Anurag Agnihotri Agneya

Anurag Agnihotri Agneya Freelance Reporter

यह किराये की तालीम हमारे कैरेक्टर को तबाह किये डालती है। हमने तालीम को भी एक व्यापार बना लिया है।व्यापार में ज्यादा पूंज...
04/08/2026

यह किराये की तालीम हमारे कैरेक्टर को तबाह किये डालती है। हमने तालीम को भी एक व्यापार बना लिया है।
व्यापार में ज्यादा पूंजी लगाओ ज्यादा नफा होगा। तालीम में भी ज्यादा खर्च करो ज्यादा ऊंचा ओहदा पाओगे। मैं चाहता हूँ ऊंची से ऊंची तालीम सबके लिए मुफ्त हो ताकि गरीब से गरीब आदमी भी ऊंची से ऊंची लियाकत हासिल कर सके और ऊंचे से ऊंचा ओहदा पा सके। यूनिवर्सिटी के दरवाजे मैं सबके लिए खुले रखना चाहता हूँ। सारा खर्च गवर्नमेंट पर पड़ना चाहिए। मुल्क को तालीम की उससे कहीं ज्यादा जरूरत है जितनी फौज की।"
प्रेमचंद (कर्मभूमि)

29/07/2026

धीमे धीमे कहता क्या है शोर मचा
ये हाकिम ऊँचा सुनता है शोर मचा

गूंगों में रह कर गूंगा हो जाएगा
तू तो शोर मचा सकता है शोर मचा

ख़ामोशी बद- शगुनी लेकर आती है
शोर बड़ा अच्छा होता है शोर मचा

बोल नहीं सकते हैं जो सब मुर्दा हैं
तू बतला दे तू ज़िंदा है शोर मचा

ज़ेहन तो बोलेगा चुप रहना बेहतर है
तू वो कर जो दिल कहता है शोर मचा

दस्तक से जब हक़ का दरवाज़ा न खुले
शोर मचाने से खुलता है शोर मचा

- Varun Anand

29/07/2026

बच्चे ज्ञान हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। डिग्री लेने के लिए नहीं। अगर उनको उनकी रूचि के मुताबिक पढ़ने दिया जाए, तो वे कहीं ज्यादा तरक्की करेगे। हर बच्चे में कोई न कोई विशेषता जरूर होती है। हमें उनकी खूबी को तवज्जो देनी चाहिए। उसी के अनुरूप उसे निखारना चाहिए।

सोनम वांगचुक
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता

जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 बता...
28/07/2026

जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई थी।

जापान मौसम एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उटो के पास 10 किमी की गहराई में था। शुरुआती झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

भूकंप के झटकों से 48,300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि बिजली बहाल करने का काम जारी है।

लखनऊ में नए विधायक निवास के 7वें फ्लोर से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। वह बीजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रको...
28/07/2026

लखनऊ में नए विधायक निवास के 7वें फ्लोर से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। वह बीजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

🎈ऑटो खड़ा करने के विवाद में दबंग ने पिता-पुत्र पर चलाया फरसा🎈कोतवाली सिधौली क्षेत्र के ग्राम कंजा में ऑटो खड़ा करने को ल...
28/07/2026

🎈ऑटो खड़ा करने के विवाद में दबंग ने पिता-पुत्र पर चलाया फरसा
🎈कोतवाली सिधौली क्षेत्र के ग्राम कंजा में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
🎈विवाद के दौरान सगे भाई ने फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर भाई भतीजे को घायल कर दिया।
🎈मामले में कोतवाली सिधौली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

🌹हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी सुदर्शन ने अपने बड़े भाई कमलाकान्त के लापता होने की सूचना ...
26/07/2026

🌹हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी सुदर्शन ने अपने बड़े भाई कमलाकान्त के लापता होने की सूचना सिधौली पुलिस को देते हुए उनकी शीघ्र तलाश कराए जाने की मांग की है।
🌹कमलाकान्त लगभग 40 वर्ष पिछले करीब 16 वर्षों से अपनी ससुराल ग्राम टडई कला, थाना कोतवाली सिधौली, जनपद सीतापुर में रह रहे थे। वह महिन्द्रा ट्रैक्टर कंपनी के अंतर्गत द्वारिका ट्रैक्टर कंपनी, थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उनका स्वभाव शांत, सरल एवं मिलनसार था तथा उनकी किसी से कोई शत्रुता नहीं थी।
🌹 16 जुलाई 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर उनकी पत्नी पुष्पा देवी से कहासुनी हो गई। इसके बाद कमलाकान्त अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP32 AP 5322 से गुस्से में घर से निकल गए। तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
🌹परिजनों का कहना है कि बाद में उनकी मोटरसाइकिल लखनऊ जनपद के इटौंजा स्थित उनके ननिहाल में खड़ी मिली, लेकिन कमलाकान्त का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों एवं संभावित स्थानों पर खोजबीन की, किन्तु कोई सफलता नहीं मिली।
🌹लापता व्यक्ति के भाई सुदर्शन ने आशंका व्यक्त की है कि उनके भाई के साथ कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर कमलाकान्त की शीघ्र तलाश कराने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

26/07/2026

🌹थाना सिधौली क्षेत्र के ग्राम शीतलपुर निवासी मोहम्मद अजीज ने अपनी बहन रुखसाना बानो के साथ दहेज प्रताड़ना, मारपीट तथा उसके एवं उसकी मासूम पुत्री के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
🌹जानकारी के मुताबिक रुखसाना बानो का विवाह 27 जून 2023 को बाराबंकी जनपद के पिपरीघाट निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था।विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर, सास एवं अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति द्वारा बेल्ट से मारपीट कर मायके से 50,000 लाने का दबाव बनाया जाता था।
🌹आर्थिक तंगी के कारण मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया गया। विवाद बढ़ने पर मामला पारिवारिक न्यायालय, बाराबंकी पहुंचा, जिसके आदेश पर रुखसाना पुनः ससुराल गई, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना जारी रही। इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया।
🌹23 जुलाई 2026 को ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि रुखसाना पैसे और जेवर लेकर घर से चली गई है। परंतु वह आज तक अपने मायके नहीं पहुंची और उसकी पुत्री का भी कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि रुखसाना के साथ कोई गंभीर अप्रिय घटना हुई है तथा उसकी हत्या कर शव छिपा दिया गया है और उसकी पुत्री को भी गायब कर दिया गया है।
🌹पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।

बीच का रास्ता नहीं होता • पाश
26/07/2026

बीच का रास्ता नहीं होता • पाश

राजस्व विभाग के प्रचलित शब्द और उनके अर्थ
24/07/2026

राजस्व विभाग के प्रचलित शब्द और उनके अर्थ

Address

111, Govind Nagar Sidhauli, Sitapur261303
Sidhauli
261303

Telephone

+919450379003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anurag Agnihotri Agneya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Anurag Agnihotri Agneya:

Shortcuts

Share