News Abtak Himachal

News Abtak Himachal This is the official page ,
This newspaper is Authorised by RNI Govt of India
Newspaper.Broadcasting

न्यूज़ अबतक हिमाचल हिंदी का समाचार पत्र है, जो हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से प्रथम संस्करण के साथ 2021 को प्रकाशित हुआ था। प्रदेश के 12 जिलों की शिक्षा राजनीतिक, दुर्घटना, क्राइम, धर्म संस्कृति, खेल प्रतियोगिता, जन समस्या, आदि मुख्य मुद्दों को उजागर करना समाचार पत्र का प्रमुख ध्येय है। इसके साथ ही यह प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली व जम्मू-कश्मीर से जुड़ी खबरों पर भ

ी नजर रखता है। न्यूज़ अबतक हिमाचल
बिना किसी भी राजनीतिक द्वेष भाव तथा निर्भीकता से समाचार प्रकाशित करता है।
न्यूज़ अबतक हिमाचल
( News abtak Himachal) समाचार पत्र द्वारा सोशल मीडिया पर लीडिंग ऑनलाइन ऑफिशल न्यूज़ पोर्टल चलाया गया है यह 24 × 7 यानी 24 घंटे और 7 दिन उपलब्ध रहता है जो हिमाचल के हर शहर ,हर गांव की और हर क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर बेबाक और निर्भीक होकर रिपोर्टिंग करता है। हमारा लक्ष्य हिमाचल की सिर्फ पॉलिटिक्स ही नहीं बल्कि यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक छवि को बढ़ाना ओर समस्याओं को उजागर करना है। इसके अलावा हिमाचल की उन धरोहरों और संस्कृति को विश्व स्तर पर सामने लाने की कोशिश है जिसे लोग अछूते हैं।
हमारा लक्ष्य है सबसे पहले और भरोसेमंद न्यूज़ (आप की खबर आप तक) पहुंचाना हर जगह सूचनाओं का अंबार लगा है। हम सूचना नहीं बल्कि स्टिक न्यूज़ प्रजेंट करते हैं

12/08/2026

सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पल भर में उजड़ गया परिवार,दो महिलाओं की गई जान, 2 मासूम घायल
अचानक दो मंजिला मकान गिरा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, छिछड़ियां गांव में हादसे से मचा हड़कंप

जिला।सिरमौर के राजगढ़ में बारिश का कहर! छिछड़िया धार में मकान गिरा, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; 2 की हालत गंभीर
12/08/2026

जिला।सिरमौर के राजगढ़ में बारिश का कहर! छिछड़िया धार में मकान गिरा, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; 2 की हालत गंभीर

आज एक ही रात में दो खास खगोलीय घटनाएं—सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्कापात, इसलिए आज रात आसमान पर नजर रखना न भूलें!
12/08/2026

आज एक ही रात में दो खास खगोलीय घटनाएं—सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्कापात, इसलिए आज रात आसमान पर नजर रखना न भूलें!

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, सरकार ने लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60...
12/08/2026

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, सरकार ने लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लगाने का फैसला लिया है।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नया सेस 11 अगस्त की मध्यरात्रि से पूरे प्रदेश में लागू हो गया है।
सरकार के मुताबिक, इस सेस से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए किया जाएगा।
यानी अब प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की खरीद पर उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 60 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे।
इस फैसले से सरकार को सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

इस नए सेस के लागू होने के बाद अब राजधानी शिमला में पेट्रोल की खुदरा कीमत बढ़कर 103.05 रुपए प्रति लीटर और धर्मशाला में 102.17 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पु...
12/08/2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से उफनती रावी नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, रावी नदी में बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

12/08/2026

भीषण हादसा! संगड़ाह में शव ले जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत
सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र के गतलोग में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ ल...
12/08/2026

सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। हादसा रात करीब 12:45 बजे गतलोग के समीप हुआ, जहां एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार, बोलेरो कैंपर में लोग एक मृत व्यक्ति के शव को गांव अरलू ले जा रहे थे। रास्ते में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार और गांव के कुछ अन्य लोग भी वाहन में सवार हो गए। गतलोग के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।
हादसे में राजेन्द्र (37), देस राज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में चालक कपिल देव समेत नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।
मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम CHC संगड़ाह में करवाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

10/08/2026
नवनीत चौधरी की सियासी सक्रियता तेज, आंज भोज की सड़कों के लिए मैदान में उतरींपांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी की बेटी ...
08/08/2026

नवनीत चौधरी की सियासी सक्रियता तेज, आंज भोज की सड़कों के लिए मैदान में उतरीं

पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी की बेटी नवनीत चौधरी अब राजनीति में सक्रिय नजर आ रही हैं।
पिता सुखराम चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नवनीत चौधरी ने गिरिपार के आंज भोज क्षेत्र की बदहाल और टूटी सड़कों को लेकर आवाज बुलंद की और सड़क पर उतरकर लोगों की समस्याओं को उठाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की कई सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अब देखना होगा कि नवनीत चौधरी की सक्रियता आने वाले समय में पांवटा साहिब की राजनीति में क्या नया बदलाव लेकर आती है।

Address

Paonta Sahib Himachal Pardesh
Shimla
173025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Abtak Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Abtak Himachal:

Shortcuts

Share