Sach Himachal

Sach Himachal Web TV & Digital News Channel | Latest News, Himachal Updates and Viral Videos
वेब टीवी & डिजिटल न्यूज़ चैनल | लेटेस्ट न्यूज़, हिमाचल अपडेट्स और वायरल वीडियो
(6)

“Sach Himachal is a digital news and commentary platform that shares its own original or transformed edited public event content for news reporting, educational and informational use under Fair Use guidelines.”

Operated by,
Sach Himachal Media
(MSME Registration No.: UDYAM-HP09-0030192
Also official member of Working Journalist Media Council, a level 2 SRB for publishers of news approved by Ministry of Information and Broadcasting, Govt. of India, Registration No.: WJMC/WJMC/HP/7489331)

29/05/2026

हिमाचल मौसम अपडेट: में ओलों की मार से सेब के बागान तबाह, 10 जिलों में यैलो अलर्ट!
👇

29/05/2026

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने 8 वर्षीय मासूम को टक्क.र मारी, मौ.त, आरोपी फरार!
👇

29/05/2026

शिमला MC बैठक: बर्खास्त 41 SEHB कर्मचारियों की बहाली पर सीटू का उग्र प्रदर्शन, सदन में पुलिस बल ने जबरन सदन से बाहर निकला!

शिमला और मंडी: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मौसम के बदले मिजाज ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आज शिमला...
29/05/2026

शिमला और मंडी: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मौसम के बदले मिजाज ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आज शिमला जिले के रोहड़ू और मंडी जिले के करसोग में अचानक तेज बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान सेब के बगीचों को हुआ है, जहां ओलों की मार से फसल पूरी तरह तबाह हो गई है।

इस आसमानी आफत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिमला के शरोंथा तथा तिक्कर और मंडी के डींग व कथेड़ जैसे इलाकों में सेब को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए 'एंटी हेल नेट' (ओला रोधक जाल) भी ओलों का वजन और रफ्तार नहीं झेल पाए और फट गए। बागवानों ने अपनी जमापूंजी लगाकर जिन जालों को सेब की सुरक्षा के लिए लगाया था, वे कुदरत के इस कहर के आगे बेअसर साबित हुए। इस भारी ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र के बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है और वे अब सरकार से मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं।

29/05/2026

हिमाचल प्रदेश में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 जून से घर-घर जाएंगे कर्मचारी, शिमला में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डायरेक्टर ऑफ सेंसेस दीप शिखा शर्मा ने जारी किया पूरा शेड्यूल, आप भी सुनिए पूरी जानकारी!

Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh CPIM Himachal Pradesh

29/05/2026

आज 29 मई 2026 को शिमला की नावर-टिक्कर घाटी में
भारी ओलावृष्टि ने तोड़ी बागवानों की उम्मीदें, सेब की फसल को पहुंचा भारी नुकसान!

Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh

29/05/2026

आज 29 मई 2026 को शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश/ओलावृष्टि से भारी नुकसान, तस्वीरें तहसील सुन्नी की धरोगड़ा पंचायत की!

Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh

29/05/2026

शिमला के भट्टाकुफर में सनसनी:
बंद कमरे में फं.दे से लटका मिला युवक का श.व, जांच में जुटी पुलिस!
👇

29/05/2026

हिमाचल मौसम 29 मई 2026: शिमला में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी राहत, आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट!

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। क...
29/05/2026

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कलेसर नेशनल पार्क के पास एक बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौ.त हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घाय.ल है।

यह खौफनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कलेसर नेशनल पार्क के जंगली इलाके में लाल ढांग के पास हुआ। चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (45) अपने परिवार और रिश्तेदार फूल सिंह के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध रेणुका जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वे पहाड़ी ढलान और एक तीखे मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से मक्के के बोरों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गया। सड़क के एक तरफ रेलिंग और दूसरी तरफ ऊंची पहाड़ी होने के कारण बाइक सवारों को बचने का कोई रास्ता नहीं मिला और देखते ही देखते भारी-भरकम ट्रक दोनों बाइकों पर पलट गया।

इस दर्दनाक हादसे में राजेंद्र धीमान, उनकी दो मासूम बेटियां सिमरन (14 वर्ष) व मिनल (12 वर्ष) और उनके रिश्तेदार फूल सिंह की मौके पर ही मौ.त हो गई। टक्कर लगते ही राजेंद्र की पत्नी ऊषा बाइक से छिटककर दूर जा गिरीं, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घाय.ल हो गईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भयानक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने श.वों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें 🙏

29/05/2026

"हाईकोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहा MC शिमला, मांगें न मानीं तो आंदोलन होगा और उग्र" - CPIM नेता विजेंद्र मेहरा ने शिमला में हुए CITU कर्मचारियों के प्रदर्शन में MC शिमला को दे डाला अल्टीमेटम, आप भी सुनें पूरी बात!

CPIM Himachal Pradesh Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh

Address

Shimla
171005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share