Him Jan Jagruk

Call Directions Contact the business

Him Jan Jagruk हिम जन जागरूक

11/10/2026

कोटखाई के पुजेली में पहले नवरात्र पर जगमगाया हाई मास्ट लाइट से दुर्गा माता (नन्द्राड़ी) का भव्य मंदिर, रात के अंधेरे में दूर से ही होने लगे माता के दिव्य दर्शन। 🙏🚩✨

नवरात्रि  की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
11/10/2026

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।

ठियोग से सूरज को राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली ।
09/10/2026

ठियोग से सूरज को राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली ।

09/10/2026

चुनाव आयोग पर सवाल नहीं, पहले अपने आरोपों के प्रमाण दे कांग्रेस !

मतदाता सूची का शुद्धिकरण वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की मजबूती है ।
जिस व्यवस्था से सत्ता मिली, उसी व्यवस्था पर सवाल क्यों ...?

आरोप नहीं, प्रमाण दीजिए ! भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा

पहले नवरात्रि को दुर्गा माता पुजली कोटखाई में होगा भंडारे का आयोजन ।
08/10/2026

पहले नवरात्रि को दुर्गा माता पुजली कोटखाई में होगा भंडारे का आयोजन ।

वन विभाग कोटखाई की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर कोटखाई में नाटक व पेंटिंग से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेशकोटखाई। वन विभाग...
08/10/2026

वन विभाग कोटखाई की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर कोटखाई में नाटक व पेंटिंग से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

कोटखाई। वन विभाग कोटखाई की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर कोटखाई में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को नाटक और पेंटिंग के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा पर्यावरण संतुलन के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि आखिर वन्यजीव बस्तियों और गांवों की ओर क्यों आ रहे हैं। उन्हें बताया गया कि जंगलों में प्राकृतिक भोजन और आवास की कमी वन्यजीवों के गांवों की ओर आने का एक प्रमुख कारण है। यदि वन क्षेत्रों में स्थानीय एवं फलदार पौधे लगाए जाएं और प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखा जाए तो जंगली जानवरों को जंगल में ही भोजन उपलब्ध हो सकता है और उनके गांवों की ओर आने की संभावना कम की जा सकती है।
बच्चों को पशु-पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नाटक में वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान भुप राम, वन रक्षक नितिन ठाकुर, राजेश सहित अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की।
वहीं वन मित्र सुजल आजाद, विवेक मिस्टा, कार्तिक लदैईक, पकंज, त्रिशूल, हिमांशु, इशांत, कुमारी तनीषा, करीना, अर्पणा, पलक, नेहा, आंचल , हिमानी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर वन विभाग कोटखाई के आरओ सुनील शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सभी शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

07/10/2026

कोटखाई में पहाड़ी गीतों के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश 🌿🐾
वन विभाग कोटखाई ने बेहतरीन पहाड़ी गीत गाकर बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया जागरूक। गीतों के माध्यम से बच्चों को वनों और वन्यजीवों के महत्व का दिया संदेश।

06/10/2026
जुब्बल के दो युवक से चिट्टा बरामद । कोटखाई पुलिस ने किया गिरफ्तार ।शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चला...
06/10/2026

जुब्बल के दो युवक से चिट्टा बरामद । कोटखाई पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई में चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

दिनांक 05.10.2026 को डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम द्वारा कोटखाई नाला के समीप कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों आशीष उर्फ गांधी पुत्र श्री गोपाल सिंह, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, आयु 33 वर्ष तथा राहुल पुत्र श्री गुलटाट राम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, आयु 31 वर्ष की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

बरामद चिट्टा/हेरोइन तथा वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया तथा FIR No. 88/2026 दिनांक 05.10.2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

नवरात्रि के उपलक्ष पर लोक निर्माण विभाग कोटखाई व ठेकेदारों द्वारा भंडारे का आयोजन ।
05/10/2026

नवरात्रि के उपलक्ष पर लोक निर्माण विभाग कोटखाई व ठेकेदारों द्वारा भंडारे का आयोजन ।

Address

Shimla

Telephone

+917807283100

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Him Jan Jagruk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Him Jan Jagruk:

Shortcuts

Share