NewsExpose365Days

NewsExpose365Days News Expose 365 Days is a news broadcasting channel which gives you a news of social,political,sports etc.
(1)

it's siliguri based channel work in different language i.e Nepali, Hindi and Bengali.

बैकुंठपुर वन क्षेत्र में एक विशाल, आधुनिक इको-टूरिज्म पार्क होगा विकसित- पर्यटन मंत्री ने वनमंत्री और सांसद के साथ किया ...
02/08/2026

बैकुंठपुर वन क्षेत्र में एक विशाल, आधुनिक इको-टूरिज्म पार्क होगा विकसित

- पर्यटन मंत्री ने वनमंत्री और सांसद के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण

- केंद्र सरकार की 'नगर वन योजना' (अर्बन फ़ॉरेस्ट स्कीम) के तहत 150 हेक्टेयर जमीन पर होगा तैयार

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के पर्यटन मानचित्र पर एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। डाबग्राम-फुलबारी के बैकुंठपुर वन क्षेत्र में एक विशाल, आधुनिक इको-टूरिज्म पार्क विकसित किया जा रहा है। ईस्टर्न बाईपास से सटे शिबनगर इलाके में लगभग 150 हेक्टेयर ज़मीन (खासकर 143 हेक्टेयर से अधिक) पर इस मेगा-प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की 'नगर वन योजना' (अर्बन फ़ॉरेस्ट स्कीम) के तहत लागू किया जाएगा। पूरा होने पर, यह भारत के सबसे बड़े इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट्स में से एक बन जाएगा। रविवार को राज्य के वन मंत्री मनोज ओरांव, पर्यटन मंत्री शंकर घोष, जलपाईगुड़ी के बीजेपी सांसद जयंत कुमार रॉय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तावित साइट का संयुक्त निरीक्षण किया। वन मंत्री ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्रों को संरक्षित करना और उन्हें अतिक्रमण से मुक्त करना है। केंद्र की 'नगर वन योजना' के माध्यम से, हमारा लक्ष्य जंगल की सुरक्षा करना और साथ ही पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन केंद्र विकसित करना है। वन विभाग कुल 150 हेक्टेयर में से 50 हेक्टेयर पर काम की सीधी देखरेख करेगा; बाकी विकास कार्य उपलब्ध फंड का उपयोग करके किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।" उन्होंने आगे बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योग केंद्र, वॉकिंग ट्रेल्स, बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन और जीप सफारी शुरू करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को इस तरह से डिज़ाइन किया जाएगा कि वन्यजीव कॉरिडोर सुरक्षित रहें। साथ ही, मंत्री ने घोषणा की कि इस साल अक्टूबर में रॉयल बंगाल टाइगर्स को बक्सा जंगल में छोड़ा जाएगा, और बंगाल सफारी पार्क में शेरों को लाने के बारे में सकारात्मक बातचीत चल रही है। इस बीच, बंगाल सफारी पार्क में लायन सफारी शुरू करने की योजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मनोज ओरांव ने भरोसा दिलाया कि सफारी के दौरान जानवरों की मौत की जांच के लिए बनाई गई जांच समिति की रिपोर्ट पहले ही सौंपी जा चुकी है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने मॉनसून के मौसम में जंगल को होने वाले नुकसान को कम करने के प्रयासों के लिए विभाग की 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' और 'स्पेशल मॉनिटरिंग टीम' की तारीफ़ की। वन विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने और निगरानी को मज़बूत करने के लिए पुलिस बल से 400 से 500 कांस्टेबलों को शामिल करने की योजना है।आखिर में, वन मंत्री ने जंगल के अंदर बन रहे अवैध रिसॉर्ट्स और शोर-शराबे से होने वाले प्रदूषण के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "किसी भी तरह का अवैध निर्माण या पर्यावरण प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग किसी भी खास शिकायत पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।" वहीं, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा, "इस इको-टूरिज्म योजना का मकसद इलाके को सरकारी देखरेख में लाकर नदियों, घास के मैदानों और जंगलों के अनोखे मेल को बचाना है। प्रोजेक्ट का भविष्य का रोडमैप विशेषज्ञों और स्थानीय निवासियों से सलाह लेने के बाद तैयार किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "भविष्य में, बैकुंठपुर इको-टूरिज्म सेंटर पूरे भारत के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है। यह पहल प्रकृति संरक्षण में एक मील का पत्थर साबित होगी, साथ ही स्थानीय लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देगी, रोज़गार बढ़ाएगी और राजस्व भी पैदा करेगी।"यह घोषणा की गई है कि प्रोजेक्ट का शुरुआती ड्राफ्ट तैयार होने के बाद, एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जाएगी और मंज़ूरी के लिए सरकार को सौंपी जाएगी। डबग्राम-फुलबारी के पास स्थित बैकुंठपुर में यह नया प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद, सिलीगुड़ी और डुआर्स समेत पूरे उत्तर बंगाल में पर्यटन को नई जान मिलने और रोज़गार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Exclusive खबर:::जैश ए मोहम्मद भारतीय युवाओं के जरिए ही देश को करना चाहता है अशांत - फोन बना नया हथियार! सीमांचल बिहार बं...
02/08/2026

Exclusive खबर:::जैश ए मोहम्मद भारतीय युवाओं के जरिए ही देश को करना चाहता है अशांत

- फोन बना नया हथियार! सीमांचल बिहार बंगाल झारखंड पर पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथियों की नजर

- जैश-ए-मोहम्मद ने अब बंदूक और बारूद के पार अपनाई
डिजिटल जिहाद की एक नई रणनीति

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल के मुख्यमंत्री और राज्य के ही एक मंत्री को निशाने पर लेने वाले जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी और उसकी माशूका की गिरफ्तारी के बाद "चिकन नेक" में एक बार फिर सुर्खियों में है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है। चिंता है राष्ट्र की सुरक्षा की। क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद ने अब बंदूक और बारूद के पार डिजिटल जिहाद की एक नई रणनीति अपनाई है। इस नीति पर वह सीमांचल बिहार बंगाल और झारखंड में पाँव फैलाने में लगा है।
2024 के बाद संगठन ने अपने प्रचार का नया अड्डा बना लिया है व्हाट्सऐप, जहां खुले तौर पर चल रहे चैनलों के जरिए ये भारत में पढ़े-लिखे स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंच रहा है। कुछ इसकी पुष्टि भी राज्य के स्पेशल टास्क फोर्स के आईजी आईजी गौरव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क केवल बंगाल या झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार सीमा पार से जुड़े हैं। जांच अधिकारियों ने 'अबीर जाट 333', 'उजैर', 'राणा' और 'हमाद' नाम के चार प्रमुख पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान की है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के कुख्यात शहजाद भट्टी गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। ये आतंकी हैंडलर्स युवाओं का माइंडवॉश करने और देश विरोधी साजिशों को अंजाम देने के लिए ब्रिटेन और मेक्सिको के फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे थे।।डिजिटल नेटवर्क की जांच: एसटीएफ की शुरुआती जांच से स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क अपनी गतिविधियों को अंजाम देने और कोड वर्ड में बातचीत करने के लिए साधारण कॉल के बजाय व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एलिमेंट एक्स और सेशन जैसे अत्याधुनिक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहा था। अर्पिता ने हमीम को रसूखदार राजनीतिक हस्तियों तक पहुंच बनाने और उनकी निजी जानकारियां एकत्र करने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल एसटीएफ की टीम दोनों आरोपियों के डिजिटल उपकरणों, चैट डेटा और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस विशाल नेटवर्क की पूरी संरचना और इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि 13,000 से ज्यादा भारतीय फॉलोअर वाले जैश के चैनल:
जैश के संबद्ध व्हाट्सऐप चैनल (Markaz Sayyedna Tamim Dari (MSTD) के 13,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं। ये चैनल जनवरी 2024 में बनाया गया था और इसमें जैश का रोजाना प्रचार प्रसार होता है। इसमें ऑडियो क्लिप, वीडियो मैसेज और कट्टर विचारधारा वाले बयान पोस्ट होते हैं। एक दूसरा चैनल (Madrasah Sayyidina Zayd Bin Sabit) भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद जून 2024 में लॉन्च हुआ था, जिसके करीब 3,000 फॉलोअर्स हैं। ये चैनल लगातार धार्मिक भाषणों और कट्टर इस्लामी जीवनशैली अपनाने की बातें फैलाते हैं। तुलना करें तो MSTD के टेलीग्राम चैनल पर सिर्फ 188 सब्सक्राइबर हैं, जबकि व्हाट्सऐप पर ये 13,000 से ज्यादा हैं।इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर उनके अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं लेकिन व्हाट्सऐप चैनल अब भी खुलेआम चल रहे हैं।डिजिटल जिहाद का नया इकोसिस्टम: इन चैनलों पर अब अजहर के पुराने भाषण, ई-बुक्स, नशीद (जिहादी गीत) और ऑनलाइन लेक्चर आसानी से शेयर किए जा रहे हैं. इस तरह जैश ने बहावलपुर से लेकर भारत के स्मार्टफोन तक अपनी पहुंच बना ली है। अब खुफिया एजेंसियां इन चैनलों और दिल्ली रेड फोर्ट कार बम धमाके (जिसमें 12 लोगों की मौत हुई) के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक जैश का नया डिजिटल कैंपेन भारत के पत्रकारों और डिफेंस रिपोर्टर्स को भी निशाना बना रहा है। कई बार जैश ऐसे बयान जारी करता है जो सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए होते हैं जैसे नई 'विंग' के दावे या 'नए मिशन' के नाम पर फैलाई गई फर्जी सूचनाएं।
परिणाम ये होता है कि कई पत्रकार, यूट्यूबर या OSINT हैंडल अनजाने में जैश के प्रचार को ही आगे बढ़ा देते हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, जैश ने अब जनरेटिव एआई टूल्स का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है जिससे अंग्रेजी और कभी-कभी हिंदी में भी कंटेंट तैयार होता है ताकि भारतीय यूजर्स को बेहतर तरीके से टारगेट किया जा सके। इतना ही नहीं लश्कर-ए-तैयबा का प्रचार भी भारतीय घरों तक पहुंच रहा है, जहां इसका स्रोत Facebook और अन्य सोशल मीडिया पेज हैं। जो पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) नामक संगठन से जुड़े हैं। ये संगठन जमात-उद-दावा (JuD) और लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध है और भारत में आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
क्या है जैश ए मोहम्मद,कब हुई इसकी स्थापना : जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना सन 2000 में हुई थी लेकिन इसके इतिहास को समझने के लिए थोड़ा और पीछे जाना होगा।
सन 1979 में कराची बिनोरिया टाउन मस्जिद के छात्र इरशाद अहमद ने अफ़ग़ानिस्तान में रूसियों के ख़िलाफ़ सशस्त्र जिहाद के लिए हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) की स्थापना की थी। सन 1984 में हूजी में विभाजन हो गया और पश्तून कमांडर फ़ज़लुर्रहमान ख़लील ने हरकत-उल-मुजाहिदीन की स्थापना की। नौ साल बाद 1993 में हूजी और हरकत-उल-मुजाहिदीन फिर से एक हो गए और इस संगठन का नाम हरकत-उल-अंसार रखा गया। इस एकीकरण में मसूद अज़हर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये साथ चार साल तक चला। हरकत-उल-अंसार के अरब-अफ़ग़ानों के साथ संपर्क के कारण अमेरिका ने सन 1997 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन एक साल बाद इस प्रतिबंध को चकमा देते हुए इसको जमात-उल-अंसार के रूप में फिर से उदय हुआ। जिस पर परवेज़ मुशर्रफ़ ने फिर प्रतिबंध लगा दिया। मसूद अज़हर को जब सन 1994 में कश्मीर में गिरफ़्तार किया गया तब वो हिज़्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था। दिसंबर, 1999 में कंधार में भारतीय यात्री विमान के हाइजैक के बाद, भारतीय खुफ़िया अधिकारी मानते हैं कि भारतीय जेल से छूटकर मसूद ने अफ़ग़ानिस्तान का दौरा किया जहाँ मुल्ला उमर और ओसामा बिन लादेन से मुलाक़ात भी हुई। 14 फ़रवरी, 2019 को पूरी दुनिया ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर पुलवामा में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ़) के क़ाफ़िले पर एक ज़बरदस्त आत्मघाती हमले की ख़बर सुनी जिसमें 40 भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हमले के लिए चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को ज़िम्मेदार ठहराया गया जिसके बारे में भारत का मानना है कि उसका मुख्यालय पाकिस्तान में है। लेकिन पाकिस्तान इससे हमेशा इंकार करता रहा है।इस हमले की जाँच के लिए भेजे गए 12 सदस्यीय एनआईए के दल ने पुष्टि की कि इस हमले में 300 किलो विस्फोटक इस्तेमाल हुआ जिसमें 80 किलो हाई क्लास आरडीएक्स शामिल था। इस हमले के 12 दिन बाद भारत ने बालाकोट में हवाई हमला किया जिसे इसका जवाब बताया गया, भारत का कहना था कि उसने जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया। जैश के काम करने के तरीके पर सुरक्षा एजेंसियों का कहना ह कि, "कश्मीर में काम करने वाले दूसरे मिलिटेंट संगठनों की तुलना में जैश का काडर बहुत लो-प्रोफ़ाइल रखता है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए वो अपने काडर की संख्या छोटी रखते हैं। लश्कर और हिज़्बुल मुजाहिदीन की तुलना में हर ज़िले में जैश की काडर संख्या बहुत कम है। ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़, सन 2016 में गिरफ़्तार किए गए जैश चरमपंथी अब्दुल रहमान मुग़ल ने जाँचकर्ताओं को कुछ जानकारी दी थी जिसके मुताबिक, 'उन्हें कश्मीरी भाषा बोलने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रेनिंग हो जाने के बाद उन्हें एके-47 के 10 राउंड, पीका गन के पाँच राउंड, पिस्टल के सात राउंड और दो ग्रेनेड अभ्यास के लिए दिए जाते हैं।

सावन का पहला  सोमवार व्रत कल,शिवालयों में गूंजेगा बोलबम का जयकारा - शिव उपासना से सुख-समृद्धि, आरोग्य, वैवाहिक सुख और मन...
02/08/2026

सावन का पहला सोमवार व्रत कल,शिवालयों में गूंजेगा बोलबम का जयकारा

- शिव उपासना से सुख-समृद्धि, आरोग्य, वैवाहिक सुख और मनोकामनाओं की प्राप्ति का बनता है योग

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भगवान शिव का प्रिय माह सावन का पहला सोमवार व्रत 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद शुभ और विशेष माना जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन, जलाभिषेक और उपवास करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन जीवन में होता है। ज्योतिषियों की मानों, तो इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास है, क्योंकि इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुकर्मा योग में किए गए शुभ कार्य अवश्य सफल होते हैं। ऐसे में यह दिन शिव पूजा के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। ऐसे में आइए सावन के पहले सोमवार की संपूर्ण पूजा विधि जानते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर शिवलिंग का अभिषेक करने और प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस बार सावन के पहले सोमवार पर बनने वाले शुभ योगों के कारण पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन की गई शिव उपासना से सुख-समृद्धि, आरोग्य, वैवाहिक सुख और मनोकामनाओं की प्राप्ति का योग बनता है। सावन सोमवार व्रत पूजा विधि: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग का गंगाजल और शुद्ध जल से अभिषेक करें. फिर कच्चा दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है. अभिषेक के बाद पुनः स्वच्छ जल अर्पित करें. शिवलिंग पर बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र तीन पत्तियों वाला, साफ और बिना टूटा हुआ हो. इसके अलावा धतूरा, आक का फूल, भांग, सफेद चंदन, सफेद पुष्प, अक्षत, जनेऊ, मौसमी फल और मिष्ठान अर्पित किए जा सकते हैं. भगवान शिव को बेलपत्र के साथ शमी पत्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप और शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है. पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित करें और जरूरतमंदों को दान अवश्य दें. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया सावन सोमवार का व्रत जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।सावन के पहले सोमवार पर आप शिवलिंग पर शुद्ध जल और गंगाजल अर्पित करें।भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं। ध्यान रखें कि बेलपत्र खंडित न हो। शमी के पत्ते अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं। भांग और धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं, इसलिए इन्हें भी अर्पित किया जा सकता है। एक लोटा दूध और शहद चढ़ाना लाभकारी होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
Sawan First Somwar 2026 - फोटो : adobe
सावन सोमवार पूजा विधिसावन सोमवार की पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल और शिवलिंग को साफ करें।
भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
अब सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल और गंगाजल चढ़ाएं।
इसके बाद शुद्ध पंचामृत तैयार कर शिवलिंग का अभिषेक करें।
इस समय ॐ नमः शिवाय' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। पंचामृत अभिषेक के बाद दोबारा साफ जल से शिवलिंग का स्नान कराएं। प्रभु को 21 बेलपत्र, भांग, धतूरा, अनाज, फल और शमी के पत्ते चढ़ाएं। आप अक्षत, चंदन और तिल भी अर्पित कर सकते हैं। पार्वती जी को सुहाग सामग्री और भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर पूरे शिव परिवार की पूजा करें।
अंत में घी का दीपक जलाकर आरती करें।

समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा : सांसद राजू विष्ट - मंत्री  अग्निमित्रा पॉल की अध्यक्षता में दार्जिल...
02/08/2026

समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा : सांसद राजू विष्ट

- मंत्री अग्निमित्रा पॉल की अध्यक्षता में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कर्सियांग और मिरिक नगरपालिकाओं तथा सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासनिक समीक्षा

आधुनिक सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने, स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई में सुधार करने पर दिया गया बल

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री सुश्री अग्निमित्रा पॉल जी की अध्यक्षता में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कर्सियांग और मिरिक नगरपालिकाओं तथा सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासनिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सांसद राजू विष्ट,पर्यटन मंत्री शंकर घोष तथा वित्त व परिवहन राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन मौजूद थे। सांसद ने कहा कि बैठक में शहरी प्रशासन और जन-कल्याण से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा की गई। हमने हर शहरी घर तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाने, आधुनिक सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने, स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई में सुधार करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने, ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन में तेज़ी लाने पर विस्तार से चर्चा की। लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नगरपालिका प्रशासन, आगामी नागरिक चुनावों और शासन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की भी समीक्षा की गई। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कर्सियांग, मिरिक और सिलीगुड़ी में तेज़ी से विकास हो रहा है और इनमें व्यापार, वाणिज्य, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, लॉजिस्टिक्स और निवेश के प्रमुख केंद्रों के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि इस विकास को उचित योजना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में, हमारी सरकार दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कर्सियांग, मिरिक और सिलीगुड़ी को एक आधुनिक हिमालयी पहाड़ी शहर क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने, भीड़-भाड़ कम करने और ऐसे सुनियोजित, स्वच्छ और टिकाऊ शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो हर निवासी को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करें।

02/08/2026

Minister Calls for Probe into Alleged ₹200 Crore SJDA Irregularities, Seeks Early Civic Polls

Siliguri: Minister of State for Finance and Matigara–Naxalbari MLA Anandamay Barman has called for an investigation into alleged financial irregularities of around ₹200 crore in the Siliguri Jalpaiguri Development Authority (SJDA).

Speaking to reporters after a meeting attended by Urban Development and Municipal Affairs Minister Agnimitra Paul, Barman said a fair and thorough investigation should be conducted and that strict action should be taken against anyone found guilty.

He also called for municipal elections to be held as soon as possible after the completion of the Census and related administrative processes, saying prolonged delays in elections have affected the delivery of civic services in many areas.

02/08/2026

Two Arrested for Alleged Assault and Robbery Attempt on Pickup Driver in Siliguri

Siliguri: Two men have been arrested for allegedly assaulting a pickup van driver and attempting to rob him after seeking a lift on the pretext of being unwell, police said.

According to police, the incident took place near Jalpai More when the driver offered a lift to a person who claimed he was ill. A short distance later, three more men allegedly stopped the vehicle, assaulted the driver, and attempted to rob him. One of the accused also allegedly posed as a police officer to threaten the driver.

Based on the driver's complaint, Matigara Police Station arrested Abhinandan Roy (23) and Dhoop Sahani (23). The two were produced before a Siliguri court on Sunday. Police said two other accused are absconding, and efforts are underway to trace them.

Participated in an organisational meeting at the BJP Party Office, Mallaguri, Siliguri today. We held detailed discussio...
02/08/2026

Participated in an organisational meeting at the BJP Party Office, Mallaguri, Siliguri today. We held detailed discussions on strengthening the party organisation, expanding grassroots outreach, and enhancing public engagement across the region.

The meeting focused on ensuring how to reach the benefits of various welfare schemes and developmental initiatives of the Central and State Governments reach every eligible beneficiary at the grassroots level. Every BJP karyakarta must serve as an ambassador of the Government, carrying its message and developmental work to every household. We encourage our BJP workers to actively assist citizens in accessing government services and welfare schemes, ensuring that no eligible beneficiary is left behind.

We also discussed measures to further strengthen the organisational network at the booth and mandal levels, promote regular interaction with the public, identify and address local issues.

Also present at the meeting were Shri Arun Mandal Ji, President, BJP Siliguri Organisational District, along with District Office bearers, Mandal Presidents, Mandal In-charge, and senior party leaders and karyakartas.

02/08/2026

Minister Agnimitra Paul Unveils Development Plans for North Bengal

Siliguri: State Urban Development and Municipal Affairs Minister Agnimitra Paul announced a series of development initiatives for North Bengal during a visit to Siliguri on Sunday.

After attending a public interaction programme at the Siliguri Municipal Corporation, the minister said the process to create a separate municipality for Dabgram–Fulbari would begin soon. She also announced plans to develop Siliguri as a "Himalayan City" with improved urban infrastructure.

Among the key announcements were:

App-based online parking in Siliguri from September 1.

Multi-level parking facilities in major North Bengal towns.

Fines for littering and spitting in public places from September 1.

A waste management project in Siliguri and Jalpaiguri in collaboration with Bharat Petroleum.

Modern bus shelters with digital displays, mobile charging points, and real-time bus information.

Eco-friendly bag vending machines in major markets.

Community toilets in slum areas and modern public toilets at tourist destinations.

A target to provide drinking water connections to every household in North Bengal by June 2027.

The minister said the government's focus is on modernising civic services, improving infrastructure, promoting cleanliness, and supporting sustainable urban development across North Bengal.

Office of Raju Bista2nd Aug, 2026Attended the Administrative Review Meeting of the Darjeeling, Kalimpong, Kurseong, and ...
02/08/2026

Office of Raju Bista
2nd Aug, 2026

Attended the Administrative Review Meeting of the Darjeeling, Kalimpong, Kurseong, and Mirik municipalities, along with Siliguri Municipal Corporation, Chaired by the Hon'ble Urban Development and Municipal Affairs Minister Ms. Agnimitra Paul Ji in Siliguri today.

The meeting reviewed a wide range of issues concerning urban governance and public welfare. We held detailed discussions on ensuring safe drinking water for every urban household, expanding modern sewerage infrastructure, improving health, hygiene and sanitation, strengthening solid waste management, easing traffic congestion, and accelerating the implementation of the Pradhan Mantri Awas Yojana. Matters relating to municipal administration, upcoming civic elections, and other key governance issues were also reviewed with a focus on improving the quality of life of our people.

Darjeeling, Kalimpong, Kurseong, Mirik and Siliguri are witnessing rapid growth and hold tremendous potential to emerge as major centres of trade, commerce, tourism, education, healthcare, logistics and investment. It is therefore essential that this growth is guided through proper planning and modern infrastructure.

Under the leadership of Hon'ble Chief Minister Shri Suvendu Adhikari Ji, our Government is committed to developing Darjeeling, Kalimpong, Kurseong, Mirik and Siliguri, into a modern Himalayan Hill City region. We remain focused on the timely implementation of development projects, improving urban infrastructure, reducing congestion, and creating well-planned, clean and sustainable towns that provide a better quality of life for every resident.

*Raju Bista*
*Member of Parliament, Darjeeling and*
*National Spokesperson, BJP*

सावन में पूज्य माँ साध्वी ऋतंभरा का बंगाल -बिहार (चिकन नेक) आगमन, नगर में उत्साह का माहौल- 9 अगस्त को उत्तरबंग मारवाड़ी ...
02/08/2026

सावन में पूज्य माँ साध्वी ऋतंभरा का बंगाल -बिहार (चिकन नेक) आगमन, नगर में उत्साह का माहौल

- 9 अगस्त को उत्तरबंग मारवाड़ी पैलेस में होगा दिव्य सत्संग एवं प्रेरणादायी आशीर्वचन, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: अध्यात्म और संस्कृति की पावन धरा चिकन नेक सिलीगुड़ी में एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। सावन माह में पूज्य माँ साध्वी ऋतंभरा का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को पूज्य माँ के दिव्य दर्शन, प्रेरणादायी प्रवचन एवं आशीर्वचन प्राप्त करने का दुर्लभ सौभाग्य मिलेगा।कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को कुछ इस प्रकार है: परम शक्ति पीठ सेवा प्रकल्प वात्सल्य सेवा केन्द्र, सिलीगुड़ी की ओर से पद्म भूषण पूज्यनीया दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी का आशीर्वचन एवं प्रवचन रविवार, 09 अगस्त 2026,प्रातः 10:30 बजे से उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस सिलीगुड़ी में होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र अग्रवाल ,अध्यक्ष माधव बिहारी हरलालका, मानद सचिव नरेश कुमार अग्रवाल , कोषाध्यक्ष दामोदर शर्मा है। इसके पहले दीक्षा संस्कार :9 अगस्त 2026 को ही प्रातः 7 बजे शुरू होगा।
इस आध्यात्मिक आयोजन के पीछे शहर के कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों से लोग जुड़े हुए है। इस कार्यक्रम में पूज्य माँ साध्वी ऋतंभरा जी धर्म, राष्ट्र, संस्कृति, मानव सेवा एवं नैतिक मूल्यों पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम सचिव नरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सावन महीने में पूज्य संत का महेश्वर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी जैसी पावन नगरी में पूज्य माँ साध्वी ऋतंभरा जी के चरण पड़ना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर है। सीताराम डालमिया ने कहा कि उनके विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं तथा उनके प्रवचन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करेंगे। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस दिव्य सत्संग का लाभ लें तथा पूज्य माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Address

NEW DARJEELING MORE
Siliguri
734003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NewsExpose365Days posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NewsExpose365Days:

Shortcuts

Share