The Live n Pod

The Live n Pod News portal

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र; कोचिंग विवाद और नेपाल में Prince yadav की संदिग्ध मौत मामले की CB...
16/06/2026

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र; कोचिंग विवाद और नेपाल में Prince yadav की संदिग्ध मौत मामले की CBI जांच की मांग
पटना, 16 जून 2026:
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और उसके बाद नेपाल में एक कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने मामले की संवेदनशीलता और जनता के आक्रोश को देखते हुए इसे तुरंत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आग्रह किया है।

क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र (क्रमांक 143, दिनांक 15/06/2026) के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में बिहार की राजधानी पटना में स्थित दो कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद कथित तौर पर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई थीं।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इस विवाद से जुड़े एक कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर फैली। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
पत्र में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और राज्य पुलिस की निष्पक्षता पर भी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा:

"इस मामले में गंभीर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं तथा सरकार और राज्य के पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।"

CBI जांच से 'दूध का दूध और पानी का पानी' करने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच CBI को सौंपी जाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक स्वतंत्र और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने पर ही निष्पक्ष, प्रभावी और गहराई से सच सामने आ पाएगा, जिससे "दूध का दूध और पानी का पानी" हो सके और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह खबर तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री बिहार को लिखे गए आधिकारिक पत्र (संदर्भ) पर आधारित है। Indian National Congress Tiger Anshu Yadav Kumar Ashish Ariyan Nepal Police B***n BJP Bihar BJP Haryana The Live n Pod

15/06/2026

बड़ी खबर: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार; मौत पर गहराया रहस्य!

पटना कोचिंग विवाद के बीच एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालक रोशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रिंस का शव पिछले दिनों नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था।

इस दुखद घड़ी में शामिल होने के लिए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रोशन आनंद सर भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश और हत्या करार दिया है, वहीं दूसरी ओर खान सर ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। नेपाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।
देखिए क्या कुछ कह रहे ..,
#नगरपरिषद्सिमरीबाख्तियारपुर Nepal Police Indian National Congress B***n

नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौ@त!नेपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामन...
14/06/2026

नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौ@त!

नेपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक होटल में पटना के ज्ञान बिंदु वाले चर्चित शिक्षक सहरसा निवासी रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव खान कोचिंग प्रकरण में फरार चल रहे थे। घटना के समय उनके साथ मौजूद सभी युवकों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। नेपाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। इस बीच, खान कोचिंग से जुड़े लोगों पर भी सवाल उठने लगे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Nepal Police
B***n Bihar police

पुनपुन यादव पर एक के बाद एक FIR**सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा):** वार्ड नंबर-23 (माखन टोला) निवासी अनुसूचित जाति की महिला सु...
08/06/2026

पुनपुन यादव पर एक के बाद एक FIR

**सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा):** वार्ड नंबर-23 (माखन टोला) निवासी अनुसूचित जाति की महिला सुधा देवी से गाली-गलौज, मारपीट के प्रयास और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के आरोप में भौरा निवासी पुनपुन यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता के अनुसार, 4 जून को आरोपी ने उनके घर के सामने विवाद किया और विरोध करने पर धक्का-मुक्की की। सहरसा एससी/एसटी थाने में **कांड संख्या 31/26** के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस पदाधिकारी चंद्रकांत पासवान कर रहे हैं।

08/06/2026

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद की सबसे चर्चित
युवा नेता पुनपुन यादव पर FIR दर्ज
पिछले कई दिनों से तिरंगा डेकोरेटिव लाइट
सहित कई मामलों मे
यह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया
पिछले कई दिनों से कई भ्रष्टा अधिकारीयों की नींद पूरी तरह उरी हुई थी
और वह मौका का तलाश कर रहे थे छोटी सी गलतियों का #नगरपरिषद्सिमरीबाख्तियारपुर

The Live n Pod Kumar Ashish Ariyan Indian National Congress

सहरसा जिले के सहरसा सुपौल रेलखंड पर रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रही 2...
24/05/2026

सहरसा जिले के सहरसा सुपौल रेलखंड पर रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रही 20 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।



मृतका की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनचर गांव निवासी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजलि अपने दो युवक दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच गई। जब तक तीनों कुछ समझ पाते, तब तक अंजलि ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद दोनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में युवा अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। रेलवे ट्रैक, पुल और सड़क जैसे खतरनाक स्थानों पर वीडियो बनाना लगातार हादसों का कारण बन रहा है। लोगों ने युवाओं से अपील की है कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जिंदगी खतरे में न डालें।



फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

श्री थिरु सी.जोसेफ विजय जी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामन...
10/05/2026

श्री थिरु सी.जोसेफ विजय जी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।


Indian National Congress

30/04/2026

Address

Simri Bakhtiarpur
852127

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Live n Pod posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share