Sikar24

Sikar24 online news channel insikar

Sikar24.com
सीकर ज़िले की खबरें देखने के लिए Sikar24 के व्हाट्सएप चैनल को जरूर फ़ॉलो करें

Sikar24 चैनल पर खबर देने के लिए यहाँ संपर्क करे:

• कॉल / व्हाट्सप्प : 7877199017

विज्ञापन एवं व्यापार संबंधी पूछताछ के लिए
व्हाट्सप्पः 7877199017

शहर की वीआईपी रोड की वर्षा से बनी दयनीय स्थिति शहर की वीआईपी रोड की वर्षा से बनी दयनीय स्थिति* लक्ष्मणगढ़ की सबसे महत्वप...
14/06/2026

शहर की वीआईपी रोड की वर्षा से बनी दयनीय स्थिति
शहर की वीआईपी रोड की वर्षा से बनी दयनीय स्थिति*

लक्ष्मणगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण सड़क मार्ग में से एक मानी जाने वाली वीआईपी रोड जो हाईवे से जोड़ने वाली एसडीएम कोर्ट रोड, एसडीएम कोर्ट व सिविल कोर्ट के सामने वर्षाती पानी भर जाने से पैदल आने जाने वले भी परेशान हैं रविवार शाम हुई भारी बरसात से एसडीएम कोर्ट व सिविल कोर्ट के सामने जल भर गया, लेकिन रविवार की छूटी होने की वजह से किसी भी अधिकारी को कोई मतलब नहीं रहा।

लक्ष्मणगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण सड़क मार्ग में से एक मानी जाने वाली वीआईपी रोड जो हाईवे से जोड़ने वाली एसडीएम कोर्ट रोड, एसडीएम कोर्ट व सिविल कोर्ट के सामने वर्षाती पानी भर जाने से पैदल आने जाने वले भी परेशान हैं रविवार शाम हुई भारी बरसात से एसडीएम कोर्ट व सिविल कोर्ट के सामने जल भर गया, लेकिन रविवार की छूटी होने की वजह से किसी भी अधिकारी को कोई मतलब नहीं रहा।

सीकर,राजस्थान के छोटे से गांव से निकल कर एक शिक्षक पुत्र नरेंद्र दत्त सैनी ने स्थापित किया सफल उधोग साम्राज्य ।हरियाणा क...
14/06/2026

सीकर,राजस्थान के छोटे से गांव से निकल कर एक शिक्षक पुत्र नरेंद्र दत्त सैनी ने स्थापित किया सफल उधोग साम्राज्य ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक्सपोर्ट व प्रोगेसिव बिजनेस अवार्ड से भी किया है सम्मानित

लक्ष्मणगढ़। कहते हैं मन में यदि दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो हर मुश्किल काम आसान हो सकता है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं जो राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकल कर उधोग जगत में बड़ा साम्राज्य स्थापित किया तथा बिजनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के हरियाणा के मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित भी हुए। उधोग जगत की नामचीन हस्तियों में शामिल होने से पूर्व निजी कंपनी में नौकरी तक की तथा धीरे-धीरे उधोग और व्यापार के क्षेत्र में कदम बढ़ाया तो फिर कभी वापस मुड़कर नहीं देखा।
जी हां हम बात कर रहे हैं नरेंद्र दत्त सैनी की । उधोग के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं तथा स्कूल, छात्रावास व भवन निर्माण के लिए हर संभव मदद के लिए हर समय तत्पर रहने वाले नरेंद्र दत्त सामाजिक सरोकार और परोपकार के लिए भी जाने जाते हैं।राजस्थान के जयपुर जिले के ऐतिहासिक ग्राम प्रागपुरा जिला जयपुर में जन्मे नरेंद्र दत्त सैनी का पालन-पोषण एक साधारण शिक्षक परिवार में हुआ। शिक्षक के परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम तथा शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को बचपन से ही आत्मसात किया। यही मूल्य उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन की मजबूत नींव बने। नरेंद्र दत्त सैनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रागपुरा-पावटा, जिला जयपुर से प्राप्त की। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से वाणिज्य में स्नातक उपाधि प्राप्त की तथा इसके पश्चात जयपुर से एमबीए किया। उच्च शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने जयपुर की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। बड़े अवसरों की तलाश और आगे बढ़ने की दृढ़ इच्छा के साथ वे गुरुग्राम, हरियाणा चले गए, जो उस समय भारत के प्रमुख औद्योगिक एवं कॉर्पोरेट केंद्रों में तेजी से विकसित हो रहा था। वहाँ उन्होंने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) एवं संचालन प्रबंधन (ऑपरेशंस मैनेजमेंट) के क्षेत्र में व्यापक अनुभव अर्जित किया। उन्होंने हीरो समूह की कंपनियों, मारुति सुजुकी के संयुक्त उद्यम तथा ल्यूमेक्स समूह जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में कार्य किया और अंततः बिज़नेस हेड के पद तक का सफर तय करने के बाद वर्ष 2008 में नरेंद्र दत्त सैनी ने वैश्विक ओईएम कर ट्रक निर्माता कंपनियों एवं निर्यात बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से ऑटोमोटिव फ़िल्टर निर्माण व्यवसाय की स्थापना कर अपने उद्यमशील सफर की शुरुआत की। प्रथम वर्ष में लगभग 4 करोड़ के कारोबार से प्रारंभ हुई यह यात्रा नवाचार, ग्राहक- केंद्रित दृष्टिकोण और परिचालन उत्कृष्टता के बल पर निरंतर आगे बढ़ती रही। उनके नेतृत्व में कंपनी ने लगभग 23 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर हासिल की और वर्ष 2026 तक लगभग 200 करोड़ के वार्षिक कारोबार तक पहुँच गई। हिसार में उद्यमिता दिवस पर आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने इनके एक्सपोर्ट व प्रोग्रेसिव बिज़नेस के लिए अवार्ड से नवाजा। वर्तमान में उनकी कंपनी मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, स्टेलांटिस, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, सोनालिका, फोर्स मोटर्स, ग्रीव्स कॉटन, बॉश, मैन-हम्मेल तथा अन्य अनेक वैश्विक कंपनियों की विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता है। अमेरिका और यूरोप के निर्यात बाजारों में मजबूत उपस्थिति तथा ओईएम व्यवसाय पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने वर्ष 2030 तक 500 करोड़ के वार्षिक कारोबार का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ नरेन्द्र दत्त सैनी ने पारिवारिक उत्तरदायित्वों और सामाजिक उत्थान को भी सदैव प्राथमिकता दी है।निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपने भाई-बहनों के बच्चों की शिक्षा एवं कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से अनेक बच्चों ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर जयपुर एवं गुरुग्राम में सफल कैरियर स्थापित किए। उन्होंने अपनी पुत्री को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाया, जो वर्तमान में दोहा (कतर) स्थित कतर एयरवेज में कार्यरत हैं। उनके पुत्र ने अमेरिका से इंजीनियरिंग एवं एमबीए की शिक्षा प्राप्त की और वर्तमान में अमेरिका के मैरीलैंड राज्य सरकार में कार्यरत हैं।समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। अपने पैतृक गाँव प्रागपुरा में उन्होंने आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में कक्षाओं के निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया, आरओ पेयजल व्यवस्था स्थापित करवाई, सरकारी विद्यालयों में रंग-रोगन एवं नवीनीकरण कार्यों में योगदान दिया तथा गाँव के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग करते रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा एवं शुल्क सहायता भी समय समय पर प्रदान करते रहते है।नरेन्द्र सैनी विशेष रूप से सैनी समाज की सेवा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जयपुर के मिलाप नगर स्थित सैनी समाज बालिका शैक्षणिक छात्रावास में एक कक्ष के निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग दिया तथा विद्याधर नगर जयपुर स्थित सामुदायिक संस्था को 5 लाख का योगदान देकर आजीवन ट्रस्टी बने। उधोगपति भामाशाह समाजसेवी नरेंद्र दत्त सैनी की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक उपलब्धियों में से एक गुरुग्राम के झाड़सा में सैनी समाज के लिए सिविल सेवा छात्रावास एवं सामुदायिक भवन के निर्माण में अग्रणी भूमिका है। अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज , दिल्ली के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी के साथ मिलकर उन्होंने इस परियोजना में प्रमुख दानदाता एवं समन्वयक के रूप में योगदान दिया। पिछले सात वर्षों से सैनी समाज झाड़सा के महासचिव के रूप में उन्होंने इस परियोजना को विचार से वास्तविकता तक पहुँचाने में केंद्रीय भूमिका निभाई। लगभग 11 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित इस परिसर में दो मंजिल का छात्रावास, विशाल सभागार तथा स्टिल्ट पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। यह छात्रावास देशभर से आने वाले सिविल सेवा अभ्यर्थियों को किफायती आवास एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। शीघ्र ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है और यह शिक्षा सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास की दिशा में एक स्थायी योगदान सिद्ध होगा।वर्तमान में नरेंद्र दत्त सैनी, भारत विकास परिषद, गुरुद्रोणाचार्य शाखा, गुरुग्राम के अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। इन संगठनों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन, वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। राजस्थान के एक छोटे से गाँव से निकलकर सफल उद्योगपति और सम्मानित सामाजिक नेता बनने तक की नरेंद्र दत्त सैनी की यात्रा दृढ़ संकल्प, उद्यमिता, समाज सेवा और समाज निर्माण का प्रेरणादायक उदाहरण है। सैनी का जीवन यह सिद्ध करता है कि व्यावसायिक सफलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संतुलित समन्वय समाज एवं उद्योग दोनों पर स्थायी और सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है।

14/06/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | सीकर जिले में बारिश का दौर शुरू, मौसम हुआ सुहावना
Mama Bhanja Comedy Indra Choudhary Gathala Sikar Mirror Sikar Patrika

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 8

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 7

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 6

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 5

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 4

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 3

14/06/2026

सीकर जिले का आज का मौसम अपडेट | आज का ताजा मौसम समाचार
100072052145956:2048:Mama Bhanja Comedy 100059458095694:2048:Shekhawati studios 100057187791324:2048:Indra Choudhary Gathala Part 2

Address

Sikar
Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sikar24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sikar24:

Share

Category