ShimlaPost/news

ShimlaPost/news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ShimlaPost/news, Media/News Company, Shimla.

शिमला पोस्ट न्यूज का मकसद प्रदेश की हर वो खबर, जिससे जनता का सरोकार हो,और प्रशासन, सरकार व आम जनमानस के बीच कड़ी का काम करे
contact for advertisement: 8627927127

08/06/2026

शिमला जिले के जुब्बल के 32 असम राइफल्स में तैनात मेजर अंशुल बाल्टू को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया

उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल 2025 को असम में संचालित एक विशेष सैन्य अभियान के दौरान मेजर अंशुल बाल्टू ने अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए आतंकवादियों का सामना किया तथा एक आतंकवादी को मार गिराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित और गौरवान्वित है। हिमाचल प्रदेश को आप पर गर्व है।

जय हिंद! 🇮🇳

08/06/2026

बस भी करो मेयर साहब बहुत नाटी डाल दी डांस हो गया

08/06/2026

पहाड़ी व पारंपरिक धुनों के साथ शिमला समर फेस्टिवल की शुरूआत देखिये

08/06/2026

शिमला समर फेस्टिवल का आगाज कुछ ऐसे हुआ

08/06/2026

शिमला के मालरोड पर लगी ये नाटी

जनगणना2026- 2027 में "हाटी जनजाति" अवश्य दर्ज करवाएं :  हाटी विकास मंचशिमला:  हाटी विकास मंच, हिमाचल प्रदेश ने गिरिपार क...
08/06/2026

जनगणना2026- 2027 में "हाटी जनजाति" अवश्य दर्ज करवाएं : हाटी विकास मंच

शिमला: हाटी विकास मंच, हिमाचल प्रदेश ने गिरिपार क्षेत्र सहित देशभर में निवास कर रहे हाटी समुदाय के सभी लोगों से आगामी जनगणना 2026-2027 में अपनी पहचान "हाटी ( जनजाति)" के रूप में दर्ज करवाने का आह्वान किया है।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि हाटी समुदाय को लंबे संघर्ष, जनआंदोलनों और संवैधानिक प्रक्रिया के बाद 4 अगस्त 2023 को भारत की संसद द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का अधिकार प्रदान किया गया था। यह अधिकार हाटी समुदाय की ऐतिहासिक पहचान, संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक अस्तित्व को मिली एक महत्वपूर्ण संवैधानिक मान्यता है। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक स्थिति, विकास योजनाओं, शिक्षा, रोजगार एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का आधार होती है। इसलिए प्रत्येक हाटी परिवार का दायित्व है कि वह जनगणना के दौरान अपनी सही जनजातीय पहचान दर्ज करवाकर समुदाय के अधिकारों एवं भविष्य को सशक्त बनाए।
हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष एडवोकेट वी.एन. भारद्वाज, मुख्य सलाहकार विवेक तोमर, सह सचिव सुरेंद्र ठाकुर तथा जिला अध्यक्ष सतपाल चौहान ने संयुक्त रूप से हाटी समुदाय के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना 2027 हाटी समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। समुदाय का प्रत्येक व्यक्ति और परिवार इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपनी पहचान "हाटी जनजाति" के रूप में दर्ज करवाए। पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना में हाटी समुदाय की सही संख्या दर्ज होना भविष्य में जनजातीय अधिकारों, आरक्षण, विकास योजनाओं तथा क्षेत्रीय प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला मंडलों एवं बुद्धिजीवियों से भी आग्रह किया कि वे व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इस विषय में जागरूक करें।

07/06/2026

नीरज भारती के आरोपो पर बोले बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, न%शेड़ी आदमी की बातों को गंभीरता से नही लेना चाहिए सुनिये

06/06/2026

20 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पॉलिसी बनाई केबिनेट की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को भेजी बोले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सुनिये

06/06/2026

प्रधानों व उपप्रधानो को हर जिले में मुख्यमंत्री व मंत्री दिलाएंगे शपथ मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले सुनिये

06/06/2026

हिमाचल केबिनेट की बैठक खत्म , चुनाव के बाद बड़े बड़े फैसले, नोकरियों का सरकार ने खोला पिटारा, और क्या क्या बड़े फैसले हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान जानकारी दे रहे है सुनिये

Address

Shimla
171009.

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ShimlaPost/news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ShimlaPost/news:

Share