Dev Raj kapil

Dev Raj kapil Jai hind
(1)

आप सबको बताते हुए दुख हो रहा है किट्टू शर्मा का पिछले कल 2:45मिनट पर निधन हो गया है🕉️😌
20/04/2026

आप सबको बताते हुए दुख हो रहा है किट्टू शर्मा का पिछले कल 2:45मिनट पर निधन हो गया है🕉️😌

अग्निवीर सचिन सिंह केरल में ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए केवल 19 साल की उमर में शहीद हो गए। आपको बता दे सचिन करी...
20/04/2026

अग्निवीर सचिन सिंह केरल में ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए केवल 19 साल की उमर में शहीद हो गए। आपको बता दे सचिन करीब सात महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती केरल के तिरुवनंतपुरम में की गई थी।

2 महीने भी ठीक से पूरे नहीं हुए थे कि वह मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। बेटे की शहादत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया ,वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

बताते चलें सचिन को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा किया गया इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। इतनी कम उम्र में सचिन का मां भारती की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देना कभी भूलाया नहीं जा सकता है।💐🇮🇳 ओम शांति 🙏

अर्की की मटेरनी पंचायत के चलामा गांव के श्री रामजी वर्मा का निधन 😭यह अर्की क्षेत्र के जाने-माने व मिलनसार व्यक्ति रहे है...
20/04/2026

अर्की की मटेरनी पंचायत के चलामा गांव के श्री रामजी वर्मा का निधन 😭

यह अर्की क्षेत्र के जाने-माने व मिलनसार व्यक्ति रहे है, ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏🏻 तथा परिवार वालों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏🏻
ॐ शांति

20/04/2026

शिमला। हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए यौन उत्पीड़न के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवा...
19/04/2026

शिमला। हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए यौन उत्पीड़न के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को सरकार ने तीन सहायक प्रोफेसरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

3 शिक्षक हुए सस्पेंड
विभागीय जांच में तीनों को छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया- जिसके बाद यह कदम उठाया गया। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने आदेश जारी करते हुए पवन कुमार, अनिल कुमार और वीरेंद्र शर्मा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि पवन कुमार- जो चौड़ा मैदान शिमला स्थित फाइन आर्ट कॉलेज में कथक (डांस) के सहायक प्रोफेसर थे। उन पर 7वें सेमेस्टर की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे।

घर पर बुलाकर की गलत हरकत
शिकायत में कहा गया कि आरोपी कई महीनों से छात्रा को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। जनवरी 2024 में उसे अपने घर बुलाकर गलत हरकत करने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया कि वह छात्राओं को निजी तौर पर बुलाता और अपने पद का दुरुपयोग करता था।

लैब में किया गांद काम
दूसरा मामला नादौन के राजकीय महाविद्यालय से जुड़ा है- जहां रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर अनिल कुमार पर BSC प्रथम वर्ष की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा ने शिकायत में बताया कि 14 नवंबर 2024 को प्रैक्टिकल क्लास के दौरान लैब के भीतर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। विभागीय जांच में ये आरोप भी सही पाए गए।

कार में बैठा ले गया घर
तीसरा और सबसे गंभीर मामला शिमला के राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज चौड़ा मैदान से सामने आया, जहां गणित के सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र शर्मा पर छात्रा ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर मिलने के लिए बुलाया, फिर कार में बैठाकर अपने घर ले गया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।

विभाग ने की सख्त कार्रवाई
तीनों मामलों में विभागीय जांच के बाद आरोप पुष्ट पाए गए- जिसके आधार पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया। सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि ऐसे कृत्य न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन हैं- बल्कि शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद की गरिमा के भी खिलाफ हैं।

जीरो टॉलरेंस की नीति
इस तरह की घटनाएं शिक्षा संस्थानों की साख को नुकसान पहुंचाती हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सरकार ने दोहराया कि ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।

Happy Birthday to you dear big brother Anurag Sharma ji God bless you with lots of happiness
19/04/2026

Happy Birthday to you dear big brother Anurag Sharma ji God bless you with lots of happiness

भरारीघाट में क्यारड पंचायत से सम्बंध रखने वाले ओम शर्मा (काकू) हमारे बीच नहीं रहे ।  जो की पेशे से लोकमित्र केंद्र चलाते...
18/04/2026

भरारीघाट में क्यारड पंचायत से सम्बंध रखने वाले ओम शर्मा (काकू) हमारे बीच नहीं रहे । जो की पेशे से लोकमित्र केंद्र चलाते थे . कल अचानक तबीयत बिगड़ने से उनको एम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया. पर शायद भगवान को वही मंजूर था पिछली रात को उन्होंने 12 बजे के करीब आख़िरी साँस ली , इस दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे,भगवान उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे ! 😭😭

बताइए जरा ??????
18/04/2026

बताइए जरा ??????

17/04/2026


इन व्यक्तियों के भविष्य की संभावनाओं और उनके आगे के विकल्पों का मूल्यांकन करने पर, क्या उनके पास जेल में नि:शुल्क आवास औ...
17/04/2026

इन व्यक्तियों के भविष्य की संभावनाओं और उनके आगे के विकल्पों का मूल्यांकन करने पर, क्या उनके पास जेल में नि:शुल्क आवास और भोजन पर निर्भर रहने के अलावा कोई अन्य विकल्प शेष है? सरकार गरीब लोगों के लिए योजनाएं संचालित करके और जेल में मुफ्त आवास और भोजन की व्यवस्था के माध्यम से इन व्यक्तियों के लिए एक व्यवहार्य विकल्प प्रदान कर सकती है। #सरकाघाट #भारतीयसरकार — feeling confused in Himachal Pradesh.




मनाली में मानवता शर्मसार! होटल में ठहरी 2 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
17/04/2026

मनाली में मानवता शर्मसार! होटल में ठहरी 2 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

17/04/2026

विद्यार्थियों से निवेदन है आपको पढ़ाई करने के लिए भेजा है तो आप पढ़ाई में ध्यान दो और नशे से दूर रहो न जाने आपके माता पिता कितना खून पसीना बहा कर आपको पढ़ने भेज रहें है आप उनके इरादों पर खरे उतरो see more....

Address

Shimla
171011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Raj kapil posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dev Raj kapil:

Share