Awaz Janadesh TV

Awaz Janadesh TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Awaz Janadesh TV, TV Channel, Shimla.

हमारा उद्देश्य और लक्ष्य स्थानीय,राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करके आम जनता तक वास्तविक समाचार पहुंचाना है और जनसमस्याओं को सरकार के समक्ष उजागर करना
जनता की आवाज़ आवाज़ जनादेश मीडिया

15/09/2026

नेरवा डिपो को मिली बड़ी सौगात, 10 नई बसों के बाद 5 और बसों का इंतजार—सुरेंद्र शर्मा की पहल से चौपाल की परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार। पूरी खबर कॉमेंट मे।

15/09/2026

मंत्र से डाला जाता है कुरुड में प्राण

13/09/2026

सेब के रेट मैं भारी गिरावट का क्या कारण है मेरे हिसाब से आरतियों के स्टोर भरने का समय आ गया सेब की फसल पर माफियाओं का क़ब्ज़ा कहे या राज कहे .

13/09/2026

साहस का दूसरा नाम: #ऋतिक चौहान—जिन्होंने दूसरों की मुस्कान के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया

कहते हैं कि #नायक (Hero) वह नहीं होता जो केवल अपनी जीत के लिए लड़े, बल्कि नायक वह है जो दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को मौत के मुँह में झोंक दे। हिमाचल प्रदेश के चौपाल मंडल के छोटे से गाँव गागना में जन्मे ऋतिक चौहान आज इसी वीरता का जीवंत उदाहरण बन चुके हैं।

वह एक पल और #फौलादी इरादा
#मंडी #चौपाल #राज्यपालहिमाचल
सोलन के रेलवे ट्रैक पर जब दो मासूम बच्चियों की जिंदगी काल (ट्रेन) के सामने खड़ी थी, तब वहाँ मौजूद कई लोग सहम गए होंगे, लेकिन ऋतिक की नसों में दौड़ती वीरता ने उन्हें रुकने नहीं दिया। अपनी जान की परवाह किए बिना, ऋतिक बिजली की गति से ट्रैक पर कूदे और उन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चियाँ बच गईं, लेकिन इस महान कार्य की कीमत ऋतिक को अपने एक पैर को खोकर चुकानी पड़ी।
चोटें गहरी थीं, पर हौसला उससे भी ऊँचा

हादसे के बाद ऋतिक को सोलन से आईजीएमसी शिमला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों को उनका एक पैर काटना पड़ा और दूसरे पैर की उंगलियां भी चली गईं। एक युवा के लिए यह मानसिक और शारीरिक रूप से टूट जाने वाला क्षण हो सकता था, लेकिन ऋतिक की आंखों में आज भी वही चमक है जो उस दिन ट्रैक पर थी। उन्होंने साबित कर दिया कि "शरीर के अंग कम हो सकते हैं, लेकिन साहस कभी अपाहिज नहीं होता।"
#मोदीसरकार #कंगना_रनौत #प्राकृति
#देश और #प्रदेश का मिला सम्मान

ऋतिक की इस निस्वार्थ बहादुरी को पूरा देश सलाम कर रहा है।
* #राष्ट्रपति सम्मान: भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ऋतिक को वर्ष 2025 के लिए ' #उत्तम जीवन रक्षा पदक' से सम्मानित किया गया है।

* #राज्य स्तरीय सम्मान: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राज्यपाल महोदय ने उन्हें शिमला में सम्मानित कर उनके जज्बे को सराहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

आज ऋतिक केवल एक दुर्घटना के 'सर्वाइवर' नहीं हैं, बल्कि वे करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज हैं। जब लोग अपनी छोटी-छोटी समस्याओं से हार मान लेते हैं, तब ऋतिक का चेहरा हमें याद दिलाता है कि इंसान अपने अंगों से नहीं, बल्कि अपने ऊँचे चरित्र और निःस्वार्थ कर्मों से महान बनता है।
ऋतिक चौहान जैसे सपूत पर न केवल उनके माता-पिता और चौपाल क्षेत्र को गर्व है, बल्कि पूरा भारतवर्ष उनके साहस के आगे नतमस्तक है।
ऋतिक, आपके जज्बे को शत-शत नमन! आपकी बहादुरी की यह गाथा पीढ़ियों तक सुनाई जाएगी https://www.facebook.com/share/v/1AXgecUrbF/

13/09/2026
13/09/2026

अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रजनीश वर्मा ने उठाए जन-जन को जागरूक करने का बीड़ा पानी की अहमित और उसको स्वच्छ रखने का किया आवाहन, उनकी कार्यशैली की कायल हुई जनता सुने ..................
लोकप्रियता भाषणों और आश्वासनों से नहीं बल्कि मौके पर समस्याओं का निपटान करना ही एक अधिकारी की कार्य शैली को दर्शाता है।

13/09/2026

हिमाचल प्रदेश जल-स्मार्ट खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था:’प्रति बूंद अधिक फसल’ बना संबल By: Awazadmin Date: September 13, 2026 जल-स्.....

13/09/2026

हिमाचल प्रदेश नाचन में सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले– ‘तालाबंदी’ और बदले की भावना ही कांग्रेस का मुख्य गव...

13/09/2026

इस वीडियो को देख कर ऐसा लगता है कि मानवता खत्म होती नजर आरही है, आवाज़ जनादेश इस बात की पुष्टि नहीं करता की वीडियो कंहा कि है, पर यह देख कर दिल हैरान की इस दुनिया में ही क्या रहा है।

13/09/2026

शिमला, भाजपा जिला परिषद भूपेंद्र को 13 वोट जबकि उपाध्यक्ष भरत को मिले 14 वोट, सुनिए दोनों क्या कह रहे हैं।
भाजपा जीतेगी 2027 में 55 सीटे नवनिवार्चित अध्यक्ष शिमला जिला परिषद

Address

Shimla
171001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaz Janadesh TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Awaz Janadesh TV:

Shortcuts

Share