा की है, जिसको मंत्रिमण्डल की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

कौल नेगी ने कहा कि रामपुर के विकास के लिए प्रदेश सरकार की वचनबद्धता के तहत एक विधानसभा क्षेत्र में दो तहसील तथा दो मण्डल का खुलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ननखड़ी में फायर स्टेशन का खुलना भी मुख्यमंत्री द्वारा दी गई बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करते है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरके जिश्टु ने बताया कि चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में 15 खण्डों के 610 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें वाॅलीबाॅल में रोहडू प्रथम, कुमारसैन द्वितीय रहा।

कब्बडी में कुमारसैन-ननखड़ी प्रथम व ठियोग द्वितीय रहा।

खो-खो में ठियोग प्रथम तथा देहा द्वितीय रहा।

बैडमिंटन में रोहडू खण्ड प्रथम व मशोबरा खण्ड द्वितीय रहा। योग में ठियोग प्रथम व शिमला-1 द्वितीय रहा।

टेबल टेनिस में देहा खण्ड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहा प्रथम तथा कोटखाई खण्ड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवरी-खनेटी द्वितीय रहा।

वेट लिफ्टिंग मंे रामपुर खण्ड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा रामपुर प्रथम तथा रोहडू का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा रोहडू द्वितीय स्थान पर रहा।

रेसलिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा लक्कड़बाजार प्रथम रहा और चैस में छौहारा जोन का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिढ़गांव प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला-1 द्वितीय रहा।

आॅलराउंड बेस्ट का खिताब ठियोग जोन ने प्राप्त किया। मार्च-पास्ट में कुमारसैन और ननखड़ी जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष कुलवीर खंुद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीमसैन, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह खंुद, उप-निदेशक उच्चतर शिक्षा अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत ननखड़ी प्रधान राकेश कुमार, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा कार्यालय सोहन कल्याण तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिमलाहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णयहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से ह...
22/08/2022

शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए जान-माल के भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण 32 लोगों के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भारी बारिश के कारण प्रदेश में अभी भी कम से कम 6 लोग लापता हैं और 12 घायल हो गए हैं।

मंत्रिमण्डल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए हाउस बिल्डिंग एडवांस की दरों, पात्रता और अधिकतम सीमा में संशोधन को भी मंजूरी प्रदान की। एचबीए की अधिकतम सीमा अब मूल वेतन का 25 गुणा होगी। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये तक के नए निर्माण या नए घर एवं फ्लैट की खरीद और राशि चुकाने की क्षमता की शर्त लागू रहेगी।

मंत्रिमण्डल ने कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को राहत के रूप में न्यूनतम 55000 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये का प्रावधान करने का निर्णय लिया। अनुबंध कर्मचारियों के परिजनों के लिए न्यूनतम 35000 और अधिकतम एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के निचले और मध्य क्षेत्रों के किसानों को लाभान्वित करने के लिए निजी भूमि से खैर के पेड़ों के कटान की नीति की समीक्षा करने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक के दौरान कांगड़ा जिला के राजकीय महाविद्यालय थुरल में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 10 पदों को भरने का निर्णय भी लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय ठठल जंगल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और मंडी जिला के अनाह तथा खाबलेच के मिडल स्कूलों को हाई स्कूलों के रूप में अपग्रेड करने के साथ-साथ आवश्यक पदों के सृजन का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के शिंगला में नया राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोलने के साथ-साथ इस महाविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन तथा बुनियादी ढांचे के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय लिया।

बैठक में कुल्लू जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी और पुजाली में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौन में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने तथा नौ पदों के सृजन का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बराड़ा गांव में आवश्यक पदों के सृजन के साथ नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।

इसके अलावा कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सोगट में तीन पदों के सृजन सहित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के धर्मशाला जोन के अन्तर्गत भवारना में विभिन्न श्रेणियों के अपेक्षित पदों के सृजन के साथ नया जल शक्ति वृत्त कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला के डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में अनुबंध आधार पर गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 60 पदों को भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मंडी जिला के सिद्धपुर में उत्कृष्टता केंद्र, उप निदेशक बागवानी का कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शिमला जिला के डोडरा क्वार में विषयवाद विशेषज्ञ (बागवानी) का कार्यालय खोलने का निर्णय लिया।

बैठक में मंडी जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बगस्याड़ में आईओटी तकनीकी (स्मार्ट एग्रीकल्चर), मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और आईओटी तकनीकी (स्मार्ट हेल्थ केयर) के नए ट्रेड शुरू करने एवं आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टाण्डा में सहायक प्रोफेसर के एक पद, सीनियर रेजिडेंट के एक पद और न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नॉलिजिस्ट के दो पदों को सृजित करने को मंजूरी प्रदान की।

बैठक में मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत 392 लाभार्थी परिवारों की दो वर्ष की प्रीमियम राशि को वापिस करने और 4484 लाभार्थी परिवारों के कार्ड की वैधता अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में राज्य कर एवं आबकारी विभाग में आबकारी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य में आबकारी प्रवर्तन को सुदृढ़ करने के लिए 16 निरीक्षण वाहनों को किराए पर लेने की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मण्डी जिला के शिक्षा खण्ड सराज-द्वितीय के ग्राम सिधयार में नई प्राथमिक पाठशाला खोलने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक में लाहौल-स्पीति जिला के काजा तथा शिमला जिला के ज्योरी में राजकीय महाविद्यालय बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के पक्ष में अपनी स्वीकृति प्रदान की।

बैठक के दौरान मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने प्रदेश में सीमेंट की उपलब्धता एवं गुणवत्ता पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उद्योग और ग्रामीण विकास विभाग के निदेशकों और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक को स्थिति का जायज़ा लेने तथा तीन दिन के भीतर मुख्य सचिव को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं ! जय हिन्द ! जय भारत !
15/08/2022

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं !
जय हिन्द ! जय भारत !

शिमलासंयुक्त किसान मंच ने आम जनता से किसानों व बागवानों की अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करने कि अपील कि औ...
03/08/2022

शिमला

संयुक्त किसान मंच ने आम जनता से किसानों व बागवानों की अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करने कि अपील कि और 5 अगस्त के सचिवालय चले के आह्वान को सफल बनाने के लिए किसान आक्रोश रैली में भाग लेने कि भी अपील कि

शिमलाहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णयमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक म...
03/08/2022

शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न श्रेणियों के 320 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। यह राज्य के विभिन्न संस्थानों में लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित जनशक्ति प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगा।

मंत्रिमण्डल ने राज्य के बागवानों को राहत प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल, 2022 से एचपीएमसी या खुले बाजार से खरीदी गई पैकेजिंग सामग्री कार्टन और ट्रे पर छः प्रतिशत सब्सिडी की प्रतिपूर्ति के लिए कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए कार्टन व ट्रे का जीएसटी भुगतान बिल, बिक्री प्रमाण और आधार के साथ जुड़े बैंक एकाउंट का विवरण प्रदान करना होगा।

बैठक में उचित मूल्य के दुकान धारकों को चीनी की बिक्री पर दिए जाने वाले कमीशन को मौजूदा सात रुपये 57 पैसे से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति क्विंटल और राज्य विशेष अनुदान योजना के सामान पर बिक्री दर के 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत करने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला की तहसील घुमारवीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हटवाड़ को 10 बिस्तर क्षमता के स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया।
बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मलोखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ इस स्वास्थ्य संस्थान के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में किन्नौर जिला की तहसील कल्पा के पांगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और इस संस्थान के लिए तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने मंडी जिला की तहसील थुनाग के शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ-साथ तीन पदों को सृजित कर भरने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने के साथ चार पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेहड़वीं और कलोल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ इन स्वास्थ्य संस्थानों के प्रबन्धन के लिए छः पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में किन्नौर जिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्पीलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कुल्लू जिला की आनी तहसील के थैरहवीं में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने को भी स्वीकृति दी गई।

मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आम्बल ठेहड़ू और ग्राम पंचायत भाली के गांव भाली में नये आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ-साथ छः पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की।

बैठक में सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और इसमें विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के जामली में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ-साथ तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

बैठक में सोलन जिला में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़खल को 20 बिस्तर क्षमता के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ इस नव स्तरोन्नत संस्थान के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 11 पद सृजित कर उन्हें भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला के जाडला में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में कांगड़ा जिला के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के मतेहड़ गांव में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत धुलेट में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मंडयाल सभा सोलन को सामुदायिक हॉल के निर्माण के लिए सोलन तहसील के कोठों गांव में एक बीघा सरकारी भूमि 2,35,281 रुपये के वार्षिक पट्टे पर प्रति पांच वर्ष के बाद पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ 30 वर्षों तक उपलब्ध करवाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने विवेकानंद केन्द्र नाभा एस्टेट शिमला को हर्बल गार्डन और ध्यान केंद्र के निर्माण के लिए 1,54,647 रुपये के वार्षिक पट्टे पर प्रति पांच वर्ष के बाद पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 30 वर्षों के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित करने को भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक खंड कुल्लू-प्रथम के अंतर्गत कियाणी में नया प्राथमिक विद्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रिड़कमार, सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरुणा तथा हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में नए राजकीय महाविद्यालय खोलने और प्रत्येक महाविद्यालय के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव कुठेड़ा बेला और गांव कैंट में नए राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने चंबा जिला में नव-स्वीकृत राजकीय स्नातक महाविद्यालय बनीखेत में विभिन्न श्रेणियों के 12 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में मंडी जिला के नेरचौक में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल के परिसर में किए गए निर्माण को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति मंडल झंडूता के तहत तलाई में नया उपमंडल खोलने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 4 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंडल घुमारवीं के अंतर्गत बहेड़ में कनिष्ठ अभियंता अनुभाग और कपाहड़ा में एक अनुभाग खोलने तथा इनके लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के जल शक्ति मंडल नगरोटा बगवां के अंतर्गत कंडी में नया अनुभाग खोलने तथा इसके लिए 4 पद सृजित कर इन्हें भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जल शक्ति विभाग का नया मण्डल कार्यालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 13 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने सोलन जिला के कनोला उपरला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फिटर, टेक्निकल मेकाट्रॉनिक्स, मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के नये ट्रेड आरम्भ करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 14 पद सृिजत कर भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने जिला सोलन के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (महिला) कंडाघाट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम और कांगड़ा जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तलवाड़ में फॉर्मेसी में डिप्लोमा पाठयक्रम शुरू करने और विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के शाहपुर में नया उप-अग्निशमन केंद्र खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 23 पद सृजित कर भरने के अलावा, इस उप-अग्निशमन केंद्र्र के लिए 3 दमकल वाहन खरीदने को भी स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में शहीदांे के सम्मान में सिरमौर जिले के राजकीय उच्च पाठशाला कोटरी ब्यास का नाम बदलकर शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय उच्च पाठशाला कोटरी ब्यास, राजकीय उच्च पाठशाला सुनोग का नाम शहीद रविंदर सिंह चौहान राजकीय उच्च पाठशाला सुनोग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवरा का नाम शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बानौर का नाम शहीद राजेन्द्र सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बानौर रखने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घरोह में वाणिज्य कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बोह एवं राजोल में विज्ञान (नॉन-मेडिकल) की कक्षाएं आरम्भ करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में चम्बा जिले के राजकीय उच्च विद्यालय सरार, पुखरी, कदेड़, रान, भराड़ा और कांडला, मण्डी जिले के राजकीय उच्च विद्यालय, मंजखेतर, कांगड़ा जिले के राजकीय उच्च विद्यालय, गगवाल और हमीरपुर में राजकीय उच्च विद्यालय पनसाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने और चम्बा जिले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय झौरा, प्रियुंगल, करोरी, मंगली, अनियुंडा, सारंगेर, औला और बिहाली को राजकीय उच्च विद्यालय, कांगड़ा जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजा खास, मण्डी जिला केे राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजोलठ को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने एवं इन संस्थानों में आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों चेवा, कांडा, गइघाट और कक्कड़हट्टी में वाणिज्य कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, प्राथा, भोजनगर और कोटबेजा में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने और इन शिक्षण संस्थानों को संचालित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने बागवानी विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के चार पदों को भरने को स्वीकृति प्रदान की।

Address

IIRD Complex, Bypass Road Shanan
Shimla
1781006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Riev Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Riev Times:

Share