Jninews

Jninews सिकंदराबाद, बुलंदशहर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें।
Breaking News | Politics | Crime | Education | Social Issues

17/08/2026

सिकंदराबाद तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम दिनेश चन्द्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत, शिक्षा, नगर पालिका और ब्लॉक से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

17/08/2026

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ सिकंदराबाद। झारखंडेश्वर महाराज समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

17/08/2026

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।

🔹 5 आरोपी गिरफ्तार
🔹 5 चोरी की बाइक बरामद
🔹 मुख्य आरोपी देशराज बताया गया
🔹 अरुण और अमित नाम के 2 आरोपी फरार
🔹 सिकंदराबाद और गाजियाबाद से बाइक चोरी कर बदायूं व आसपास के क्षेत्रों में बेचने का आरोप

सीओ सिकंदराबाद दीपक तिवारी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

14/08/2026

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आयोजकों एवं खिलाड़ियों के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

विजेता टीम: ₹51 हजार + ट्रॉफी
उपविजेता टीम: ₹21 हजार + ट्रॉफी

खेल युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का माध्यम है।

14/08/2026

गंदगी, जलभराव, कूड़े के ढेर और पेयजल की बदहाल व्यवस्था से परेशान आढ़तियों ने हड़ताल का ऐलान किया।
आढ़तियों का कहना है—जब तक मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

क्या मंडी प्रशासन अब समस्याओं का समाधान करेगा?

11/08/2026

शिवरात्रि के पावन पर्व पर सिकंदराबाद में श्री झारखंडेश्वर महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकली। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और भक्तों की जयकारों से पूरा नगर शिवमय नजर आया।

#शिवरात्रि #हरहरमहादेव #झारखंडेश्वरमहादेव #सिकंदराबाद #पालकीशोभायात्रा #महादेव #शिवभक्ति #भोलेनाथ #शिवभक्त #धार्मिकआयोजन

11/08/2026

किन्नर समाज की रानी भोली पहली बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर सिकंदराबाद पहुंचीं। 10 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवरात्रि पर बालाजी मंदिर में किया जलाभिषेक। बोलीं— “सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है, सभी धर्मों के लिए हमारे द्वार खुले हैं।” हर-हर महादेव!

#कांवड़यात्रा #रानीभोली #किन्नरसमाज #हरिद्वार #सिकंदराबाद #शिवरात्रि #महादेव #हरहरमहादेव #सनातनधर्म #गंगाजल #कांवड़ #शिवभक्ति #सामाजिकसमरसता

11/08/2026

सिकंदराबाद में शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन झारखंडेश्वर मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध, बेलपत्र, फूल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर दिनभर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।
#शिवरात्रि #महाशिवरात्रि #हरहरमहादेव #बमबमभोले #भोलेनाथ #भगवानशिव #झारखंडेश्वरमंदिर #सिकंदराबाद #बुलंदशहर #शिवभक्त #जलाभिषेक #सनातनधर्म #धर्म #आस्था

11/08/2026

हरिद्वार से 12 ज्योतिर्लिंगों की भव्य झांकियों और पवित्र कांवड़ के साथ लौटे शिव भक्तों का सिकंदराबाद में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया।

10/08/2026

दादरी गेट चौकी के पास पुलिस ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भीषण गर्मी में पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को फल, शीतल जल और शिकंजी वितरित कर राहत पहुंचाई। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोले’ के जयकारों से पूरा सिकंदराबाद शिवमय नजर आया।

#सिकंदराबाद #कांवड़यात्रा #कांवड़िया #हरहरमहादेव #जयभोले #सावन #शिवभक्त #महादेव

Address

Sikandrabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jninews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jninews:

Shortcuts

Share