State News

State News State News Himachal one of the best Digital News Channel situated at Shimla

29/05/2026

#मनाली में ट्रक चालक पर दराट लेकर हमला, वीडियो वायरल

29/05/2026

#आईजीएमसी में एम्बुलेंस बॉन्ड किए जाने पर हंगामा, मरीज छोड़ने पहुंचे चालक ने प्रशासन पर उठाए सवाल

29/05/2026

#मेयर के खिलाफ 41 कर्मियों की बर्खास्तगी के खिलाफ SEHB कर्मियों का प्रदर्शन

29/05/2026

#शिमला में हो रहा लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़,बिना लाइसेंस नियमों के खिलाफ खुलेआम बिक रही कुल्फियां , विभाग ने की कार्रवाई, नाली में फिंकवाई कुल्फी

 #आईजीएमसी में एम्बुलेंस बॉन्ड किए जाने पर हंगामा, मरीज छोड़ने पहुंचे चालक ने प्रशासन पर उठाए सवालशिमला। प्रदेश के सबसे ...
29/05/2026

#आईजीएमसी में एम्बुलेंस बॉन्ड किए जाने पर हंगामा, मरीज छोड़ने पहुंचे चालक ने प्रशासन पर उठाए सवाल

शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब “नोफल एक उम्मीद” संस्था की एम्बुलेंस गाड़ी को अस्पताल प्रशासन द्वारा बॉन्ड कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद एम्बुलेंस चालक ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा और लोगों ने भी मामले को लेकर सवाल उठाए।
एम्बुलेंस चालक ने बताया कि वह एक मरीज को उपचार के लिए आईजीएमसी लेकर पहुंचे थे। मरीज को अस्पताल पहुंचाने के दौरान अचानक प्रशासन द्वारा उनकी एम्बुलेंस को बॉन्ड कर दिया गया। चालक का कहना है कि मरीजों की सेवा में लगी एम्बुलेंस के साथ इस प्रकार की कार्रवाई समझ से परे है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन का यह रवैया परेशान करने वाला है।
चालक ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी आईजीएमसी प्रशासन उनकी एम्बुलेंस गाड़ी को बॉन्ड कर चुका है। बार-बार होने वाली इस कार्रवाई से संस्था के कार्यों पर असर पड़ रहा है और मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के उद्देश्य से चल रही एम्बुलेंस सेवाओं को सहयोग मिलने की बजाय इस तरह की कार्रवाई होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं होती रहीं। अब सभी की नजर प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है कि आखिर एम्बुलेंस को बॉन्ड करने के पीछे क्या कारण रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

29/05/2026

हिमाचल में जनगणना के लिए एक जून से ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल ओपन होगा, 16 जून से कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर जानकारी जुटाएंगे; पहले घर, फिर लोगों की गिनती

 #समर फेस्टिवल के दौरान  होगी पहली एंटी चिट्टा अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिपजिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बॉयज) के लिए...
29/05/2026

#समर फेस्टिवल के दौरान होगी पहली एंटी चिट्टा अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बॉयज) के लिए चयन परीक्षण 05 जून को

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने बताया कि शिमला समर फेस्टिवल-2026 में पहली एंटी चिट्टा अंडर-21 जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (बॉयज) का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए चयन परीक्षण 05 जून, 2026 को एम.सी ग्राउंड संजौली में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा। चयन परीक्षण के लिए खिलाड़ियों को जन्म तिथि का मूल प्रमाण व आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

चैंपियनशिप के लिए अच्छी भागीदारी और सबसे अच्छे टैलेंट का चुनाव पक्का करने के लिए, सिलेक्शन ट्रायल आयोजित करवाए जा रहे हैं ताकि तीन डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल टीमें बनाई जा सके जो इस मशहूर टूर्नामेंट में शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले पाएंगे जिनका जन्म 01 जनवरी 2006 को या उसके बाद हुआ है।

पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए एंटी चिट्टा अभियान आरम्भ किया गया है जिसके तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख रुपये, रनर अप टीम को 50 हज़ार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपए की राशि ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 05 क्वार्टरफाइनल की टीमों को 20 हजार रुपए (प्रत्येक टीम) और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अटैकर, ब्लॉकर, सैटर व लिबेरो को 5 हजार रुपए (प्रत्येक खिलाडी) व स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे। खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता व रहने की व्यवस्था आयोजक समिति द्वारा की जाएगी।
-०-

29/05/2026

पंचायत चुनाव की एक खास बात है कि जीतने वाला भी बोलता है कि इसने तो वोट ही नहीं दिया और हारने वाला तो बोलेगा ही की इसने वोट नहीं दिया। इसीलिए इसे ज्यादा गंभीर ना ले। स्वस्थ रहें मस्त रहें।

29/05/2026

पंचायत चुनाव खत्म होते ही शुरू हुआ हार का पोस्टमार्टम, अपनो पर ही उठने लगे सवाल, आखिर वह काली भेड़ कौन थी जिसने अंदर ही अंदर पूरा खेल बिगाड़ दिया

29/05/2026

हार के बाद गांव गांव में शुरू हुई काली भेडो की तलाश

28/05/2026

शिमला शहर से सटी पंचायत पगोग में बवाल
चुनाव परिणाम के दौरान भिड़े दोनों प्रत्याशियों के समर्थक...

Address

Shimla
Shimla
171001

Telephone

+918350978807

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to State News:

Share