Gokulpura TIMES

Gokulpura TIMES सभी ग्रामवासीयों से निवेदन है कि वे इस पेज को अधिक से अधिक लाईक शेयर और फ़ॉलो करें।
जय सुखदेवदास बाबा

गांव की प्रतिभाएं,कृपया प्रोत्साहित करें जिस से आने वाले दिनों में गांव का नाम देश भर में देखने को मिले।
13/01/2026

गांव की प्रतिभाएं,
कृपया प्रोत्साहित करें जिस से आने वाले दिनों में गांव का नाम देश भर में देखने को मिले।

// - // Ugtode prabhat rajasthani marwadi dj song//singer-madhu marwadi//उगतोड़े प्रभात म...

गांव के लिए गर्व का विषय गांव के लाड़ले  #लोकेश_गहलोत_पुत्र_श्री_रामनिवास_गहलोत का पटवारी में चयन होने पर हार्दिक बधाईया...
01/01/2026

गांव के लिए गर्व का विषय
गांव के लाड़ले #लोकेश_गहलोत_पुत्र_श्री_रामनिवास_गहलोत का पटवारी में चयन होने पर हार्दिक बधाईयां 🥰

गांव के लिए गर्व का विषय गांव के लाड़ले  #राजेंद्र s/o  #मोहन_लाल_खीचड़ (नोहरावाला) का पटवारी में चयन होने पर हार्दिक बध...
31/12/2025

गांव के लिए गर्व का विषय
गांव के लाड़ले #राजेंद्र s/o #मोहन_लाल_खीचड़ (नोहरावाला) का पटवारी में चयन होने पर हार्दिक बधाईयां 🥰

गांव के लिए गर्व का विषय गांव के लाड़ले  #राजकुमार_मेव_पुत्र_श्री_सीताराम_मेव का फाइनल लिस्ट में सीकर जिले से *राजस्थान ...
20/12/2025

गांव के लिए गर्व का विषय
गांव के लाड़ले #राजकुमार_मेव_पुत्र_श्री_सीताराम_मेव का फाइनल लिस्ट में सीकर जिले से *राजस्थान पुलिस* में चयनीत होने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं।

 #गांव_के_लिए_बहुत_ही_गर्व_का_दिनशेखावाटी की बेटी योगिता को दो-दो अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिपऑक्सफोर्ड की ‘रोड्स स्कॉलर 2026...
04/12/2025

#गांव_के_लिए_बहुत_ही_गर्व_का_दिन
शेखावाटी की बेटी योगिता को दो-दो अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप

ऑक्सफोर्ड की ‘रोड्स स्कॉलर 2026’ में चयन, स्विट्ज़रलैंड की स्कॉलरशिप भी मिली
शेखावाटी की बेटी योगिता ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा जगत में नया इतिहास रचते हुए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रोड्स स्कॉलरशिप 2026 हासिल की है। रोड्स ट्रस्ट की घोषणा के अनुसार इस वर्ष भारत से केवल छह छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें योगिता भी शामिल हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पूरी तरह फंडेड डीफ़िल करेंगी। इससे भी अधिक गर्व की बात यह है कि योगिता को स्विट्ज़रलैंड की एक अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप का भी ऑफर मिला है। दो-दो वैश्विक स्कॉलरशिप हासिल करना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। योगिता #पूर्व_अतिरिक्त_कोषाधिकारी_हरफूल_सिंह_खींचड़ की दौहिती, लक्ष्मण सिंह सुंडा की पोत्री और राजेंद्र सिंह सुंडा की पुत्री हैं। राजेंद्र सिंह वर्तमान में केरल के कोच्चि में ग्रेनाइट व्यवसाय से जुड़े हैं।
योगिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान पूरा किया और अपने कॉलेज समय में कई शैक्षणिक पुरस्कार अर्जित किए। आगे उन्हें यूरोपीय आयोग की प्रतिष्ठित इरेस्मस मुंडस स्कॉलरशिप मिली, जिसके माध्यम से उन्होंने फ्रांस और पोलैंड की प्रमुख यूनिवर्सिटियों से मास्टर्स डिग्री हासिल की। उनका शोध कैंसर उपचार हेतु बोरॉन-युक्त पॉलिमरिक नैनोकणों के विकास पर आधारित था। इसके अतिरिक्त उन्होंने आईआईटी बॉम्बे, आईआईएससी बेंगलुरु और सेंट स्टीफंस कॉलेज में भी विभिन्न वैज्ञानिक परियोजनाओं पर कार्य किया। वे स्कूली शिक्षा से ही उत्कृष्ट रही हैं—10वीं में 98.2 प्रतिशत तथा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ योगिता कला और सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रही हैं। वे प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं और कॉलेज की कोरियोग्राफी तथा थिएटर सोसायटी से जुड़ी रहीं।

गांव गोकुलपुरा की लाड़ली बेटी  #अंकिता_चौधरी_को_लेफ्टिनेंट_कर्नल पद पर प्रमोशन होने पर हार्दिक बधाईयां।समस्त ग्रामवासी आ...
16/10/2025

गांव गोकुलपुरा की लाड़ली बेटी #अंकिता_चौधरी_को_लेफ्टिनेंट_कर्नल पद पर प्रमोशन होने पर हार्दिक बधाईयां।
समस्त ग्रामवासी आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

11/09/2025
हमारे गांव गोकुलपुरा में स्मार्ट लगाने पहुंचीं टीम, ग्रामीणों ने एकत्र होके किया विरोध। वापिस हटवाए स्मार्ट मीटर।गांव के...
16/08/2025

हमारे गांव गोकुलपुरा में स्मार्ट लगाने पहुंचीं टीम, ग्रामीणों ने एकत्र होके किया विरोध। वापिस हटवाए स्मार्ट मीटर।

गांव के प्रबुद्ध जनों से निवेदन हैं इस ओर राय-मसूरा कर के एक निश्चित निर्णय लेकर संगठन में शक्ति अनुसार आगे की कारवाही का निर्णय करे।
पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देवें 🙏🙏

 #जितने_वर्ष_उतने_वृक्ष 🙏🙏 #सीताराम_जी_खीचड़ (पूर्व प्रधान) को उनके 90 वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाईयां।
07/07/2025

#जितने_वर्ष_उतने_वृक्ष 🙏🙏

#सीताराम_जी_खीचड़ (पूर्व प्रधान) को उनके 90 वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाईयां।

11/06/2025

सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत गोकुलपुरा में कृषि विभाग द्वारा संकर बाजरा बीज किस्म HHB-299 का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को वितरित किया जाएगा इसके लिए किसान जनाधार कार्ड और जनाधार से जुड़ा मोबाइल OTP के लिए साथ लेकर आए। वितरण कल दिनांक 12 जून को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा

Address

Gokulpura
Sikar
332021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gokulpura TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share