Kurdeg News

Kurdeg News This page provide NEWS for all block of simdega district also to create public opinion on social top

14/04/2026

कुरडेग प्रखंड के चाडरीमुंडा गांव में करीब 100 वर्ष पुराना नीम पेड़ में अचानक आग लग गई यह नीम पेड़ बस्ती के बीचोबीच में है और इसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा है पेड़ के इर्द गिर्द लगभग 10 गरीबों का मकान है,ग्रामीणों की सूचना पर प्रखण्ड प्रशासन मौके पर पहुँची है लोगों में दहशत का माहौल बन गया है ,अंचल अधिकारी किरण डांग मौके पर पहुँचे है और सिमड़ेगा दमकल विभाग से सम्पर्क कर दमकल वाहन को बुलाया गया है, अगर समय पर आग में काबू नहीं पाया गया तो भारी जानमाल का नुकसान होने की संभावना है,आसपास के लोग घर से बाहर निकल कर दमकल वाहन का इंतजार कर रहे थे।
दो घंटे के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँची और आग पर काबू किया गया।

कुरडेग सीएचसी में रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त संग्रहकुरडेग प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म...
13/04/2026

कुरडेग सीएचसी में रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त संग्रह
कुरडेग प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर जिला असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सिमडेगा के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिले के सभी प्रखण्डों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना के तहत इसकी शुरुआत कुरडेग सीएचसी से की गई।
शिविर में डॉ. राजीव रंजन द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। उन्होंने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। जिले में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना चुनौती बना रहता है, ऐसे में रक्तदाताओं की भूमिका अहम है।

09/04/2026

पशु तस्करों का पिकअप पलटा।
दो गाय की मौत,ड्राइवर गाडी छोड़ कर भागा।
कुरडेग थाना क्षेत्र के सागजोर हेठमा पुल के ढलान पर पशुओं से भरा पिकअप पलटा।
प्रशासन ने जप्त किया वाहन।
लाइव घटनास्थल का


,**झारखंड का जर्जर स्कूल की छत बनी मौत का जाल: प्लास्टर गिरने से 6 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल, व्यवस्था पर उठे रहे है सवाल...
08/04/2026

,**झारखंड का जर्जर स्कूल की छत बनी मौत का जाल: प्लास्टर गिरने से 6 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल, व्यवस्था पर उठे रहे है सवाल**
बच्चों में दहशत का माहौल
कुरडेग प्रखण्ड के बड़कीबिऊरा पंचायत स्थित केराकच्छार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, जब जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिरने से 6 वर्षीय छात्रा प्रेमिका टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चे रोज की तरह कक्षा में बैठे थे। अचानक छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा छात्रा के सिर पर गिरा, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। घायल बच्ची को सहायक शिक्षिका ज्योत्सना भागवत ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टांके लगाकर प्राथमिक उपचार किया।घटना के बाद विद्यालय में पढ़ रहे अन्य बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर है और इसकी जानकारी कई बार विभाग व पंचायत को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक ने भी भवन की खराब स्थिति को लेकर विभाग को कई पत्र भेजने की बात कही।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मरम्मत के लिए जिला को सूचना देने की बात कही, पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक जर्जर भवन में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर रहेंगे।



04/04/2026

I got over 100 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को एच पी वी वैक्सीन की शुभारम्भ जीप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा प्रमुख सरस्वती ...
02/04/2026

कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को एच पी वी वैक्सीन की शुभारम्भ जीप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा प्रमुख सरस्वती देवी बीस सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया, इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी दिलीप कुमार बेहरा ने बताया की यह वैक्सीन सिर्फ 14 साल से 15 साल के लड़की बच्ची को दी जाएगी । HPV का टीका सुरक्षा का संकल्प सर्विकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने का नया विकल्प है।यह टीका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है।


29/03/2026

चोर अपने घर मे आराम से देख रहा था चोरी किया LED TV में फिल्म,पुलिस ने पकड़ा
गया जेल
प्रेस कांफ्रेंस सुनिए घटना की जानकारी

27/03/2026

कुरडेग में रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।सभी गांवों से हजारों की संख्या में राम भक्त रामनवमी की शोभायात्रा जुलूस में शामिल हुए। सभी अखाड़ों के प्रमुख को मंदिर संचालन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही आए हुए सभी राम भक्तों को चना गुड़ का प्रसाद दिया गया।

कुरडेग थाना क्षेत्र के परकला गाँव मे दिन दहाड़े शिक्षक के घर मे चोरी की घटना घटी,।चोरों ने घर का मुख्य द्वार का ताला तोड़ ...
25/03/2026

कुरडेग थाना क्षेत्र के परकला गाँव मे दिन दहाड़े शिक्षक के घर मे चोरी की घटना घटी,।चोरों ने घर का मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर सोने की गहनों की चोरी कर ली,शिक्षक स्कूल गए थे 3 बजे घर लौटे तो देखा ग्रिल में ताला नही है खुला है फिर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी।



20/03/2026

PLFI के 9 अपराधी गिरफ्तार
सिमड़ेगा पुलिस को मिली सफलता**
जलडेगा थानान्तर्गत रोड निर्माण कम्पनी SRMV DP (JV) के द्वारा लचड़ागढ़ से ओड़गा रोड तक रोड निर्माण का कार्य किया जा रहा है, उक्त कम्पनी का अस्थायी कैम्प कारीमाटी पांगुर में बनाया गया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे सभी कर्मचारी एवं वाहन पांगुर कैम्प में ही रहते है।
दिनांक 25.01.2026/26.01.2026 की रात्री में, अज्ञात अपराधियों के द्वारा, भय पैदा करने एवं लेवी वसूलने के उदे्श्य से कैम्प में खड़े वाहन में आग लगाने का प्रयास किया गया।

उक्त के संबंध में जलडेगा थाना कांड सं0- 05/26 दिनांक- 26.01.2026 धारा- 326 (F)/62/308 (3)/308(4)/61(2)/3(5) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया।

कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा के नेेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कांड में शामिल पी0एल0एफ0आई0 अपराधियों को पकड़ने हेतु टीम द्वारा छापामारी कर घटना में शामिल 09 पी0एल0एफ0आई0 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना मंे शामिल गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, उम्र- 31 वर्ष ,पिता- सामुएल तोपनो,पता- बनजोगा पोढोझरिया, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा।
2. हेरमन तोपनो, उम्र- 24 वर्ष, पिता- सोमरा तोपनो, पता- बनजोगा चबुतरा टोली, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा।
3. करन लोहरा, उम्र- 23 वर्ष, पिता- महादेव लोहरा, पता- बेलवादाग थाना़ जिला- खूंटी।
4. करण लोहरा, उम्र- 22 वर्ष, पिता- लोधा लोहरा, पता- बेलवादाग, थाना़ जिला- खूंटी।
5. सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, उम्र- 26 वर्ष, पिता- श्रवण चीक बड़ाईक, सा0- भरमटोली, खरवाकोचा बड़गाई, थाना- सदर थाना, जिला- राँची।
6. दिनेश बरवा,उम्र- 19 वर्ष, पिता- दश्मु बरवा,सा0- देवबहार बंडाटोली, थाना- रेंगारीह, जिला- सिंमडेगा
7. मंगल तोपनो ,उम्र- 22 वर्ष, पिता- सनिका तोपनो, सा0- बनजोगा कुसुमटोली, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा ।
8. आशिष मिंज, उम्र- 29 वर्ष, पिता- जोसेफ मिंज, सा0- ठेरीटोली, गोतरा, थाना$़जिला- सिमडेगा ।
9. अमित कुमार, उम्र- 41 वर्ष, पिता- मोहन भगत, सा़थाना- तोरपा, जिला- खूंटी ।

जप्त सामानों की विवरणीः-
1. 10 मोबाईल फोन

19/03/2026

आज से चैत्र नवरात्र की पूजा आरम्भ।प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ माँ शैलपुत्री का पूजन


16/03/2026

कुरडेग में अभी चल रही भक्ति की बहार
हर गांव में हो रही है अखण्ड संकीर्तन अस्टप्रहरी यज्ञ,गाड़िया जोर श्री राम जानकी मंदिर की भी झलकियां भी देखे।

Address

Simdega

Telephone

+917070700377

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurdeg News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share