Bharat Darpan

Bharat Darpan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Darpan, Broadcasting & media production company, Siliguri.

17/04/2026

Narayana school

02/12/2024
सीआईआई उत्तर बंगाल ने स्वच्छता ही सेवा का समर्थन करते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लियासिलीगुड़ी:- केंद्र सरकार की स्वच्छ...
29/09/2024

सीआईआई उत्तर बंगाल ने स्वच्छता ही सेवा का समर्थन करते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लिया

सिलीगुड़ी:- केंद्र सरकार की स्वच्छता ही सेवा पहल के अनुरूप, सीआईआई उत्तर बंगाल ने 29 सितंबर 2024 रविवार सिलीगुड़ी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में सीआईआई उत्तर बंगाल के अध्यक्ष नरेंद्र सी गर्ग, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,और पूर्व अध्यक्ष प्रबीर सील के साथ-साथ रमिंदर कौर सलूजा और समाज सेवी रवींद्र जैन और सचिवालय टीम जैसे कई सीआईआई सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थानों को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिसमें न केवल आर्थिक विकास में योगदान देने में बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समुदायों के निर्माण में उद्योग जगत के नेताओं की भूमिका को भी प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नरेंद्र सी गर्ग ने साझा किया कि यह प्रयास स्थिरता और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति सीआईआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जबकी प्रदीप सिंघल ने पूरे समाज में स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।स्वच्छता अभियान ने पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सीआईआई उत्तर बंगाल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया, तथा स्वच्छ भविष्य के लिए सामूहिक कार्रवाई की भावना को दर्शाया है ।

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322एफ की ओर से ब्लैड डोनेशन ड्राइव रक्त जीवन को लॉन्च किया गया15 सितंबर से आगामी तीन महीने य...
16/09/2024

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322एफ की ओर से ब्लैड डोनेशन ड्राइव रक्त जीवन को लॉन्च किया गया

15 सितंबर से आगामी तीन महीने यानी 15 दिसंबर तक 5000 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य

सिलीगुड़ी: - लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322एफ की ओर से रविवार को एक समारोह के साथ ब्लैड डोनेशन ड्राइव रक्त जीवन को लॉन्च किया गया। इस ड्राइव के अन्तर्गत 15 सितंबर से आगामी तीन महीने यानी 15 दिसंबर तक 5000 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। लॉन्चिंग समारोह में मुख्य अतिथि थे एलसीआईएफ एरिया लीडर निर्मल गिदड़ा, इसके अलावा डीजी दीपक अग्रवाल डीसी ब्लड बिमल अग्रवाल सहित कई अन्य पूर्व अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्मल गिदड़ा ने बताया कि लायंस रक्तदान सेवा में अहम भूमिका निभाती आ रही है और इस कड़ी में यह तीन माह व्यापी रक्तदान ड्राइव का प्रकल्प लिया गया है जिसमें डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। डीजी दीपक अग्रवाल और डीसी ब्लड बिमल अग्रवाल ने बताया कि यह ड्राइव का टारगेट हम निश्चित रूप से पूरा करेंगे और इसमें डिस्ट्रिक्ट के 110 क्लब के महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस मुहिम के अंतर्गत रक्तदान शिविर कैंप करने वाले आयोजको को कई पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

लायंस क्लब ऑफ तराई शक्ति द्वारा 3 इन 1 प्रोग्राम का आयोजन सिलीगुडी :- दिनांक 10 सितंबर को लायंस क्लब ऑफ तराई शक्ति द्वार...
11/09/2024

लायंस क्लब ऑफ तराई शक्ति द्वारा 3 इन 1 प्रोग्राम का आयोजन

सिलीगुडी :- दिनांक 10 सितंबर को लायंस क्लब ऑफ तराई शक्ति द्वारा 3 इन 1 प्रोग्राम के तहत तीन कार्यक्रमों का संचालन किया गया । शिक्षक दिवस हिंदी दिवस तथा मेहंदी सिखाओ आत्मनिर्भर बनाओ यह तीनों प्रोग्राम महेश्वरी सेवा सदन में किए गए। अतिथि के तौर पर पीडीजी लायन निर्मल गीदड़ा ,कवि श्री करण सिंह , डाक्टर नितिन सिंगला तथा समाज सेविका प्रतिमा जोशी को आमंत्रित किया गया । मेहंदी सीखने वाली सभी लड़कियों को प्रस्तुति पत्र तथा उपहार प्रदान किए गए । शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में चार हिंदी विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया हिंदी दिवस के कार्यक्रम के तहत चार हिंदी विश्वविद्यालय के बच्चों में हिंदी भाषा में पर्यावरण विषय पर प्रतियोगिता रखी गई तथा विजेता बच्चों को उपहार दिए गए। सभी अतिथियों ने हिंदी भाषा के विकास पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का संचालन लायन भारती बियानी ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया ।क्लब की अध्यक्ष नम्रता अग्रवाल ने भी हिंदी भाषा के प्रति अपने विचारों को व्यक्त किया।इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी लायन रंजना शाह ने दी है।

Address

Siliguri
734001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Darpan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Darpan:

Share