08/10/2026
बड़ीधार पंचायत में सड़क संबंधी मुद्दों पर चर्चा, एनओसी को लेकर उठे सवाल
ग्राम पंचायत बड़ीधार में बीडीसी उपाध्यक्ष (निरमंड) हेमलता जी से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था, कल्वर्ट निर्माण तथा ठांस–कुशेणी सड़क के लिए आवश्यक एनओसी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं, स्थानीय लोगों की समस्याओं और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।