Himachal General Knowledge Page and updates

Himachal General Knowledge Page and updates अपने राज्य की जानकारी आमजन तक पहुंचना है कि हिमाचल कितना सुंदर और हरा भरा प्रदेश है।

29/01/2026

निजी वोल्वो बसों में लोग बिना जांच किए सफर कर रहे हैं। ये buses बीच रास्ते से सवारी उठा रहे है ना सवारी की कोई जानकारी इनके पास होती है न टिकट। कल कोई हादसा पेश आया तो फिर सरकार के ऊपर अपनी गलती को डालोगे।

27/01/2026

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है. जब इसे पहली बार लागू किया गया था, तब इसमें 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां शामिल थीं. समय के साथ इसमें कई संशोधन किए गए, लेकिन इसकी मूल संरचना आज भी कायम है. भारतीय संविधान की एक खास बात यह है कि इसकी मूल प्रति न तो टाइप की गई थी और न ही छापी गई थी, बल्कि इसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया था.

27/01/2026

Awesome view 😎😍😍 वंदे भारत बर्फ से लदी पहाड़ियों के बीच में से गुजरती हुई।

भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए समझौते के अनुसार; दोनों को क्या क्या फायदे होंगे।
27/01/2026

भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए समझौते के अनुसार; दोनों को क्या क्या फायदे होंगे।

26/01/2026

ध्वजारोहण (Flag Hoisting) - 15 अगस्त
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा झंडा खंभे के नीचे बंधा होता है। प्रधानमंत्री रस्सी खींचकर इसे नीचे से ऊपर ले जाते हैं और फिर खोलकर फहराते हैं।

इसे अंग्रेजी में 'Hoisting' कहा जाता है। नीचे से ऊपर ले जाकर झंडा फहराना इस बात का प्रतीक है कि भारत ने 200 वर्षों की गुलामी के बाद एक नए स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म लिया और अपना गौरव हासिल किया। स्वतंत्रता दिवस पर देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं, क्योंकि उस समय तक भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था और प्रधानमंत्री ही देश के राजनीतिक प्रमुख थे।

26/01/2026

झंडा फहराना (Flag Unfurling) - 26 जनवरी
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन झंडा खंभे के ऊपर ही बंधा रहता है। इसे ऊपर ले जाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि केवल रस्सी खींचकर उसे खोल दिया जाता है और वह लहराने लगता है। इसे अंग्रेजी में 'Unfurling' कहा जाता है। इसका मतलब है कि भारत पहले से ही एक स्वतंत्र राष्ट्र था और अब वह अपना संविधान लागू कर एक गणराज्य बन रहा है। गणतंत्र दिवस पर झंडा देश के राष्ट्रपति फहराते हैं। संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति देश के पहले नागरिक और संवैधानिक प्रमुख होते हैं। 🎉👏💫🌟🌠🎊

25/01/2026

जन्नत का एहसास है हिमाचल
हर किसी के लिए खास है हिमाचल
देवों का निवास है हिमाचल
हम सब के दिल के पास है हिमाचल
#हिमाचल

25/01/2026

हिमाचल प्रदेश में कुल 685 सड़कें अवरुद्ध हैं. इसमें सबसे अधिक प्रभावित जनजातीय जिला लाहौल और स्पीति है, जहां 292 सड़कें पूरी तरह बंद हैं. चंबा (132), मंडी (126) और कुल्लू (79) में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है. सड़कों पर जमी 'ब्लैक आइस' (पाले की फिसलन भरी परत) ने ड्राइविंग को लगभग असंभव बना दिया है, जिससे न केवल पर्यटक बल्कि स्थानीय रसद और आपातकालीन सेवाएं भी ठप्प पड़ गई हैं।

25/01/2026

.Back
100 गुना तक फीस भरना, बिना जाँच के जेल जाना 90 अंक लाकर 40 अंक वाले से पीछे हो जाना आजादी है तो फिर गुलामी क्या है,कॉलेजो में मात्र 15% से 20% सवर्ण है और सरकार के हिसाब से वो आदतन अपराधी है जो 20% वाले 80% कमजोर छात्रों को डरा सकते है धमका सकते है, उन्हें प्रोटेक्शन चाहिए वाह मोदी साहेब?????

24/01/2026

Celebrating my 2nd year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

Address

Shimla
171001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal General Knowledge Page and updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share