MM24Express

MM24Express News & blog

अमृत भारत योजना के तहत करीब 14.5 करोड़ की लागत से बनने वाले सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का माडल......!
30/11/2023

अमृत भारत योजना के तहत करीब 14.5 करोड़ की लागत से बनने वाले सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का माडल......!

दिनांक 25.11.2023 को जिला पदाधिकारी, सहरसा श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की मासिक समीक्षात्मक ...
26/11/2023

दिनांक 25.11.2023 को जिला पदाधिकारी, सहरसा श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की मासिक समीक्षात्मक बैठक उनके कार्यालय वेश्म में आयोजित की गयी। सर्वप्रथम वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा किया गया।
वणिज्य करः- वाणिज्यकर पदाधिकारी को बड़े व्यवसायी हॉस्पीटल, ईट भट्ठा, पेट्रोल पम्प, मॉल इत्यादि को चिन्ह्ति करते हुए छापा मारने, नोटिश करने तथा दोषी के विरूद्ध दंड अधिरोपित करते हुए वसूली का प्रतिशत बढ़ाने का निदेश दिया गया।
परिवहन:- परिवहन पदाधिकारी को बड़े बड़े वाहनों को पकड़ने तथा छोटे वाहनों के वाहन चालकों का हेलमेट, प्रदूषण, सीट बेल्ट आदि की जॉच करने एवं दोषी के विरूद्ध दंड अधिरोपित करते हुए राजस्व संग्रहण वसूली का प्रतिषत में अपेक्षित वृद्धि नहीं लाने के लिए स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया है।
निबंधनः- निबंधन पदाधिकारी सहरसा को राजस्व वसूली में वृद्धि लाने के लिए अधिक से अधिक स्थल जाँच, जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार के लिए होर्डिग, फ्लैक्स दिवार लेखन करवाने का निदेश दिया गया।
भू-राजस्व:- समीक्षा के क्रम में राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए सभी अंचल अधिकारी हल्का वार रोस्टर तैयार कर संबंधित राजस्व कर्मचारी नियमित रूप से सरकारी पंचायत भवन में उपस्थित रहेंगे।
खनन:- खान एवं भू-तत्व पदाधिकारी को चिन्हित चिमनी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का निदेश दिया गया तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों को चिन्हित कर एवं आधार भूत संरचना की रिपोर्ट के आधार पर नोटिश, छापामारी करने, रेक प्वांईट की जाँच करने, कार्य विभाग को नियमित जाँच करते हुए राजस्व वसूली बढाने का निदेश दिया गया।
वन:-वन प्रमंडल पदाधिकारी को छापामारी करने तथा अवैध/गैरकानुनी रूप से संचालित आरा मील को जब्त करने एवं दण्ड शुल्क की राशि अधिरोपित करते हुए वसूली बढ़ाने का निदेश दिया गया।
राष्ट्रीय बचत:- राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी को विभाग द्वारा चलाये जा रहे सभी स्कीमो का सामाचार पत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार करवाने का निदेश दिया गया। साथ ही बचत पदाधिकारी को महिला कार्यकर्त्ता के साथ बैठक करने तथा डाक विभाग के उच्चतर पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए पत्राचार करने का निदेश दिया गया।
मत्स्य:-मत्स्य पदाधिकारी को डिफॉल्टर के विरूद्ध नोटिश, प्राथमिकी दर्ज करने एवं नीलाम पत्र वाद दायर करने का निदेश दिया गया।
कृषि:-जिला कृषि पदाधिकारी, सहरसा को अधिक से अधिक खाद-बीज दुकानों की जॉच करने, छापा मारने एवं दंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली में वृद्धि लाने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को उर्वक लाईसेंस, कीटनाशक लाईसेंस के लिए आवश्यक पात्रता संबंधी विभागीय निदेश का प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया।
नगर निगम, सहरसा:- उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सहरसा को बिना नक्षा पास कराये नये भवन का निर्माण कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर दंड अधिरोपित करने /दुकानदार/व्यवसायिक प्रतिष्ठान, होटल, बड़े बकायेदार के यहाँ छापा मारने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने का निदेश दिया गया।
सिंचाई:- कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, सहरसा के बैठक से अनुपस्थित रहने तथा प्रतिवेन समर्पित नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण समर्पित करने एवं स्पष्टीकरण स्वीकृत तक वेतन रोकने का निदेश दिया गया।
सहकारिता:- छापा मारने, अधिक से अधिक जॉच करने तथा दोषी को चिन्हित कर दंड अधिरोपित करते हुए राजस्व संग्रहण बढाने का निदेश दिया गया। जिला अंकेक्षण पदाधिकारी (सहकारिता) के द्वारा इस माह में कितना आंकेक्षण किया गया है से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है। जिला अंकेक्षन पदाधिकारी को अपने प्रतिवेदन के साथ आंतरिक संसाधन संबंधी अगले सभी बैठक में उपस्थित रहने का निदेश दिया गया।
विद्युतः- कार्यपालक अभियंता विद्युत सहरसा को राजस्व संग्रहण की वसूली बढ़ाने के लिए छापा मारने एवं बड़े बकायेदारों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई करने, राईस मिल तथा बिजली चोरी करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
माप तौलः--माप तौल पदाधिकारी को एन0 एच0 धर्म कांटा, पेट्रोल पम्प, गैस गोदाम, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, दुकान, मंडी, होटल आदि प्रतिष्ठानों की माप तौल संबंधी उपकरण का नियमानुसार जॉच कर अधोहस्ताक्षरी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराते रहने की निदेश दिया गया।

दिनांक 09.12.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित वादों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव महोदय, बिहार की अध्यक्षता मे...
25/11/2023

दिनांक 09.12.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित वादों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव महोदय, बिहार की अध्यक्षता में विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किया गया | जिसमे जिलाधिकारी, सहरसा,श्री वैभव चौधरी,आईएएस, द्वारा भाग लिया गया | उक्त बैठक में मुख्य सचिव महोदय के द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में विभागीय विज्ञापन संख्या 1780/2006 दिनांक 06.12.2006 के अतिरिक्त प्रबंध पर्षद, उप ...
25/11/2023

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में विभागीय विज्ञापन संख्या 1780/2006 दिनांक 06.12.2006 के अतिरिक्त प्रबंध पर्षद, उप विकास आयुक्त एवं अन्य माध्यम से नियोजित दैनिक वेतनभोगी/ अनुबंध/ संविदा/ मासिक मानदेय पर कार्यरत कर्मियों से संबंधित समीक्षा हेतु विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किया गया | जिसमे जिलाधिकारी, सहरसा,श्री वैभव चौधरी,आईएएस, द्वारा भाग लिया गया |

दिनांक 24.11.2023 को जिलाधिकारी, सहरसा, श्री वैभव चौधरी,आईएएस की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं...
25/11/2023

दिनांक 24.11.2023 को जिलाधिकारी, सहरसा, श्री वैभव चौधरी,आईएएस की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के कार्य योजना की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय निर्देश के आलोक में दिए गए कार्य योजना को भूतल पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार एवं समाज में जागरूकता के फैलाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। नियोजन कार्यालय के माध्यम से लड़कियों को कुशल युवा केन्द्र पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के बारे में बताने का निर्देश दिया गया। नियोजन मेला में लड़कियों को खासकर रोजगार हेतु बुलाने के लिए प्रोत्साहित करना है।सभी धर्मगुरूओं के साथ बैठककर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के बारे में बताने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को भ्रूण हत्या के रोकथाम हेतु अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर पर सघन जाॅच करने का निर्देश दिया गया। पंचायत के जन प्रतिनिधियों के द्वारा अपने स्तर से बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरूद्ध संवेदीकरण हेतु जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में सिविल सर्जन,सहरसा, जिला योजना पदाधिकारी,सहरसा, जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहरसा, जिला नियोजन पदाधिकारी, एल.डी.एम. सहरसा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS एवं लैंगिक विशेषज्ञ सहित अन्य पदाधिकारियों उपस्थित थे।

दिनांक 24.11.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी,सहरसा,श्री वैभव चौधरी,आई०ए०एस० द्वारा फोटो युक्त निर्वाचक सूच...
25/11/2023

दिनांक 24.11.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी,सहरसा,श्री वैभव चौधरी,आई०ए०एस० द्वारा फोटो युक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर प्रारूप प्रकाशन के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति की संख्या तथा निष्पादन की समीक्षा की गई। समीक्षा विडियो काॅन्फ्रसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यथा बीडीओ, सभी सीओ और सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी जुड़े थे। प्रत्येक विधान सभा अन्तर्गत प्रखंडों का बारी-बारी से समीक्षा की गई। विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के नव पंजीकरण मतदाता तथा मृत्यु के कारण विलोपित होने वाले निर्वाचकों का विलोपन की कारवाई निर्वाचन विभाग बिहार, पटना द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य को और प्रगतिशील करने पर बल दिया गया। इस सन्दर्भ में दिनांक 25.11.23 एवं 26.11.23 को निर्धारित विशेष अभियान दिवस के दिन लक्ष्य की प्राप्ति मानक अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में आज भी समीक्षा के दौरान प्रखंड नौहटटा एवं सत्तरकटैया के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा आज की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई। यह अत्यन्त ही खेद जनक एवं असंतोषजनक पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गई। अन्य सभी पदाधिकारी को निर्देश हुुुुआ कि लक्ष्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से ली जायेगी। वस्तु स्थिति से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार,पटना को प्रतिवेदित कर दी जायेगी। सभी बीएलओ अपने कार्यो एवं दायित्वों का निर्वाहन शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के धारा-32 के तहत कारवाई की जायेगी। इस दिशा में सभी प्रखंड स्तरीय सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए बीएलओ के कार्य प्रणाली की अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन संख्या 27/2023 विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (TRE-2.0) के सफल आयोजन हेतु विडियो कॉन्फ्रेंस के म...
25/11/2023

विज्ञापन संख्या 27/2023 विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (TRE-2.0) के सफल आयोजन हेतु विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक।आयोजित किया गया | जिसमे जिलाधिकारी, सहरसा,श्री वैभव चौधरी,आईएएस, एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा भाग लिया गया|

https://www.facebook.com/100063767497990/posts/560148672787378/?mibextid=Nif5oz
30/11/2022

https://www.facebook.com/100063767497990/posts/560148672787378/?mibextid=Nif5oz

सोनपुर मंडल के बरौनी जं. के न्यू बरौनी लूप लाइन के कमीश्निंग हेतु 02 से 08 दिसम्बर, 2022 तक प्री-एन.आई./एन.आई. कार्य के मद्देनजर
🔶आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -

https://www.facebook.com/100063767497990/posts/560149169453995/?mibextid=Nif5oz
30/11/2022

https://www.facebook.com/100063767497990/posts/560149169453995/?mibextid=Nif5oz

बरौनी स्टेशन पर नये लूप लाइन की कमीश्निंग हेतु 02.12.2022 से 08.12.2022 तक प्री एन.आई./एन.आई कार्य के मद्देनज़र ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है ।

Address

Simri Bakhtiarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MM24Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share