07/08/2026
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल ने मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रहे उन सभी दावों का पूरी तरह से खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को लेकर पार्टी आलाकमान को कोई समीक्षा रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें CM सुक्खू को अपनी कार्यशैली बदलने की सलाह दी गई है। गुरुवार, 6 अगस्त को अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट जारी कर उन्होंने साफ स्पष्ट किया कि ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। रजनी पाटिल ने मीडिया को बिना तथ्यों की जांच किए खबरें प्रकाशित करने से बचने की सलाह दी है।