The - Himachal

The - Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The - Himachal, Shimla.
(1)

we're expanding to bring you more engaging content, Covering latest news, entertainment, and cultural stories from the Himalayas and beyond.Stay tuned for exciting updates, events, and stories that keep our traditions alive while embracing the new!

——चिट्टा/हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार——दिनांक 04.06.2026 को गुप सूचना के आधार पर अरहाल रोड, रोहड़ू के समीप एक आल्टो ...
07/06/2026

——चिट्टा/हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार——

दिनांक 04.06.2026 को गुप सूचना के आधार पर अरहाल रोड, रोहड़ू के समीप एक आल्टो कार की तलाशी के दौरान 5.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभयोग संख्या 56/2026, अधीन धारा 21, 25 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर निम्न तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

1. पुरस्कृत वर्मा (34 वर्ष ), निवासी मखीनाला, रोहड़ू
2. पवन कुमार शर्मा (31 वर्ष), निवासी पारसा, रोहड़ू
3. मनोज कुमार (40 वर्ष), निवासी शामोठ, जुब्बल

मामले में Forward एवं Backward Linkages की गहन जांच जारी है।


कोटखाई (शिमला): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई की टीम को एक बड़ी...
07/06/2026

कोटखाई (शिमला): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हुल्ली क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान एक गाड़ी से तीन युवकों को भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) और क्रिस्टल मेथ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
​गश्त के दौरान मिली कामयाबी
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को कोटखाई पुलिस थाना की टीम हुल्ली क्षेत्र में अपराध निरोधक ड्यूटी और गश्त पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने युवकों के कब्जे से 06.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 06 ग्राम क्रिस्टल मेथ (नशीला पदार्थ) बरामद किया।
​चंडीगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
​पुलिस ने मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
​साहिल ढल (24 वर्ष) पुत्र श्री भूपिन्द्र सिंह, निवासी सेक्टर-40A, चण्डीगढ़।
​गौरव ठाकुर (27 वर्ष) पुत्र श्री जगदीश ठाकुर, निवासी सेक्टर-23C, चण्डीगढ़।
​वीकरण शर्मा (31 वर्ष) पुत्र श्री राजेन्द्र शर्मा, निवासी सेक्टर-42B, चण्डीगढ़।
​एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
​इस पूरे मामले में पुलिस थाना कोटखाई में आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 51/2026 के तहत एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
​आगामी कार्रवाई: पुलिस ने तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाए थे और शिमला व इसके आसपास के इलाकों में किसे सप्लाई करने जा रहे थे। मामले की आगामी छानबीन जारी है।

06/06/2026

20 बीघा से कम सरकारी जमीन पर कब्जे होंगे पक्के, किसानों को 50 फीसदी ऋण माफ, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले

चौपाल (शिमला):नशा तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला जिला के पुलिस थाना चौपाल को एक बड़ी...
06/06/2026

चौपाल (शिमला):
नशा तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला जिला के पुलिस थाना चौपाल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है।
​गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड
​जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को चौपाल पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि गांव क्यारी (थापल), तहसील चौपाल निवासी लच्छम सिंह पुत्र सूरत सिंह अपने सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है।
​लहसुन की फसल के बीच छिपाए थे पौधे
​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय पटवारी और स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर उक्त बगीचे में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब सेब के पेड़ों और लहसुन की फसल के बीच छुपाकर लगाए गए अफीम के पौधे बरामद हुए। गिनती करने पर बगीचे से कुल 163 अफीम के पौधे पाए गए।
​148 पौधे मौके पर नष्ट, आगामी कार्रवाई जारी
​पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई:
​सैंपलिंग: कुल पौधों में से 15 अफीम के पौधों को सैंपल (नमूने) के तौर पर उखाड़कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
​मौके पर विनाश: शेष बचे 148 अफीम के पौधों को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
​मामले दर्ज, डिमार्केशन जारी: > जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी ही कब्जे वाली भूमि पर यह अवैध खेती कर रहा था। इस संदर्भ में पुलिस थाना चौपाल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत अभियोग संख्या 31/2026 दर्ज कर लिया गया है।
​पुलिस के अनुसार, संबंधित सेब के बगीचे की डिमार्केशन (निशांदेही) की जा रही है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सरगर्मी से जारी है।

रोहड़ू (शिमला): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस को एक और बड़ी स...
06/06/2026

रोहड़ू (शिमला): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब आधा किलोग्राम चरस बरामदगी के मामले में गहन तफ्तीश करते हुए मुख्य सप्लायर (बैकवर्ड लिंकेज) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
​गश्त के दौरान माखीनाला में धरे गए थे दो आरोपी
​मामले के अनुसार, बीते 18 मई 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू के डिटेक्शन सेल की टीम माखीनाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखे गए एक कैरी बैग से 509 ग्राम चरस बरामद हुई।
​पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए वाहन सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान जितेंद्र ठाकुर (27) पुत्र श्री हेट राम ठाकुर और राजन ठाकुर (25) पुत्र श्री वीरेंद्र ठाकुर, दोनों निवासी लोअर खलीनी, शिमला के रूप में हुई थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20, 25 और 29 के तहत अभियोग संख्या 52/2026 दर्ज किया गया था।
​जांच में खुली परतें, चिड़गांव का मुख्य सप्लायर दबोचा
​गिरफ्तारी के बाद रोहड़ू पुलिस ने नशीले पदार्थों के स्रोत और इसकी आपूर्ति श्रृंखला (Backward Linkages) को तोड़ने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की। तफ्तीश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस अवैध खेप के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में कामयाब रही।
​पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस रैकेट के मुख्य सप्लायर महेंद्र सिंह (54) पुत्र श्री विजय नंद, निवासी गांव गोकस्वारी, डाकघर गांवसारी, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला को 3 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
​पुलिस रिमांड में खुलेगी आगे की कड़ियां:
पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य सप्लायर महेंद्र सिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह चरस कहां से लाया था और शिमला व इसके आसपास के क्षेत्रों में इसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं। मामले की आगामी छानबीन जारी है।

शिमला: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना पू...
06/06/2026

शिमला: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना पूर्व (ईस्ट) शिमला के तहत दर्ज चिट्टा तस्करी के एक मामले में गहन तफ्तीश के बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अगस्त 2025 में दर्ज अभियोग संख्या 84/2025 (अधीन धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम) के तहत अमल में लाई गई है।
​यह है पूरा मामला
​बता दें कि बीते वर्ष 27 अगस्त 2025 को एसआईयू (SIU) की टीम ने एक वाहन से करीब 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनकी पहचान रोहित पंवार (22) निवासी ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा और कर्ण सिंह (28) निवासी कसुम्पटी, शिमला के रूप में हुई थी।
​तकनीकी और वित्तीय जांच से बेनकाब हुए सह-आरोपी
​मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन विश्लेषण और बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच की। इस तकनीकी जांच में सामने आया कि दो अन्य युवक भी घटना से पहले और घटना के समय मुख्य आरोपियों के साथ नशा तस्करी के इस नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल थे।
​इस आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
​नमन शर्मा उर्फ गिन्नी (27): पुत्र श्री नरेन्द्र शर्मा, निवासी कसुम्पटी, शिमला।
​हरीश बंसल उर्फ हैरी (27): पुत्र स्वर्गीय श्री लक्ष्मी दास, निवासी ज्यूरी (रामपुर), हाल निवासी मैहली, शिमला।
​नमन शर्मा की गाड़ी से हुई थी सप्लाई, खातों में मिले संदिग्ध ट्रांजेक्शन
​जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि चारों आरोपियों ने मिलकर इस चिट्टा खेप की खरीद, परिवहन और सप्लाई की पूरी साजिश रची थी। इतना ही नहीं, तस्करी के लिए आरोपी नमन शर्मा के वाहन का इस्तेमाल किया गया था। बैंक खातों की स्क्रूटनी में भी आरोपियों के बीच संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पुष्टि हुई है, जो इनके सांठगांठ को साबित करती है।
​तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
​पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने नमन शर्मा और हरीश बंसल को 3 जून 2026 को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से इस काले कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्ठे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।

🌍 क्या आपने भी महसूस किए भूकंप के झटके?रात 10:05 बजे शिमला और आसपास के कई क्षेत्रों से भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें...
05/06/2026

🌍 क्या आपने भी महसूस किए भूकंप के झटके?

रात 10:05 बजे शिमला और आसपास के कई क्षेत्रों से भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें सामने आई हैं।

📍 आपने किस क्षेत्र में झटके महसूस किए?
कमेंट में अपनी लोकेशन जरूर बताएं।

ठियोग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 1,155 पौधे बरामद, एक गिरफ्तारठियोग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के ...
05/06/2026

ठियोग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 1,155 पौधे बरामद, एक गिरफ्तार

ठियोग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,155 अफीम डोडा (ओपियम पॉपी) के पौधे बरामद किए हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव झल्ली, डाकघर जैस, तहसील ठियोग स्थित एक बागीचे में दबिश दी। तलाशी के दौरान सेब के पेड़ों के बीच अवैध रूप से अफीम डोडा के पौधे उगाए हुए पाए गए। मौके पर एक व्यक्ति इन पौधों की देखभाल करता हुआ मिला।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उक्त व्यक्ति अफीम की खेती से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार पौधों को उखाड़कर उनकी गिनती की, जिसमें कुल 1,155 छोटे-बड़े अफीम डोडा के पौधे पाए गए। बरामद पौधों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

मामले में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 71/2026 दिनांक 2 जून 2026 को धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुनील कुमार (37 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव झल्ली, डाकघर जैस, तहसील ठियोग, जिला शिमला को 3 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध अफीम की खेती कब से की जा रही थी और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

पुलिस ने दोहराया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार तथा खेती में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फागू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तारठियोग। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभ...
05/06/2026

फागू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ठियोग। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो व्यक्तियों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जून 2026 को पुलिस थाना ठियोग की टीम फागू क्षेत्र में गश्त एवं अपराध निवारण ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला बख्शी (45) पुत्र सुभाष बख्शी निवासी तहसील एवं जिला अंबाला, हरियाणा तथा अमन कुमार (26) पुत्र राज कुमार निवासी वीपीओ डप्पर, तहसील डेराबस्सी, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 72/2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गया में प्लंबर के खाते में पहुंचे 294 करोड़ रुपये, जांच में जुटे अधिकारीगया, बिहार। बिहार के गया जिले में एक चौंकाने वाल...
05/06/2026

गया में प्लंबर के खाते में पहुंचे 294 करोड़ रुपये, जांच में जुटे अधिकारी

गया, बिहार। बिहार के गया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक प्लंबर के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ रुपये की राशि दिखाई देने लगी। खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर युवक और उसका परिवार हैरान रह गया।

जानकारी के अनुसार संबंधित युवक इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग का कार्य करता है। उसका बैंक खाता पिछले कई वर्षों से संचालित है और उसमें सामान्य लेन-देन ही होता रहा है। लेकिन हाल ही में जब उसने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें करीब 294 करोड़ रुपये की राशि दिखाई दी।

इतनी बड़ी रकम खाते में दिखाई देने के बाद युवक ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद बैंक और संबंधित एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी गड़बड़ी या बैंकिंग त्रुटि से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक आम व्यक्ति के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे दिखाई देने लगी। फिलहाल बैंक अधिकारियों द्वारा खाते और लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Address

Shimla
171220

Telephone

+917018804957

Website

http://www.youtube.com/@thoddapahariculture

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The - Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The - Himachal:

Share