NOS News

NOS News राष्ट्रवादी और निष्पक्ष पत्रकारिता

13/06/2026

बीते गुरुवार को सिंगरौली जिले के बरगवां के बेटहाडांड़ में एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक सीताराम पाल की मौत हो गई थी। हादसे में युवक की मौत होने के बाद गुस्साये लोगों ने नेशनल हाइवे-39 में चकाजाम कर दिया था, जिससे लगभग पांच घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा और वाहनों की आवाजाही बंद रही।

सड़क में शव रखकर चकाजाम करने राजू वैश्य, रामदेव पाल, कमल कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, श्यामधारी कुशवाहा, रामानुज पाल सहित 30 से अधिक लोगों के खिलाफ बरगवां थाना पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि सड़क में चकाजाम करने पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है। किसी भी स्थिति में सड़क को जाम नहीं किया जा सकता है। जो लोग भी सड़क जाम करेंगे उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि सार्वजनिक सड़क को जाम करना अवैधानिक है। सड़क जाम किए जाने से पब्लिक को खासी परेशानी होती है।

13/06/2026

पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ताः पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ

12/06/2026

सिंगरौली जिले में अवैध उत्खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन और खनिज अमले ने ग्राम बड़कुड़ और ग्राम पिपरवान स्थित दो गिट्टी क्रशर खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया है।

पूर्व में तहसीलदार चितरंगी, खनिज निरीक्षक तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अमले द्वारा की गई संयुक्त जांच में इन खदानों में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद कलेक्टर सिंगरौली द्वारा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी ईटीपी (ट्रांजिट पास) तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दी गई थी।

इसके बावजूद खदान संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर क्रशर और खदान का संचालन किया जा रहा था। इस अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार 11 जून को खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्रशर खदानों को सील कर दिया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि संचालकों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत आगामी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

11/06/2026
11/06/2026

MP में कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। इसके बाद बीजेपी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

11/06/2026

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की चारु पाण्डेय ने 23 साल की उम्र में केंद्र और राज्य सरकार की 19 प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

इस असाधारण उपलब्धि के लिए चारु को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान तिल्दा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। चारु प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की पुत्री हैं।

चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर और CG NHM समेत कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।

चारु पांडेय ने मई 2025 से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यभार संभाला है। चारु की इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में प्रेरणा का संचार हुआ है।

Address

Singrauli
486886

Telephone

+918120692169

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NOS News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NOS News:

Share