News24 Himachal

News24 Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News24 Himachal, News & Media Website, Shimla.
(3)

09/04/2026
07/04/2026

अदभुत है देवता पलथान देलठ की शक्ति...
आनी के थनोग् गाँव में देवता पलथान के आगमन की वर्षगाँठ पर उमडा आस्था का सैलाब

प्रभारी बीडीओ अंजना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

आनी- आनी खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलुना के गाँव थनोग् में स्थानीय आराध्य देवता पलथान जी देलठ् के आगमन के एक वर्ष पूर्ण होने पर देवता के सम्मान में सोमवार को शाखा मन्दिर थनोग् में वर्षगाँठ समारोह का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया है. जिसमें देऊरी दुर्गा. विंगडी नाग . बाड़ी दुर्गा. कुलक्षेत्र महादेव ओलवा. झाकडू नाग रूना और अर्था देवता की खुंबडीयों ने अपने कारकुनों व देवलुओं संग शिरकत की. जिनका स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मन्दिर में पुरोहित लग्न दास शर्मा . व परस राम पिकु की अगुआई में हवन पाठ व यज्ञ आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. और पूर्णाहुति पर सभी भक्तों में प्रशाद भी वितरित किया गया. आयोजन में सेवानिवृत्त खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी शेर सिंह चौहान ने सभी भक्तों के लिए अपनी ओर से भंडारा वितरित किया.
इस धार्मिक कार्यक्रम में देवता पलथान के गुर ने खेल में आकर. अपना फलादेश सुनाया और भक्तों को सरसों के दाने के रूप में देवता जी का आशीर्वाद दिया . इस कार्यक्रम में कार्य कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी अंजना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और देवता जी के समक्ष शीश नवाया. उन्होंने मन्दिर विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. देवता के कारदार तिलक वर्मा ने बताया कि थनोग् गाँववासियों के बुजुर्ग देलठ् राजघराने में राणे के रूप में विख्यात थे. किसी कारणवश उनका तत्कालीन राजा से मनमुटाव हो गया और वे देलठ् से इधर उधर चले गए. और उनके साथ कोपटु के सेवादार भी आए. कालांतर में यहाँ के बुजुर्ग अपने इष्ट देवता पलथान के अंश को लेकर आनी के थनोग् गाँव आकर बसे. देवता पलथान के गुर ने खेल में आकर इस बात का खुलासा किया कि. देलठ् गाँव से कालांतर में राणे परिवार.देवता के अंश को लेकर थनोग् गाँव सहित अन्य गावों में चले गए हैं. ऐसे में देवता ने थनोग् गाँव में जाने की ईच्छा जाहिर की और तब देव समाज से जुड़े कारकुनों ने थनोग् के लोगों को इस बारे सूचित किया और देवता वर्षों बाद 6 अप्रैल 2025 को अपने रथ में सवार होकर. कारकुनों व देवलुओं संग थनोग् गाँव पहुंचे और यहाँ देवता के स्वागत में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ. जिसकी वर्षगाँठ इस वर्ष 6 अप्रैल को मनाई गई . इस मौके पर विभिन्न देवी देवताओं के कारकून. कांग्रेस नेता परस राम व उत्तम ठाकुर . कुशल वर्मा व मोहन सहित अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे.

आनी से छबिन्द्र शर्मा की ओर

30/03/2026

31 मार्च आधी रात से पंजाब हिमाचल के एंट्री प्वाइंट बंद, समर्थन में उतरे भाजपा नेता सतपाल सत्ती.... बोले हम भी पंजाब की जनता के समर्थन में करेंगे प्रदर्शन....

21/03/2026

हिमाचल का 2026-2027 का बजट प्रस्तुत करते हुए CM सुक्खू, देखिये प्रदेश वासियों को क्या क्या मिली सौगात...

21/03/2026

हिमाचल का 2026-2027 का बजट प्रस्तुत करते हुए CM सुक्खू, देखिये प्रदेश वासियों को क्या क्या मिली सौगात...

Address

Shimla

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News24 Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News24 Himachal:

Share