Him Janta News

Directions

Him Janta News Him Janta News – Aapki Aawaz.

Credible ground-level journalism
Public Interest • Social Issues • Real Stories
Bringing news that truly matters
📩 Email: [email protected]

07/10/2026

देशभर में सेवा और संकल्प का संदेश गूंजेगा : अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा और संकल्प का संदेश गूंजेगा। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनसेवा की यात्रा को नमन करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को और मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा को जन-जन से जोड़ने का काम करने जा रही है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सेवा संकल्प अभियान से हर भारत वासी से जुड़ने का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया है जो जनसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत है।

07/10/2026

वोट चोरी के आरोपों पर मैहरे में कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम मोदी का पुतला फूंका
गारली चौक से मैहरे चौक तक निकाली रोष रैली, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

04/10/2026

चक दे इंडिया!

एशियाई खेल 2026 ( ) में स्वर्ण पदक जीतने और सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव करने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई!
इस जीत के साथ, भारत ने एलए 2028 (LA 2028) ओलंपिक के लिए सीधा सीधा क्वालीफिकेशन भी हासिल कर लिया है। पहली बार एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी टीम और महिला हॉकी टीम दोनों ने गोल्ड मेडल जीता है इसके साथ ही दोनों टीम टीम ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर गई. देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई

28/09/2026

एशियन गेम्स में हिमाचल की बेटी उड़नपरी सीमा से 5,000 मीटर की रेस में पदक की आस, 10,000 मीटर में जीत चुकी हैं कांस्य
आज शाम हिमाचल की बेटी और उड़नपरी सीमा की शाम को पांच हजार मीटर की रेस है. सीमा से इस रेस में भी पदक की आस है. इस कठिन मुकाबले से पहले सीमा को महान धाविका पीटी ऊषा से आशीर्वाद मिला है. सीमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोटो को शेयर किया है. हिमाचल की बेटी 10,000 मीटर की रेस में कांस्य पदक जीत चुकी है. देश को 16 साल बाद 10,000 मीटर रेस में पदक मिला है. अब सीमा से शाम की 5,000 मीटर रेस में पदक की आस है.

# himachalpradesh

26/09/2026

₹87 हजार के प्रोटोटाइप से ₹3.50 करोड़ की रक्षा परियोजना तक पहुंची हमीरपुर की प्रतिभा

हमीरपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बड़ू के छात्र सर्वेश शर्मा और उनके साथी पीयूष शर्मा, सूरज नड्डा व लक्ष्य ठाकुर ने तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
सर्वेश शर्मा ने करीब ₹87 हजार की लागत से ड्रोन का प्रारंभिक प्रोटोटाइप तैयार किया। अब उनके प्रोजेक्ट को रक्षा मंत्रालय से संबद्ध iDEX के तहत ₹3.50 करोड़ की ग्रांट के लिए स्वीकृति मिली है।
टीम अब ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रम)’ ड्रोन के विकास पर काम करेगी, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना की सीमा निगरानी संबंधी जरूरतों के लिए तकनीकी समाधान विकसित करना है। परियोजना का इनक्यूबेशन IIT रुड़की में होगा और इसे लगभग 20 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सर्वेश और उनकी टीम को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा बड़े शहरों और बड़े संसाधनों की मोहताज नहीं होती।₹87 हजार से ₹3.50 करोड़ तक का यह सफर हमीरपुर के युवाओं के नवाचार, मेहनत और तकनीकी प्रतिभा की कहानी है।
iDEX DefenceInnovation IITRoorkee HimachalPradesh Innovation

25/09/2026

जापान के आइची-नागोया में 20वीं एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल के चम्बा की सीमा ने बढ़ाया प्रदेश व देश का मान ।
16 साल बाद भारत ने महिला 10,000 मीटर में एशियन स्तर पर पदक हासिल किया।

24/09/2026

28, 29 और 30 सितंबर को बंद रहेगा मैहरे बाजार, डेली नीड्स की दुकानें रहेंगी खुली। बाजार कमेटी प्रधान राजकुमार विज ने इसकी जानकारी दी।
himjantanews

21/09/2026

पूर्व सैनिकों ने शिक्षा सुधार के कदमों का किया समर्थन

बड़सर, हमीरपुर |
रि-एम्प्लॉयड एक्स-सर्विसमैन यूनियन की बड़सर में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल का समर्थन किया।
यूनियन ने कॉम्प्लेक्स सिस्टम और सीबीएसई स्कूलों की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की संभावना है।
बैठक में शिक्षा विभाग के रिक्त पद जल्द भरने और लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने की मांग उठाई गई।
पूर्व सैनिकों ने सभी अध्यापक वर्गों को स्टेट कैडर में शामिल करने तथा क्लास-III कर्मचारियों के कैडर एवं सेवा मामलों में समान नीति अपनाने की मांग भी रखी।
रि-एम्प्लॉयड एक्स-सर्विसमैन यूनियन ने कहा—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार के सकारात्मक प्रयासों का स्वागत जारी रहेगा।

18/09/2026

रुद्राक्ष बने बड़सर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जताया आभार
बड़सर। युवा कांग्रेस में रुद्राक्ष को बड़सर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर रुद्राक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
रुद्राक्ष ने इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बड़सर HPMC के डायरेक्टर रूबल ठाकुर और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर का भी धन्यवाद किया।
रुद्राक्ष ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवा कांग्रेस को मजबूत करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही।

Address

Hamirpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Him Janta News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share