News Himachal Now

News Himachal Now न्यूज हिमाचल

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu being presented a cheque of Rs. Ten lakh by Chairman of  Indorama Corporati...
05/06/2026

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu being presented a cheque of Rs. Ten lakh by Chairman of Indorama Corporation S. P. Lohia towards Chief Minister Relief Fund at Shimla today. MLA Vinod Sultanpuri was also present on the occasion.

05/06/2026

Details of Earthquake Parameters are as follows:
Magnitude: 5.0
Date: 05/06/2026
Time: 22:04:37 IST
Latitude: 32.289 N
Longitude: 76.434 E
Depth: 5 Km
Region: Chamba, Himachal Pradesh

करुणामूलक आश्रितों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, 1300 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांगशिमला, 5 जून 2026:...
05/06/2026

करुणामूलक आश्रितों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, 1300 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग

शिमला, 5 जून 2026: करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश के राज्य पदाधिकारी एवं आईटी सेल प्रवक्ता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को करुणामूलक आश्रितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu से मुलाकात की। इस दौरान जिला मंडी प्रधान अनिल कुमार, जिला ऊना प्रधान निखिल शर्मा, नेत्र सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य करुणामूलक आश्रित भी उपस्थित रहे।
अभिषेक कुमार ने कहा कि करुणामूलक संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं और समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चुनावों के दौरान किए गए वादों की याद दिलाने के लिए प्रदेशभर के करुणामूलक आश्रित शिमला पहुंचे हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा करुणामूलक नियुक्तियों के लिए आय सीमा को 62,500 रुपये की शर्त से बढ़ाकर 3 लाख रुपये वार्षिक फ्लैट किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। उनका कहना है कि इस फैसले से अनेक परिवारों को राहत मिली है और स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा लगभग 1300 करुणामूलक आश्रितों का चयन किया जा चुका है।
अभिषेक कुमार ने सरकार से मांग की कि चयनित 1300 आश्रितों को एक महीने के भीतर नियुक्तियां प्रदान की जाएं, क्योंकि वे नई आय सीमा के दायरे में आते हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि करीब 400 ऐसे परिवार हैं जो 3 लाख रुपये की आय सीमा के भीतर आते हैं, लेकिन पूर्व में किसी कारणवश उनके आवेदन निरस्त हो चुके हैं। सरकार ने आय सीमा में संशोधन कर करुणामूलक परिवारों को राहत दी है, लेकिन इन 400 परिवारों को अभी भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
करुणामूलक संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन 400 परिवारों के लिए भी जल्द कोई सकारात्मक समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें भी करुणामूलक नियुक्ति का लाभ मिल सके और वर्षों से लंबित उनकी समस्या का समाधान हो सके।

05/06/2026

ये भी पहली बार , गिरफ्तार. प्रेस नोट जारी
कमेट बॉक्स में पढ़े डिटेल

05/06/2026
मुख्यमंत्री ने शिमला के निकट पोआबो गांव में वन विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित कमियाना हिल टॉप नेचर ट्...
05/06/2026

मुख्यमंत्री ने शिमला के निकट पोआबो गांव में वन विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण किया।

लगभग 8 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस परियोजना में 2.5 किलोमीटर लंबा नेचर ट्रेल विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता, जैव विविधता संरक्षण एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है।

पहाड़ी की चोटी से शाली शिखर, महासू शिखर, नालदेहरा हॉर्स ट्रेल, मशोबरा, क्रैगनैनो नेचर पार्क तथा शिमला जलग्रहण क्षेत्र के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं, जबकि ‘वामन वृक्ष मंडल’ (बोनसाई उद्यान) में 15 प्रजातियों के लगभग 40 बोनसाई पौधे प्रमुख आकर्षण हैं।

इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत स्वीकृत 16 सड़कों के निर्माण के लिए 5.20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

-⁠ ⁠मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

सीएम  सुक्खू के खिलाफ  पोस्ट कर रहे  नीरज भारती का फेसबुक अकाउंट रिस्टिक कर दिया गया है फेसबुक ने जानकारी दी है कि उन्हे...
05/06/2026

सीएम सुक्खू के खिलाफ पोस्ट कर रहे नीरज भारती का फेसबुक अकाउंट रिस्टिक कर दिया गया है

फेसबुक ने जानकारी दी है कि उन्हें लगातार कानूनी रूप से कंटेंट रिस्टिक करने के लिए रिक्वेस्ट आ रही थी जिसका पालन करते हुए नीरज भारती का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है

05/06/2026

युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला
दिनांक 05 जून, 2026

थाना बालूगंज में एक शिकायतकर्ता द्वारा एक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक व्यक्ति युधवीर सिंह बैंस द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की गई है। शिकायत में कहा गया कि उक्त वीडियो में विभिन्न धार्मिक समुदायों के मध्य वैमनस्य उत्पन्न करने वाली सामग्री, एक विशेष समुदाय को लक्षित करने वाली टिप्पणियां तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना उत्पन्न हो सकती है।

प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट पर नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करता है। उक्त वीडियो तथा उससे संबंधित डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया कि ऐसी पोस्ट साम्प्रदायिक सद्भावना को प्रभावित तथा विभिन्न समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने की कारक है।

उपरोक्त शिकायत एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना वेस्ट, जिला शिमला में एफआईआर संख्या 108/2026, अधीन धारा 196, 299 एवं 353(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को जांच में शामिल होने हेतु कहा गया, किन्तु उसने जांच में सहयोग करने से इंकार कर दिया। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा पुलिस अधिकारियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाने लगी तथा जांच प्रक्रिया में सहयोग न करते हुए अन्वेषण कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। आरोपी के इस आचरण के दृष्टिगत मामले में धारा 221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) भी जोड़ी गई।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक अन्वेषण किया गया। जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युध चंद बैंस पुत्र स्वर्गीय श्री पूरण चंद, निवासी ग्राम नलसर, डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, आयु 54 वर्ष। को आज दिनांक 06 जून, 2026 को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है जिसके विरुद्ध पूर्व में एफआईआर संख्या 02/2025, अधीन धाराएँ 420, 468, 471 एवं 120-बी भारतीय दण्ड संहिता तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 पुलिस स्टेशन ऊना के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त एफआईआर संख्या 48/2026, अधीन धाराएँ 248, 351 एवं 356(2) भारतीय न्याय संहिता, पुलिस स्टेशन इस्ट के अंतर्गत भी अभियोग दर्ज है।

पूर्व सीपीएस नीरज भारती की पोस्ट से सियासी पारा चढ़ा
05/06/2026

पूर्व सीपीएस नीरज भारती की पोस्ट से सियासी पारा चढ़ा

पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः मुख्यमंत्रीप्रदेश के हितों की लड़ाई हर मंच पर मजबूती से लडे़गी राज्य सरकारच...
05/06/2026

पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः मुख्यमंत्री
प्रदेश के हितों की लड़ाई हर मंच पर मजबूती से लडे़गी राज्य सरकार
चिट्टा माफिया को मिट्टी में मिला देंगे, मुुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी, शुद्ध हवा, जंगल और नदियां जैसी प्राकृतिक धरोहरें हमारे जीवन का आधार हैं इसलिए प्रकृति के इन अनमोल उपहारों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरे उत्तर भारत को स्वच्छ जल और शुद्ध वायु उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसके कारण इसे ‘लंग्स ऑफ नॉर्थ इंडिया’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा देश को प्रतिवर्ष लगभग 90 हजार करोड़ रुपये की पारिस्थितिकी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके बदले हिमाचल को केन्द्र सरकार से कोई प्रतिफल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को अपनाने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान, बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाएं हमें स्पष्ट संदेश दे रही हैं कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्रदेश ने इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए और जान-माल का भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के घावों पर मरहम लगाने का कार्य किया और हर कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी रही। उन्होंने कहा कि हमें यह भी विचार करना होगा कि ऐसी आपदाएं बार-बार क्यों आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वन हमारी जीवन रेखा हैं और सरकार वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्ष 2030 तक वन आवरण को बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत बंजर पहाड़ियों को हरित बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राजीव गांधी वन संवर्धन योजना तथा ग्रीन एडॉप्शन योजना के माध्यम से जनभागीदारी द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है तथा नीति आयोग की आगामी बैठक में इन मुद्दों को केन्द्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य प्रदेश की जनता के दुख-दर्द में सहभागी बनना है और यही व्यवस्था परिवर्तन का मूल भाव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान तथा कल्याण को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ई-वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा शीघ्र ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 297 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य में दो बायोचार संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें चीड़ की सूखी पत्तियों और अन्य बायोमास से बायोचार का उत्पादन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-आंदोलन शुरू किया है। यह केवल सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी वाला जन अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां पंचायत स्तर तक चिट्टा तस्करों और नशा कारोबारियों की पहचान की गई है। जिन क्षेत्रों में नशे का प्रभाव अधिक है, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि यदि चिट्टा माफिया नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू किया है, जिसके तहत 174 चिट्टा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है तथा 51 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। नशा कारोबारियों की वित्तीय जांच भी की जा रही है। अब तक 76 ऐसी संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है और 17 मामलों में नशा माफिया की संपत्तियों को नष्ट किया गया है।
उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक नशे में संलिप्त पाए गए 123 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 21 पुलिस कर्मियों सहित 10 अन्य कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे की दलदल में फंसे युवाओं को पुनः समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संस्थानों और व्यक्तियों को ‘पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ, सुजानपुर टीहरा, जिला हमीरपुर को तथा द्वितीय पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग, जिला शिमला और पाइनग्रोव स्कूल, कसौली, जिला सोलन को प्रदान किया गया। शिक्षण संस्थान श्रेणी में सेंट बीड्स कॉलेज, नवबहार, शिमला को प्रथम पुरस्कार मिला। अस्पताल श्रेणी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यक्तिगत श्रेणी में ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर संतोष कुमार ठाकुर, रिकांगपिओ, जिला किन्नौर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उद्योग श्रेणी में नेस्ले इंडिया लिमिटेड, ऊना को प्रथम तथा इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, जिला सोलन को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में नगर निगम मंडी को द्वितीय पुरस्कार मिला। ग्राम पंचायत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ग्राम पंचायत शीला भुटेड़, धर्मशाला, जिला कांगड़ा को तथा द्वितीय पुरस्कार ग्राम पंचायत चौगान, बैजनाथ, जिला कांगड़ा को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिनी मैराथन की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नगर निगम हमीरपुर के अधिकारियों को ई-वाहनों की चाबियां भी सौंपीं तथा जनगणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, मुख्य सचिव केके पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन सुशील सिंगला, अभिनेता एवं स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर रोहताश गौड़ तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।0.

Address

Shimla

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Himachal Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share