Eyewitness News Himachal

Eyewitness News Himachal Eyewitness news himachal
is a platform for news and cultural activities . Himachal Pradesh News

 #गावर का निर्माण है, तो घटिया ही होगा.  बस सड़कों पर लगने बाला मैटीरियल, नेताओं के घर लगता होगा, तभ तो हर काम इसे ही मि...
08/08/2026

#गावर का निर्माण है, तो घटिया ही होगा. बस सड़कों पर लगने बाला मैटीरियल, नेताओं के घर लगता होगा, तभ तो हर काम इसे ही मिलका है।

  का भी व्यवस्था परिवर्तन हो गया है। किसान आस लगाकर बैठे हैं कि खाद आएगी. और इधर उधारी में आटा गीला
08/08/2026

का भी व्यवस्था परिवर्तन हो गया है। किसान आस लगाकर बैठे हैं कि खाद आएगी. और इधर उधारी में आटा गीला

चंबा से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है.बैरागढ़ से चंबा आ रही एक निजी बस चलूंज मोड़ के पास हादसे का शिकार ...
08/08/2026

चंबा से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है.
बैरागढ़ से चंबा आ रही एक निजी बस चलूंज मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है।

विक्रमादित्य सिंह को कहीं न भेजना, या तो गुटबाजी की तरफ इशारा है, या उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर दिखाना
07/08/2026

विक्रमादित्य सिंह को कहीं न भेजना, या तो गुटबाजी की तरफ इशारा है, या उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर दिखाना

07/08/2026

मंडी के वरोट में सड़क हादसा

05/08/2026

महिपाल सिंह मकराना की दहाड़ से हिली दिल्ली की सत्ता. लाखों की भीड़ के साथ 21 अगस्त को, और के खिलाफ
दिल्ली में दे सकते हैं धरना

05/08/2026

मंडी कुल्लू के बीच यात्रा करने से पहले उचित जानकारी हासिल कर लें, क्योंकि सड़क मार्ग फिलहाल बंद हो गया है

  पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ का चिट्टाहिमाचल प्रदेश में ड्रग्स सप्लाई के इतिहास में पुलिस ने सबसे बड़ी रिकवरी की है. शिमला प...
04/08/2026

पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ का चिट्टा

हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स सप्लाई के इतिहास में पुलिस ने सबसे बड़ी रिकवरी की है. शिमला पुलिस ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते एक सप्लायर को छह करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, 03 अगस्त को शिमला पुलिस के स्पेशल सेल गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा तस्कर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया. आरोपी विजय कुमार (22) पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 1,120 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6 करोड़ रुपए है.
शिमला के एसपी गौरव सिंह ने प्रेस रिलीज में बताया कि आरोपी हरियाणा से हेरोइन की यह बड़ी खेप शिमला में सप्लाई करने के उद्देश्य से लेकर आया था और वह तारा देवी क्षेत्र में आकर अपने संपर्कों को इस खेप को सौंपने की तैयारी में था. स्पेशल सेल ने समय रहते डिलीवरी से पहले ही आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में.मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है.

  के इन उत्पादों की बिक्री पर लगी रोकभारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया को उन कई खाद्य उत्पाद...
04/08/2026

के इन उत्पादों की बिक्री पर लगी रोक

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया को उन कई खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है, जिन पर '100 प्रतिशत' होने का दावा किया गया है। FSSAI के अनुसार, इस तरह की लेबलिंग अस्पष्ट है और इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं किया जा सकता। प्राधिकरण का मानना है कि ऐसे दावे उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं।

किन उत्पादों पर कार्रवाई हुई?
रेगुलेटर ने सोमवार को कहा कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ रोक का आदेश जारी किया है। यह रोक...
-शहद (Honey)
-एप्पल साइडर विनेगर
-वर्जिन नारियल तेल
-तिल का तेल
-देसी घी
-नारियल पानी
-नारियल दूध जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई गई है, जिन पर '100 प्रतिशत' होने का गुमराह करने वाला दावा किया गया था।

समस्या क्या थी?
Dabur इन उत्पादों पर ऐसे दावे कर रहा था: FSSAI ने कहा कि डाबर की वेबसाइट पर लिस्टेड प्रोडक्ट्स पर....
100% Natural
100% Pure
100% Purity Guaranteed
100% Organic
100% Tender Coconut Water जैसे दावे किए गए थे। रेगुलेटर ने कहा कि ऐसे दावे 'खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) नियम, 2018' का उल्लंघन करते हैं।

FSSAI को क्या खामी मिली
FSSAI ने कहा कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर वैध FSSAI ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन के बिना 'जैविक भारत' लोगो दिखाया जा रहा था। इसने डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर भी सवाल उठाए, जिसे "100 प्रतिशत प्योरिटी" के दावे के साथ बेचा जा रहा था।
FSSAI के अनुसार, 2018 के विज्ञापन और दावे नियमों के तहत कंपाउंड फूड्स (मिश्रित खाद्य पदार्थों) के लिए ऐसा दावा करने की इजाज़त नहीं है। रेगुलेटर ने कहा कि उसने पहले डाबर को नोटिस जारी करके गुमराह करने वाले '100 प्रतिशत' दावों को बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

FSSAI ने अब डाबर को निर्देश दिया है कि वह नोटिस में बताए गए फूड प्रोडक्ट्स के साथ-साथ '100%' होने का गुमराह करने वाला दावा करने वाले अन्य सभी फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री तुरंत बंद करे। कंपनी से 15 दिनों के भीतर 'की गई कार्रवाई की रिपोर्ट' (Action Taken Report) जमा करने के लिए भी कहा गया है।

डाबर का कहना है कि वह वेबसाइट के कंटेंट की जांच कर रहा है। डाबर ने कहा कि उसे FSSAI का नोटिस मिला है और वह रेगुलेटर द्वारा बताए गए कंटेंट की समीक्षा कर रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमें FSSAI का नोटिस मिला है और हम अपनी वेबसाइट पर नोटिस में बताए गए कंटेंट की जांच कर रहे हैं।" यह ताज़ा कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब FSSAI, फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटरों और ऑनलाइन फूड प्रोडक्ट बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के ख़िलाफ़ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का ज़्यादा इस्तेमाल कर रहा है।

राजस्थान के जयपुर में राजपूत समाज की   और  #आरक्षण विरोधी रैली नें सरकार की नींद हराम कर दी है। जिस रैली को महज कुछ हजार...
03/08/2026

राजस्थान के जयपुर में राजपूत समाज की और #आरक्षण विरोधी रैली नें सरकार की नींद हराम कर दी है। जिस रैली को महज कुछ हजार सोच रहे थे, उसमें लाखों लोगों ने पहुंच कर विरोध जताया

Address

Shimla
91

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eyewitness News Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Eyewitness News Himachal:

Shortcuts

Share