MP NEWS LIVE 24

MP NEWS LIVE 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MP NEWS LIVE 24, Media/News Company, Sidhi.

You Tube Channel Link- https://www.youtube.com/channel/UC-bvq8sGWdW8qEXOXX5Jdsg?view_as=subscriber

Website- www.mpnewslive24.in

Mail to any enquiry And Advertising- [email protected]
NEWS/MEDIA

25/02/2022

एमपी न्यूज लाइव 24 चैनल के लिए एंकर की आवश्यकता है, लड़के एंव लड़कियों की
Abhishek Tiwari
सपंर्क नं
9399361473

73वें  #गणतंत्रदिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।   🇮🇳
26/01/2022

73वें #गणतंत्रदिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

🇮🇳

"शोषित समाज नहीं शोषित विकास है" - कुलदीप अग्निहोत्रीभारत की राजनीति में भारत के राजनेता सट्टा का यह नशा छाया हुआ है, कि...
25/01/2022

"शोषित समाज नहीं शोषित विकास है" - कुलदीप अग्निहोत्री

भारत की राजनीति में भारत के राजनेता सट्टा का यह नशा छाया हुआ है, कि देश को समाज और जाति वर्ग के तौर से बांटने में लगे हुए हैं, खुद को पिछड़ा और शोषित दिखाकर देश को शोषित और पिछड़ा कर रहे हैं. राजनीतिक दल गठित कर लेने से राजनीति के उपलक्ष नहीं हो जाते हैं, समाज को एकत्रित रखना राजनीतिक दल व राजनेताओं का कर्तव्य होना चाहिए, समाज, जाति,धर्म, ऊंच-नीच वर्ग से जब तक लड़ते रहेंगे तब तक हम विकास को वंचित रखेंगे, विकास वर्ग और समाज को देखकर नहीं किया जाता है विकास केवल जरूरतों को मध्य नजर रखते हुए जाना चाहिए है, शोषित समाज नहीं शोषित विकास है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव उपेंद्र कुशवाहा से लेकर बाबू सिंह कुशवाहा तक ओमप्रकाश राजभर से लेकर संजय निषाद , चंद्रशेखर से लेकर ओवैसी तक यह सब धर्म और जाति की राजनीति करते हैं, अंग्रेजों ने हमें सत्ता की लालच में जातियों धर्म के आधार पर तीन टुकड़ों में बांट दिया आज यह हजारों राजनेता अंग्रेजों की राह में चल रहे हैं.
Kuldeep Agnihotri

*रामपुर नैकिन क्षेत्र में सभा को करेंगे संबोधित : कुलदीप अग्निहोत्री**http://www.mpnewslive24.in/2021/12/blog-post.html*
08/12/2021

*रामपुर नैकिन क्षेत्र में सभा को करेंगे संबोधित : कुलदीप अग्निहोत्री*
*http://www.mpnewslive24.in/2021/12/blog-post.html*

रामपुर नैकिन क्षेत्र में सभा को करेंगे संबोधित कुलदीप अग्निहोत्री राजनीति पर उतरने के बाद युवा नेता कुलदीप अग्नि...

https://mpanuppurnewslive24.blogspot.com/2021/10/5-5-2.html
12/10/2021

https://mpanuppurnewslive24.blogspot.com/2021/10/5-5-2.html

मानव दुर्व्यापार के अंर्तराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 5 फरार 2.5 लाख में 14 वर्षीय नाबालिग का कि...

Anuppur news प्रतिमाओं के विसर्जन की हो मॉनीटरिंगए-कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने टीएल बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्...
12/10/2021

Anuppur news

प्रतिमाओं के विसर्जन की हो मॉनीटरिंगए
-
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने टीएल बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु स्थलों के चिन्हांकन के अनुरूप निर्धारित स्थल पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मानीटरिंग सुनिश्चित कर निर्धारित किए गए स्थलों, कुण्डों में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित करायें। इस हेतु समिति सदस्यों से चर्चा भी की जाए।

https://youtu.be/TYzKU_T--To
20/09/2021

https://youtu.be/TYzKU_T--To

He'llo, And Welcome To Mpnewslive24पल-पल की खबर की अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे और घंटी को को जरूर दबाये |लिंक नीचे है-| ---------------...

Anuppur newsउज्जवला योजना स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - कलेक्टर सुश्री मीना-उज्जवला 2.0 योजना के शुभारंभ अवसर प...
18/09/2021

Anuppur news

उज्जवला योजना स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - कलेक्टर सुश्री मीना
-
उज्जवला 2.0 योजना के शुभारंभ अवसर पर जिले के 5 हजार 415 हितग्राही हुए लाभान्वित
-
स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन की अवधारणा के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक मई 2016 को जनहितकारी सामाजिक कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना धुआंरहित स्वच्छ भारत की परिकल्पना पर आधारित है। योजना का उद्देष्य गरीबों को खाना पकाने के लिए एक स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है ताकि माताएं एवं बहनें धुआंमुक्त चूल्हे पर स्वच्छ तरीके से खाना पका सके। उक्ताशय के विचार अनूपपुर स्थित आईटीआई के प्रांगण में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के जिला स्तरीय आयोजन में मुख्य आतिथ्य के रूप में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने व्यक्त किए। इसके पूर्व अतिथिगणों द्वारा जिला स्तरीय उज्ज्वला योजना 2.0 के जिला स्तरीय आयोजन का भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा समक्ष में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिन्द नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अम्भोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में उज्जवला योजना के हितग्राही, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ श्री अमित श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि घर के अंदर लकड़ी आदि से खाना पकाने में निकलने वाले धुएं से माताओ बहनों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उज्जवला योजना धुआंमुक्त वातावरण तैयार करने व स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिले की 16 गैस एजेंसियों के माध्यम से जिलेभर के 5 हजार 415 हितग्राहियों को हितलाभ आज दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत जिले के 53 हजार गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक मई 2016 से मार्च 2020 तक 21 हजार 707 महिला हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्षन का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लाभान्वित हितग्राहियो के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वह योजना के अनुरूप लाभान्वित हितग्राही स्वच्छ तरीके से धुआंमुक्त चूल्हे पर खाना पकाकर एक नई शुरुआत करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार सर्वहारा वर्ग के लिए विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जो गरीबों की दशा एवं दिशा बदलने कारगर है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वह केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर प्रत्येक पात्रताधारी लाभान्वित होने के लिए आगे आएं। उज्जवला योजना के जिला नोडल अधिकारी श्री शुभम गुप्ता ने योजना के संबंध में जानकारी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

उज्जवला योजना 2.0 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किए गए हितलाभ

उज्जवला 2.0 योजना के अंतर्गत भुवनेष्वर गैस एजेंसी अनूपपुर की दुलहरा निवासी संतोशी बाई, विवेकनगर देवरी की सुमन श्रीवास्तव, ग्राम देवहरा की आषा बैगा व छाया बैगा, ग्राम चकेठी की कीर्ति विष्वकर्मा व गीता तथा रजनी वर्मा, ग्राम मेड़ियारास की रामलली कोरी, धिरौल की नैना कोरी, कांसा की ललिता यादव, उद्देष्य इंडेक जैतहरी के ग्राम सिवनी की सकुन बाई राठौर व धनमतिया बाई, ग्राम अमगवां की ऋतु बाई, गोरसी की सुषमा यादव, आरती रैदास, ग्राम क्योंटार की जानकी राठौर, चोरभठी की नीलम बाई, जैतहरी की कोइली बाई को निःशुल्क गैस कनेक्षन सिलेण्डर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाईप, चूल्हा, रिफिल, सब्सक्राइबर बुक एवं एसबी प्रदाय किया गया। प्रत्येक हितग्राही को 3440 रुपये की सामग्री निःशुल्क दी गई।

एलईडी माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को देखा एवं सुना गया
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय आयोजन को देखने एवं सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी की व्यवस्था की गई थी। जिसके माध्यम से जिला स्तरीय आयोजन में उपस्थित लोगों ने देखा एवं सुना। प्रदेश स्तरीय आयोजन को भारत सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री रामेश्वर तेली, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन जबलपुर सांसद श्री राकेश सिंह व आभार प्रदर्शन प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह जी द्वारा किया गया।

*प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के सक्रिय रक्तदाता सदस्य सास्वत श्रीवास्तव ने किया स्वैच्छिक रक्तदान**भारतीय रेड क्रास सोसाइट...
18/09/2021

*प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के सक्रिय रक्तदाता सदस्य सास्वत श्रीवास्तव ने किया स्वैच्छिक रक्तदान*

*भारतीय रेड क्रास सोसाइटी ईकाई रीवा के जिला सचिव विनोद श्रीवास्तव से प्रेरित होकर सास्वत श्रीवास्तव करते हैं नियमित रक्तदान*

समाज सेवा के बारे में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने लिखा कि "मरा वह नहीं कि जो जिया न आपके लिए, वही मनुष्य हैं कि जो मरे मनुष्य के लिए. मानव सेवा के कार्य में कष्ट जरुर झेलना पड़ता हैं पर इससे प्राप्त आत्म संतोष का सुख अलग ही प्रकार का होता हैं. सेवाभावी मनुष्य को सम्मान की नजर से देखा जाता हैं। समाज सेवा में रक्तदान सेवा को सर्वश्रेष्ठ सेवा कहा जाता है।
गौरतलब है कि रीवा में कुछ समाजिक संस्थाएँ हैं जो रक्तदान जीवनदान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर लगातार कार्य कर रही हैं इसी कड़ी में रीवा शहर के रहने वाले प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के रक्तदाता सदस्य भारतीय रेड क्रास सोसाइटी जिला इकाई रीवा के जिला सचिव विनोद श्रीवास्तव से प्रेरित होकर सास्वत श्रीवास्तव ने बी पॉजीटिव स्वैच्छिक रक्तदान किया है। रक्तदान के इस अवसर पर ब्लड बैंक के प्रभारी डाॅ लोकेश त्रिपाठी, डाॅ गौतम व प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के समन्वयक विपिन तिवारी उपस्थित रहें। रक्तदाता सास्वत श्रीवास्तव स्वयं आगे आकर नियमित रक्तदान करतें हैं उनका कहना है कि स्वयं के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का परिणाम सदैव ही सुखद व अच्छा ही होता है। साथ ही उन्होने युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करना चाहिए।

रायपुर कर्चुलियान ग्राम पंचायत पड़रा अमरानाथ मन्दिर में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन संम्पन्न |विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल...
18/09/2021

रायपुर कर्चुलियान ग्राम पंचायत पड़रा अमरानाथ मन्दिर में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन संम्पन्न |

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्रामीणजन सम्मिलित रहे ||

रायपुर कर्चुलियान || ग्राम पंचायत पड़रा अमरानाथ मंदिर प्रांगण में हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी ग्रामबासियो द्वारा मंदिर प्रांगण में गणेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, आरती और भंडारे का आयोजन शाषन की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया,जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और ग्राम बासियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्य्रकम में सम्मलित रहे, मन्दिर के पुजारी लालजी तिवारी, ने जानकरी दी कि कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक था भंडारे आयोजन में 51 कन्याओ और सैकड़ो ग्रामीणजनों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसमे मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रखंड सयोंजक पं बालकृष्ण द्विवेदी,मंदिर के पुजारी लालजी तिवारी, साधव त्रिपाठी,युवा पत्रकार मोहित द्विवेदी,बरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट अजय पांडेय,रेवती रमन अग्नि.,केदार कुशवाहा,उपसरपंच सूर्यभान कुशवाहा,ज्ञानू अग्निहोत्री,पिंटू त्रिपाठी, बीरेंद्र शुक्ला,रामधीरज पांडेय,गया पांडेय,बादशाह अग्निहोत्री,बजरंग दल से मनीष अग्निहोत्री छोटू,दीपक शुक्ला , विपिन अग्मिहोत्री,चन्द्रभूषण पांडेय ( अमिलिया ),उदय अग्निहोत्री (पड़रा), अमर अग्निहोत्री , अभय अग्निहोत्री,और गांव के बरिष्ठ जन, और विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे !!!

सीएससी पुष्पराजगढ़ के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को सांसद ने किया लोकार्पित-जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में...
18/09/2021

सीएससी पुष्पराजगढ़ के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को सांसद ने किया लोकार्पित
-
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से निर्मित 300 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती Himadri Singh के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह मरावी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.डी. सोनवानी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। लोकार्पण करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि सुदूरवर्ती पुष्पराजगढ़ अंचल के लोगों को ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से लाभ होगा। उन्होंने इसे जनोपयोगी निरूपित करते हुए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को इस उपलब्धि के लिए आभार जताया।
सांसद श्रीमती सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के पश्‍चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजो से स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की व मरीजों को फल वितरण किया।

तीसरी लहर की बात क्यों ? पहली डोज से टेंशन खत्म ! https://youtu.be/RIheypDlw3Qhttps://youtu.be/RIheypDlw3Qआधी से ज्यादा ...
18/09/2021

तीसरी लहर की बात क्यों ?
पहली डोज से टेंशन खत्म !
https://youtu.be/RIheypDlw3Q
https://youtu.be/RIheypDlw3Q
आधी से ज्यादा आबादी को लगा टीका, कैसे आएगी *Corona* की तीसरी लहर ? US से Dr. Ravi Godse LIVE...
https://youtu.be/RIheypDlw3Q
https://youtu.be/RIheypDlw3Q

He'llo, And Welcome To Mpnewslive24पल-पल की खबर की अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे और घंटी को को जरूर दबाये |लिंक नीचे है-| ---------------...

Address

Sidhi
486771

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP NEWS LIVE 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MP NEWS LIVE 24:

Share