City News Digital

City News Digital सिटी न्यूज़ जनता की जरुरी खबरों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है
(1)

City News: यह पहली Online Digital न्यूज प्रोवाइडर कम्पनी । जहां आपको मिलती है यहां विभिन्न प्रकार की खबरें दी जाती है जैसे:- खबरें, म्यूजिक,स्पोर्ट्स,मनोरंजन,
तकनीक, वैज्ञानिक, किसानों और बागवानों के लिए जानकारी । जुब्बल, नावर और कोटखाई की पहली Digital प्रोवाइडर इसिलिए है क्योंकि सिटी न्यूज ने हिमाचल की हर पंचायतों में पत्रकारों को नियुक्त किये गए है हमारे पत्रकार गांव-गांव की समस्या सरकार तक पहुंचाते है और सरकार की हर योजनाओं की जानकारी हम लोगों तक पहुंचाते है हम

Website,YouTube, Facebook, Twitter, Instagram,Koo, Public App, What'sApp व अन्य कई प्लेटफार्म के जरिए खबरें पहुंचा रहे है चाहे तो आप खुद भी हम तक अपनी खबरें पहुंचा सकते है Mail, What'sApp, Call या मेसेज के द्वारा ।

अपनी पंचायत में पत्रकार बनने के लिए हमें अपना नाम,पता,फोन नम्बर, शिक्षा, लिखकर हमारे [email protected] पर मेल करें
Website:-www.thecitynews.live

10/09/2026
जिला शिमला से पार्टी में इतना प्रतिनिधित्व होने पर भी ' जीत दर्ज न कर पाना कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं है! ह...
10/09/2026

जिला शिमला से पार्टी में इतना प्रतिनिधित्व होने पर भी ' जीत दर्ज न कर पाना कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं है!

हिमाचल प्रदेश की राजधानी जहां से हिमाचल की सरकार चलती है। 8 विधानसभा चुनाव क्षेत्र से 7 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. लेकिन फिर भी पार्टी हार जाए तो यह पार्टी के लिए खतरे की घंटी है ।

इतना ही नहीं बल्कि उन 7 विधायकों में से 3 मंत्री है, PWD मंत्री ' विक्रमादित्य सिंह - शिमला ग्रामीण, पंचायती राज मंत्री 'अनिरुद्ध सिंह - कुसुम्पटी, 1 CPS ' मोहनलाल ब्राक्टा - रोहड़ू, कुलदीप सिंह राठौड़ ' पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नंदलाल विधायक रामपुर बुशहर - एक बड़े नेता, हरीश जनार्था - विधायक शिमला ।

इतने नेता होने के वावजूद भी कांग्रेस पार्टी 25 सीटों में से सिर्फ 7 सीटें जीत पाए । हद तो तब हुई जब 2 निर्दलीय सदस्य ने अपना वोट खराब किया यानी के जिन 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस को समर्थन दिया था ।

8 विधानसभा सीटों के 7 विधायकों में से 3 विधायक को मंत्री बनाना और 1 CPS बनाना बहुत बड़ी बात है । क्योंकि जिला शिमला एकमात्र ऐसा जिला है जहां से कांग्रेस पार्टी ने कम विधानसभा में से भी सबसे ज्यादा मंत्री पद दिए हैं । हिमाचल के कांगड़ा की 15 सीटों में से 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीती है. जिसमें से मात्र 2 विधायकों को ही मंत्री पद दिया गये है । पार्टी का इसके पीछे यही रणनीति थी कि राजधानी से लहर चलती है। जिसका पूरे प्रदेश में असर पड़ता है दुसरे ऐसे भी जिले हैं जहां मंत्री पद नहीं दिए । उन जिलों से भी पार्टी बुरी बनी ।
अब ऐसी स्थिति में क्या प्रदेश कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार है क्या जीत सकती है । कांग्रेस पार्टी के लिए सोचने और विचार करने का सख्त समय है कि क्या ऐसी स्थिति में पार्टी रिपीट कर सकेगी । सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि जहां से प्रदेश सरकार चलती हो, जहां से पूरे प्रदेश में कार्य और सरकार की लहर चलती हो, वहां पर ऐसी स्थिति होना पार्टी के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं है पार्टी को मंथन करने की बहुत ज्यादा जरूरत है ।

हरिद्वार में बारिश के तेज बहाव में बही मासूम विधिका का शव 30 घण्टे बाद बरामद l उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना...
10/09/2026

हरिद्वार में बारिश के तेज बहाव में बही मासूम विधिका का शव 30 घण्टे बाद बरामद l

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बारिश के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता छह वर्षीय बच्ची विधिका की तलाश आखिरकार करीब 30 घंटे बाद पूरी हुई है। मंगलवार रात रानीपुर थाना क्षेत्र में नाले से बच्ची का शव बरामद किया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान विधिका के रूप में की।

10/09/2026

जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा । रोहडू के टिक्कर वार्ड से भाजपा के भरत सिंह क्लांटा उपाध्यक्ष बनाया गया।

भाजपा के उम्मीदवार भरत सिंह क्लांटा को 14 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मीनाक्षी को 10 वोट और 1 मत निरस्त हुआ हैं ।

10/09/2026

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा । चौपाल विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चंदलोग नेरवा वार्ड से भोपिंदर सिसोदिया विजयी को अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के उम्मीदवार भोपिंदर सिसोदिया को 13 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र रेटका को 10 मत और 2 मत निरस्त हुए हैं

गेम चेंजर मन्नत तेगवान । क्या चौपाल को मिलेगा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष ? आज जिला परिषद शिमला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव ह...
10/09/2026

गेम चेंजर मन्नत तेगवान । क्या चौपाल को मिलेगा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष ?
आज जिला परिषद शिमला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है । जहां भाजपा के पास 12 वहीं कांग्रेस के पास 7 पार्टी के और 5 निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन है वहीं भाजपा एक निर्दलीय सदस्य की जरुरत है जो भाजपा को चौपाल विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुपवी मझौली वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी मन्नत तेगवान ने पूरी कर दी है । लेकिन अब चर्चाएं यह है कि क्या चौपाल को अध्यक्ष या उपाध्यक्ष मिलने जा रहा है। क्योंकि मन्नत तेगवान ने भाजपा को यह उम्मीद जगाई है तो उम्मीदवारी और जताई होगी । न चाहते हुए भी भाजपा को मन्नत तेगवान की कुछ बातें माननी ही पड़ेगी । भाजपा यह नहीं चा रही है का उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिले बल्कि भाजपा यह चाह रही है कि उनके खेमे में जीत आए । अब देखना बाकी है कि क्या आज नतीजा रहता है

चौपाल से प्रदेश कांग्रेस सरकार में इतने नेता होने के वावजूद भी अगर सिर्फ मात्र चौपाल में ही विकास कार्य नहीं हो पा रहे ह...
07/09/2026

चौपाल से प्रदेश कांग्रेस सरकार में इतने नेता होने के वावजूद भी अगर सिर्फ मात्र चौपाल में ही विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं तो यहां गलती प्रदेश कांग्रेस सरकार की नहीं बल्कि चौपाल के उन नेताओं की है जो चौपाल विधानसभा की समस्याएं सरकार तक पहुंचा नहीं पा रहे हैं या पहुंचने नहीं दे रहे हैं!

हिमाचल में सरकार को लगभग 4 साल पूरे वाले है लेकिन चौपाल का विकास वहां का वहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में चौपाल के दर्जनों नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर इसलिए दायित्व दिए गए है ताकि वो चौपाल क्षेत्र की जनता की समस्याएं और जरुरतमंद लोगों मांगें सरकार के सामने रखें और पूरा करवाएं, लेकिन उन नेताओं को बड़े बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने से ही फुर्सत नहीं मिल पा रही है । यहां कमी प्रदेश सरकार की भी सीधे तौर पर नहीं कि प्रदेश सरकार चौपाल को अनदेखा कर रही बल्कि चौपाल के नेतृत्व ही सही से चौपाल का पक्ष सरकार के सामने नहीं रख पा रही है

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के चौपाल, नेरवा व कुपवी में अस्पताल से जहां मरीजों को निजी वाहनों में ले जाना पड़ रहा है वहां की हालत तो आप सोच ही सकते हैं नेरवा अस्पताल में पिछले 2 महिनों से सभी टेस्ट बंद हो जाते हैं। कुपवी अस्पताल पहले ही स्वास्थ्य सुविधाओं से बहुत दूर है

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले 3-4 सालों से HRTC की कई दर्जनों बसें बंद पड़ी है । बचे हुए कुछ बसों के रुट इस कदर चल रहे हैं कि वो कभी भी बंद हो सकते हैं आज HRTC चौपाल , नेरवा, कुपवी में स्थिति यहां तक आ चुकी है कि बचे हुए रुटों में बसें हर कहीं खडी हो रही है। एक खराब बसों के पुर्जे दूसरी खराब बसों में लगातार काम चलाया जा रहा है। मेकेनिकल नहीं है, कंडक्टर ड्राइवर नहीं है, अब तो लोग HRTC की बसों में सफर करने से भी घबरा रहे हैं कि कहीं बीच रास्ते में ही बस खड़ी न हो जाए ।

दर्जनों ठेकेदारों की पेमेंट रुकी हुई है। नया टेंडर लेने के लिए ठेकेदार 10 बार सोच रहा है कि कार्य करुं या नहीं, कहीं कमाए हुए पैसे न फंस जाए ।

नेरवा ITI में कई सालों से शिक्षक नहीं है आज आलम तो यहां तक है कि नेरवा ITI में प्रशिक्षण के लिए करोड़ों रुपए की मशीनें धूल फांक रही है। इस बार एडमिशन के लिए एक भी बच्चे ने एडमिशन नहीं की है । क्योंकि जब शिक्षक ही नहीं तो एडमिशन करके क्या करना है । दर्जनों स्कूलों में शिक्षक नहीं है ।

सड़कों की हालत तो यहां तक खराब है कि इस पीछले लगभग 4 सालों से चौपाल की किसी भी सड़क में मैटलिंग नहीं हुई है। बाजार के मुख्य सड़कों के गड्डो में मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। जब बाजार की सड़कों की ऐसी स्थिति है तो गांव की सड़कों तक तो कौन ही पुछे ।

जल शक्ति विभाग में नई कार्य तो छोड़िए पीछले ही कार्य करवाने मुश्किल हो गये है । विभाग सरकार के पैसों को तंगी से जुझ रहे हैं।

दर्जनों ऐसे कार्य है जो चौपाल में नहीं हो रहे हैं । अब कुछ समय बाद नेता व मंत्री चौपाल में आएंगे । कार्य जल्द करवाने की घोषणा करेंगे और लोगों से कहेंगे कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में हमें फिर जिताओ ताकि आपके लिए की गई घोषणाओं को हम पूरा कर सके, फिर वही जुमले होंगे वहीं बातें होंगी और यही चौपाल के लोग जिंदाबाद के नारे लगाए हुए नेताओ को कंधों पर उठाएंगे और आंखें बंद करेंगे ।

उत्तराखंड जौनसार के पहले IAS अधिकारी खबोऊ गांव खत तपलाड निवासी ख़ुशीराम के बड़े बेटे IPS जगमोहन को भारत सरकार में बड़ी जि...
05/09/2026

उत्तराखंड जौनसार के पहले IAS अधिकारी खबोऊ गांव खत तपलाड निवासी ख़ुशीराम के बड़े बेटे IPS जगमोहन को भारत सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली, देश की सबसे संवेदनशील संस्थाओं में शुमार खुफिया ब्यूरो में उन्हें स्पेशल डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है आपको बता दे कि जगमोहन भी जौनसार के पहले IPS अधिकारी हैं। उनका परिवार देहरादून जिले के मेदनीपुर बद्रीपुर व माजरी गांव में निवास करता है। वह दिन दूर नहीं है जब राजधानी देहरादून के जौनसार बावर क्षेत्र के छोटे से गांव का यह लाल देश की इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ के पद को सुशोभित करेंगे इनके पिताजी भी उत्तराखंड के एक मात्र ऐसे IAS अधिकारी रहें हैं जो कि CAT जैसी संस्था के महत्त्वपूर्ण पद को सुशोभित कर चुके है ।

खबोऊ गांव से निकले जग मोहन को बड़ी जिम्मेदारी, अमेरिका में भारत की नुमाइंदगी के बाद अब आईबी में संभालेंगे अहम पद।

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक अमेरिका तक पहुंचा और अब देश की सबसे संवेदनशील संस्थाओं में शुमार खुफिया ब्यूरो यानी आईबी में बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहा है।

जौनसार-बावर के खबोऊ गांव के रहने वाले और 1995 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी जगमोहन को भारत सरकार ने खुफिया ब्यूरो (IB) का स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 3 सितंबर 2026 को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। जग मोहन वर्तमान में आईबी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

यह नियुक्ति जौनसार-बावर के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि एक छोटे से पहाड़ी गांव से निकलकर जग मोहन ने भारतीय पुलिस सेवा में अपनी पहचान बनाने के बाद देश-विदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अब उनकी जिम्मेदारी देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र से जुड़े बेहद संवेदनशील काम से जुड़ने जा रही है।

जग मोहन का करियर केवल पुलिस और खुफिया तंत्र तक सीमित नहीं रहा। सितंबर 2022 में उन्हें वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में मिनिस्टर (पर्सनल एंड कम्युनिटी अफेयर्स) के पद पर नियुक्त किया गया था।

अमेरिका में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से जुड़े मामलों और दूतावास की जिम्मेदारियों को संभाला। भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उन्हें Minister (Community & Personnel) के रूप में दर्ज किया गया था।

वाशिंगटन में उनकी भूमिका सिर्फ एक राजनयिक पद तक सीमित नहीं रही। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ संवाद, उनकी समस्याओं और मुद्दों पर काम तथा भारत और प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय उनकी जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा।

यह पद देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में जग मोहन के अनुभव,पुलिस सेवा, आंतरिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व को इस जिम्मेदारी के लिहाज से खास माना जा रहा है।

05/09/2026

मंडी में सांसद कंगना ने दिशा की बैठक में लगा दी अधिकारियों की क्लास

Address

B C S
Shimla
171009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City News Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City News Digital:

Shortcuts

Share