Proud to be Himachalis

Call Directions

Proud to be Himachalis Proudly rooted in Himachal, inspired by the entire Himalayan region. Connect with us - +91 9569236969
(2510)

Celebrating Pahadi culture, mountain life, traditions, travel, food & stories and news & updates from the Himalayas. 🏔️

Mountains unite us. We’re here to keep you connected with the culture, traditions, stories, and latest updates from Himachal and the entire Himalayan region. From local happenings to mountain heritage, our goal is to celebrate and preserve the spirit of the Himalayas. Feel free to connect with us anytime to share something new, valuable, or inspiring. 🏔️

27/05/2026

यह पोस्ट बहुत भारी दिल से लिख रहा हूँ… 💔
समझ नहीं आता कि हमारे प्रदेश के लोग इतने स्वार्थी कैसे हो गए हैं, और सरकार इतनी असक्षम क्यों दिखाई देती है।
जिस हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है, आज वहीं लोग अपने मतलब के लिए प्रकृति और वन्यजीवन को भूलते जा रहे हैं।
पहाड़ों को काटकर कंक्रीट के जंगल खड़े किए जा रहे हैं, लेकिन शायद किसी को यह एहसास नहीं कि आने वाली पीढ़ियाँ आखिर कौन-से पहाड़ देख पाएंगी?
अगर हम इसी तरह अपने पहाड़ों को आग लगाते रहे, जंगल उजाड़ते रहे और सिर्फ इमारतें बनाते रहे, तो हिमाचल की असली पहचान ही खत्म हो जाएगी।
और सरकार की बात करें तो, शायद इतनी असक्षम व्यवस्था कहीं और नहीं देखी।
ना कोई दूरदृष्टि, ना कोई ठोस योजना… बस अपने घर भरने में लगे हुए हैं।
सपने और वादे तो बहुत दिखाए जाते हैं, लेकिन हकीकत इस वीडियो में साफ दिखाई दे रही है।
दुख इस बात का भी है कि सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि लोग भी अपने ही प्रदेश की पहचान और demographics बदलने में लगे हुए हैं।
भारत का सबसे शिक्षित राज्य कहा जाता है हिमाचल को…
लेकिन क्या फायदा उस शिक्षा का, जब लोगों में अपने पर्यावरण को बचाने की समझ ही नहीं?
जब अपने संस्कृति और विरासत को बचाने की इच्छा ही नहीं?
और जब अपने ही लोगों में एकता नहीं?
युवा वर्ग नशे में धंसता हुआ चले जा रहा है|
हिमाचल सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है…
ये हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। 🙏

कसौली, ऊना और हमीरपुर के पहाड़ ऐसे ही जल रहें हैं और हमारी सरकार के साथ साथ हम भी मूक दर्शक बनकर इसे देख रहे हैं||

🚨 चूड़धार यात्रा बनी आखिरी सफर: खड्ड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का था इकलौता बेटाहिमाचल प्रदेश के सिरमौर...
25/05/2026

🚨 चूड़धार यात्रा बनी आखिरी सफर: खड्ड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पांवटा साहिब के अम्बोया गांव निवासी 23 वर्षीय जतिन शर्मा की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। जतिन अपने दोस्तों के साथ चूड़धार यात्रा पर गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान नेरवा क्षेत्र के पास सभी दोस्त एक खड्ड में नहाने उतरे थे। इसी दौरान जतिन अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की और बड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला।

गंभीर हालत में युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जतिन चंडीगढ़ की एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों की खड्डों और गहरे जल स्रोतों में सावधानी बरतने की चेतावनी दे गया है।

24/05/2026

आपका साथ किसके साथ?

24/05/2026

That's why Himachal has our heart ❤️
Guess the location!!

🚨 शिमला में HRTC वोल्वो बस चालक से मा.रपीट, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक के ...
24/05/2026

🚨 शिमला में HRTC वोल्वो बस चालक से मा.रपीट, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक के साथ कच्चीघाटी में मा.रपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बस रुकवाकर चालक पर ह.मला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही बालूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी पंकज (33) और विकास कुमार (22) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

24/05/2026

जब सुबह सुबह ऐसी खबर सुनने को मिले तो क्या कहेंगे ऐसी विचाराधारा वाले लोगों को?
अपने मतलब के लिए अपने धर्म और लोगों को भूल कर अपने राज्य की डेमोग्राफी बदलने का सहारा ले रहे हैं!!

ऐसी न्यूज को सबके साथ शेयर करें और अपने आप को अपने बच्चों के भविष्य को, अपनी संस्कृति को और अपने राज्य को ऐसी मानसिकता वाले लोगों से बचाएं!

सरकार के इस नियम से कौन कौन सहमत है?क्या विचार है आपका इसके बारे में ?
23/05/2026

सरकार के इस नियम से कौन कौन सहमत है?

क्या विचार है आपका इसके बारे में ?

काफल जैसा दिखने वाला ये लाल फल अक्सर पहाड़ों में पानी के धारों या अन्य नमी वाले स्थानों में अक्सर देखने को मिल जाता है. ...
23/05/2026

काफल जैसा दिखने वाला ये लाल फल अक्सर पहाड़ों में पानी के धारों या अन्य नमी वाले स्थानों में अक्सर देखने को मिल जाता है. हमारे द्वारा उत्सुकतावश इसे चखने पर इसका स्वाद हल्का सा फीका जैसा होता है.
इसका नेचर और इसकी पत्तियों का आकार स्ट्रॉबेरी से थोड़ा मिलता जुलता है.

इस फल को क्या कहते हैं?

शायद बहुत कम लोगों को ही इसका नाम पता होगा.

हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हो गया ‘खेला’! प्रचार में उमड़ी भीड़, लेकिन वोट मिला सिर्फ एक lआप इस बार किसे हिमाच...
23/05/2026

हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हो गया ‘खेला’! प्रचार में उमड़ी भीड़, लेकिन वोट मिला सिर्फ एक l

आप इस बार किसे हिमाचल मैं देखना चाहते हैं?
बीजेपी या फिर कांग्रेस?
जवाब कमेंट्स मैं शेयर करें!

Address

Ridge
Shimla
171001

Telephone

+919569236969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Proud to be Himachalis posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share