NB News

NB News Media/News Company

Permanently closed.
15/08/2021

#सिलीगुड़ी में भाजपा पार्टी कार्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

 #प्रधानमंत्री ने ₹ 100 लाख करोड़ के ' गति शक्ति नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर मास्टरप्लान की घोषणा की। देश के प्रधानमंत्री नरे...
15/08/2021

#प्रधानमंत्री ने ₹ 100 लाख करोड़ के ' गति शक्ति नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर मास्टरप्लान की घोषणा की।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आने वाले दिनों में ₹ 100 लाख करोड़ का नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर मास्टर प्लान , ' प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना ' लॉन्च की जाएगी ।

बताया जा रहा है कि , इसमें लाखों युवाओं को रोज़गार मिलेगा।

वहीं उन्होंने कहा है कि , " यह भारत के विकास के लिए एक एकीकृत और समग्र मार्ग प्रदान करेगा ... यह स्थानीय मैन्युफैक्चरर्स को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करेगा । "

14/08/2021

#नबग्राम प्राइमरी स्कूल वार्ड 33 में किया गया टीकाकरण शिविर का आयोजन।

 #बारामूला में आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले पर फेंका ग्रेनेड , एक जवान सहित 3 घायल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , आतंक...
14/08/2021

#बारामूला में आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले पर फेंका ग्रेनेड , एक जवान सहित 3 घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , आतंकियों ने शुक्रवार को जम्मू - कश्मीर के बारामूला जिले में एसबीआई मुख्य चौक के पास सीआरपीएफ के काफिले पर ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया जिसमें एक जवान और 2 नागरिक घायल हो गए ।

इसके अलावा , आतंकवादियों ने नौपोरा चौक स्थित सीआरपीएफ के शिविर पर भी ग्रेनेड फेंका था जो कि सड़क के किनारे फट गया ।

14/08/2021

#सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित समाजिक कार्य।

 #स्वतंत्रता दिवस के कारण दिल्ली मेट्रो की सभी पार्किंग 14 अगस्त से 32 घंटे तक रहेगी बंददरअसल , दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पो...
14/08/2021

#स्वतंत्रता दिवस के कारण दिल्ली मेट्रो की सभी पार्किंग 14 अगस्त से 32 घंटे तक रहेगी बंद

दरअसल , दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( डीएमआरसी ) ने बताया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेंगी लेकिन सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग सुविधा 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी ।

वैसे बताया गया है कि , स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों के कारण यह फैसला लिया गया है ।

 #वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने पाक स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ को भेंट की मिठाई शनिवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता ...
14/08/2021

#वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने पाक स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ को भेंट की मिठाई

शनिवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर ( पंजाब ) में अटारी - वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स व सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) ने मिठाइयों का आदान - प्रदान किया है ।

इस दौरान बीएसएफ के कमांडेंट जसबीर सिंह ने कहा कि , रविवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम भी उन्हें ( पाकिस्तान को ) तोहफे में मिठाइयां भेंट करेंगे ।

 #प्रधानमंत्री की आर्थिक मामलों की सलाहकार समिति ने सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की सिफारिश की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
14/08/2021

#प्रधानमंत्री की आर्थिक मामलों की सलाहकार समिति ने सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की सिफारिश की

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक मामलों की सलाहकार समिति ने बेहतर होती जीवन प्रत्याशा को आधार बनाते हुए सेवानिवृत्ति आयु को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की सिफारिश की है ।

बताया गया है कि , सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने से वृद्धों के लिए रोज़गार के अवसर बनेंगे ।

वैसे , समिति का मानना है कि इसके लिए सामाजिक बदलाव समेत अन्य उपायों की भी ज़रूरत होगी ।

 #प्रदर्शनकारी किसान 15 अगस्त को ' किसान मज़दूर आज़ादी संग्राम दिवस ' के रूप में मनाएंगे  दरअसल , केंद्र के नए कृषि कानू...
14/08/2021

#प्रदर्शनकारी किसान 15 अगस्त को ' किसान मज़दूर आज़ादी संग्राम दिवस ' के रूप में मनाएंगे

दरअसल , केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस को ' किसान मज़दूर आज़ादी संग्राम दिवस ' के रूप में मनाने का फैसला किया है ।

जिस पर किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने कहा कि देशभर में ' तिरंगा रैली निकाली जाएंगी ।

वहीं , किसान नेता जगमोहन सिंह ने कहा , " 26 जनवरी के घटनाक्रम ने हमारे आंदोलन को बदनाम किया था । "

 #भारत की पहली कोविड -19 की नेज़ल वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी  बता दें कि , भारत बायोटेक द्वारा विकसित...
14/08/2021

#भारत की पहली कोविड -19 की नेज़ल वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

बता दें कि , भारत बायोटेक द्वारा विकसित भारत की कोविड -19 की पहली नेज़ल वैक्सीन को दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है ।

इस पर सरकार ने कहा है कि , " यह भारत में इंसानों पर होने वाले क्लीनिकल ट्रायल से गुज़रने वाली अपनी तरह की पहली कोविड -19 वैक्सीन है । "

हालांकि , 18-60 साल के आयुवर्ग पर पहले चरण का क्लीनिकल ट्रायल पूरा हो गया है ।

 #प्रधानमंत्री ने लॉन्च की व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी , बताए इसके लाभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई व्...
13/08/2021

#प्रधानमंत्री ने लॉन्च की व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी , बताए इसके लाभ

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी लॉन्च कर युवाओं व स्टार्टअप्स से इस नीति से जुड़ने की अपील की है ।

जिस पर प्रधानमंत्री ने इसके लाभ बताते हुए कहा कि , " पुराना वाहन स्क्रैप करने पर एक प्रमाणपत्र मिलेगा जिसके आधार पर नया वाहन खरीदने पर कोई पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा और रोड टैक्स में भी कुछ छूट दी जाएगी । "

13/08/2021

#कोविड योद्धाओं को दी गई संबर्द्धना।

Address

Siliguri
734001

Telephone

+919339159930

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NB News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share