10/07/2026
दार्जिलिंग, गंगटोक और नाथूला बॉर्डर अध्ययन दौरे पर पहुँचीं सांसद कलाबेन डेलकर
सिलवासा: दादरा एवं नगर हवेली की सांसद कलाबेन मोहनभाई डेलकर ने गृह मामलों संबंधी स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के तहत दार्जिलिंग, गंगटोक एवं नाथूला बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा को निकट से देखने का अवसर मिला। दौरे के दौरान मेजर जनरल आशीष नेगी सहित सेना, पुलिस, बैंक एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय विकास तथा CSR के माध्यम से विकास कार्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद कलाबेन डेलकर ने कहा कि दादरा एवं नगर हवेली की जनता के आशीर्वाद से उन्हें राष्ट्रहित एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व का क्षण है।