Independent NEWZ

Independent NEWZ News Portal

10/06/2026

समर फेस्टिवल शिमला के तीसरे दिन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने डाली नाटी

10/06/2026

नीरज भारती ने करवाया अपना डोप टेस्ट

10/06/2026

शिमला के शिरगुली गांव में भीषण अग्निकांड, तीन मकानों के 30 कमरे जलकर राख।

शिमला। जिला शिमला के शिरगुली गांव में भीषण आग लगने से तीन रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 30 से अधिक कमरे आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आग की घटनाओं में सड़क सुविधा की कमी राहत एवं बचाव कार्यों में बड़ी चुनौती बनती है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग के वाहन मौके तक नहीं पहुंच सके, जिससे आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें आईं।
हालांकि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन प्रभावित परिवारों का घर और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। राजस्व विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जारी है।

10/06/2026

दिव्यांग नमन शर्मा ने समर फेस्टिवल में गाया बेहतरीन गीत

10/06/2026

शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अनुशासन समिति की बैठक में हुआ बड़ा फैसला

कोई भी पदाधिकारी मीडिया या सोशल मीडिया में नहीं करेगा बयानबाजी

10/06/2026

कराड़ाघाट से बाहवां सड़क मार्ग में तारकोल बिछाते ही लगी उखड़ने

10/06/2026

डगशाई स्कूल के पास ओवरब्रिज की मांग, रोजाना खतरे में बच्चों की जान

सोलन के डगशाई स्कूल के समीप स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल आने-जाने वाले सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन व्यस्त सड़क को पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र तक बिना किसी सुरक्षित व्यवस्था के सड़क पार कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से दिनभर भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। खासकर बाइक चालक और अन्य वाहन चालक तेज रफ्तार से निकलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। कई बार ऐसे मौके सामने आए हैं जब बच्चे हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि सड़क पार करते समय बच्चों को किस तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वाहन चालक रफ्तार कम करने को तैयार नहीं हैं।

अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यहां जल्द से जल्द फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते उचित कदम उठाना बेहद जरूरी है।

10/06/2026

महानाटी में झूमी शिमला की ADM ज्योति राणा

10/06/2026

समर फेस्टिवल में अरुण जस्टा ने मचाया धमाल

10/06/2026

समर फेस्टिवल में महिलाओं ने डाली महानाटी

Address

Shimla

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Independent NEWZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Independent NEWZ:

Share