News Plus T.V.

News Plus T.V. Himachal First LIVE TV Channel
(3)

(न्यूज़ प्लस व्युरो : सुजानपुर)  थुरल :  #थुरल, बल भूरिया ,  #खड्ड के पानी में मिला एक  #शव, की सूचना प्राप्त हुई, जो कि...
11/06/2026

(न्यूज़ प्लस व्युरो : सुजानपुर)
थुरल : #थुरल, बल भूरिया , #खड्ड के पानी में मिला एक #शव, की सूचना प्राप्त हुई, जो कि अत्यन्त दुःखद है,पुलिस जाँच में जुटी.....








11/06/2026

(न्यूज़ प्लस व्युरो : चिंतपूर्णी)
चिंतपूर्णी :सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा #वीडियो, जो कि #चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा , जिसमें एक #महिला को बुरी तरह से #पीटा जा रहा, पीटने वाले पति और जेठ बताए जा रहे......








( बंजार - देव कन्या )चैहणी पंचायत से श्री शेर सिंह जी को बंजार समिति में बाइस चेयरमैन सिनियर्टी के हिसाब से नियुक्त किया...
11/06/2026

( बंजार - देव कन्या )
चैहणी पंचायत से श्री शेर सिंह जी को बंजार समिति में बाइस चेयरमैन सिनियर्टी के हिसाब से नियुक्त किया गया ।
शेर सिंह जी को चेयमैन बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎊🥳

11/06/2026

❤️नमस्कार, न्यूज़ प्लस मीडिया, विज़न इंडिया फाउंडेशन तथा ऐंजल क्रेडिट कॉपरेटिव लिमिटेड के फाउंडर डी.आर. गौत्तम द्वारा लिखी पुस्तक माइंडसेट मास्टरी- विचार बदलें जीवन बदलें, ये पुस्तक आपके जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख देगी,

❤️पुस्तक को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप घर पर मंगवा सकते हैं ।

amazon 👇
https://www.amazon.in/dp/9373350234

Flipkart 👇
https://www.flipkart.com/product/p/itme?pid=9789373350233

❤️इस पुस्तक से आप सीखेंगे ।
👉 अपनी असफलता को सफलता में कैसे बदलें ।
👉 अपनी आदतों में कैसे सुधार करें ।

👉 अपनी हार को जीत में कैसे बदलें

👉 एक बेहतरीन टीम का निर्माण कैसे करें ।

👉 टाईम मैनजमेंट तथा फंड मेंगमेंट के नियम

👉 अपना मोटिबेशन कैसे बनायें रखें ।

❤️ इसके अतिरिक्त और भी बहुत कुछ |

11/06/2026

Paonta Sahib-SDM ने मांगा स्थायी समाधान | NEWS PLUS TV

11/06/2026

Paonta Sahib-कांग्रेस-भाजपा दोनों फेल, चुनाव स्थगित | NEWS PLUS TV

11/06/2026

Paonta Sahib-हिमाचल की सबसे पवित्र चोटी पर शिवभक्तों का जमावड़ा

11/06/2026

Nurpur-नूरपुर पुलिस का एक्शन

दिनांक 12जून 2026, वीरवार को डंगार में एक भव्य निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर चेतना संस्था ए...
11/06/2026

दिनांक 12जून 2026, वीरवार को डंगार में एक भव्य निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर चेतना संस्था एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। डंगार क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
शिविर में मुख्य रूप से—
शुगर एवं रक्तचाप की जांच,
पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर हेतु पी.एस.ए. टेस्ट,
महिला एवं पुरुषों में मुँह और रक्त कैंसर की जांच,
महिलाओं में स्तन कैंसर की मैमोग्राफी जांच,
आंखों का निःशुल्क परीक्षण,
तथा दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क दंत जांच की जाएगी।
इस शिविर में प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉक्टर चंद्रदीप शर्मा, डॉक्टर अमित सलारिया, डॉक्टर शिवानी बंसल, डॉक्टर रमन शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही लगभग 30 सहायक विशेषज्ञों की टीम भी उपस्थित रहेगी।

(चंबा: विकास कुमार)विधानसभा अध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से किया उप मंडी तीसा का उदघाटन, 59 लाख रुपए से निर्मित उप मंडी तीस...
11/06/2026

(चंबा: विकास कुमार)

विधानसभा अध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से किया उप मंडी तीसा का उदघाटन,

59 लाख रुपए से निर्मित उप मंडी तीसा में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मिति,

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मंडी तीसा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस उप मंडी में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मित किया गया है।

इस अवसर पर तीसा में उपस्थित जनसमूह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम तीसा क्षेत्र के किसानों व बागवानों को नवनिर्मित उप मंडी के शुभारंभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीसा उपमंडल फूलों, फलों, तथा गैर मौसमी सब्जियो के लिए जाना जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उप मंडी तीसा के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों व बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिस से उनके समय व धन की बचत होगी तथा उन्हे अपने उत्पादों के सही दाम भी मिलेंगे।

कार्यकम में एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अधयक्ष दिलदार अली बट्ट ने भी सम्बोधित किया। ललित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्य मंन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नतृत्व में निरंतर किसानो व बागवानों के हित में अनेक सार्थक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक मक्की, गेहूं, जौं तथा हल्दी के लिए समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने जिला के सभी किसानो से अपील कि वे ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए सरकार द्वारा दिये जा रहे समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, चुराह विस क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी यशवन्त खन्ना, जिला परिषद सदस्य निर्मला भूटानी, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार, एपीएमसी के सदस्य पवन ठाकुर, नसीब राणा, राकेश कुमार, देवराज, लोकेंद्र, एपीएमसी के सचिव भानु प्रताप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर, व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी चुराह के अध्यक्ष अब्दुल मजीद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण शर्मा तथा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से किसान व बागवान का उपस्थित थे।

Address

News Plus Office Near Kala Kender Dhalpur Kullu Himachal Predesh
Shimla
175101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Plus T.V. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share