Janata ki awaaz

Janata ki awaaz मैं डिजिटल क्रिएटर के रूप में समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार मेरे प्रयास से किसी के जीवन में थोड़ा भी बदलाव कर सका तो मैं अपने जीवन सफल हो गया

18/09/2026

ब्रेकिंग | सिंगरौली-जयंत

कंचन ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना का CCTV फुटेज सामने आया। घटना के बाद रीवा से IG-DIG मौके पर पहुंचे, पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

18/09/2026

सिंगरौली | जयंत की घटना पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SP कार्यालय में पुलिस ने घटना को लेकर दी अहम जानकारी।

कैलिबर माइनिंग में रोजगार को लेकर बैठक, 230 युवाओं के आवेदनों के सत्यापन पर जोरसिंगरौली, 16 सितंबर। कैलिबर माइनिंग के वि...
16/09/2026

कैलिबर माइनिंग में रोजगार को लेकर बैठक, 230 युवाओं के आवेदनों के सत्यापन पर जोर

सिंगरौली, 16 सितंबर। कैलिबर माइनिंग के विरुद्ध 11 सितंबर को स्थानीय युवाओं के रोजगार और अधिकारों को लेकर हुए आंदोलन के बाद बुधवार को प्रशासन, एनसीएल प्रबंधन, कैलिबर माइनिंग प्रबंधन और स्थानीय युवाओं के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। स्थानीय स्तर पर विस्थापितों के रोजगार का मुद्दा पहले भी सामने आया है।

बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने विस्थापित, प्रभावित और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिए जाने का मुद्दा उठाया। उनके द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आंदोलन के दौरान 230 युवाओं के रिज्यूम जमा किए गए थे। इनमें विस्थापित, प्रभावित और स्थानीय युवा शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में यह बात सामने आई कि जिन युवाओं की जमीन पहले प्रभावित या अधिग्रहित हो रही है, उन्हें प्राथमिकता देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद अन्य प्रभावित एवं स्थानीय युवाओं को अवसर देने की बात कही गई। जमा किए गए युवाओं की सूची को सत्यापन के लिए NCL दुधिचुआ प्रबंधन को उपलब्ध कराया गया है।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग

बैठक में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार अभिषेक यादव ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता नहीं होने देने तथा पारदर्शिता के साथ भर्ती कराने की बात कही।

प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने मांग रखी कि युवाओं के लिए खुले मैदान में टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जाएं तथा पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में हो। साथ ही NCL प्रबंधन, कैलिबर माइनिंग और प्रशासन की मौजूदगी में चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर देने की मांग भी रखी गई।

बैठक में कंपनी की रोजगार एवं भर्ती व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि कंपनी प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया में सामने आई कमियों को सुधारने और व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही।

आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

बैठक के बाद प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने कहा कि युवाओं के रोजगार के अधिकार से जुड़े मुद्दे पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यदि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और कंपनी अपने आश्वासनों पर कायम नहीं रहती, तो युवा कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से धरना एवं आगे आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि विस्थापित, प्रभावित एवं स्थानीय युवाओं के रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए है।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोरवा अध्यक्ष शेखर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता परिवहन प्रकोष्ठ राजेश सिंह, प्रदेश वन एवं पर्यावरण सचिन डैनी सिंह, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष सूर्य द्विवेदी, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विजय सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोरवा सुनील पंचूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कलेक्टर की पहल से गनियारी पीजी कॉलेज को मिली बड़ी सौगात₹12.18 करोड़ की लागत से बनेगा 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, NCL ...
12/09/2026

कलेक्टर की पहल से गनियारी पीजी कॉलेज को मिली बड़ी सौगात

₹12.18 करोड़ की लागत से बनेगा 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, NCL ने दी स्वीकृति

हिम्मत समाचार संवाददाता | संजीव कुमार सिंह

सिंगरौली। जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विस्तार को लेकर एक बड़ी पहल साकार होने जा रही है। कलेक्टर की पहल से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण को NCL ने मंजूरी प्रदान कर दी है। ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा ₹12 करोड़ 18 लाख 31 हजार 490 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

आधुनिक शैक्षणिक परिसर के रूप में विकसित हो रहा गनियारी

गनियारी में विकसित हो रहे नए पीजी कॉलेज परिसर को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ऑडिटोरियम का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। प्रस्ताव NCL के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को CSR के तहत स्वीकृति मिल गई है।

NCL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 22 अगस्त 2026 को आयोजित 320वीं बैठक में CSR कमेटी की अनुशंसा पर परियोजना को मंजूरी दी गई। परियोजना का क्रियान्वयन जिला प्रशासन, सिंगरौली एवं NCL के मध्य MoU के माध्यम से किया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

400 विद्यार्थियों की क्षमता वाला यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सिंगरौली में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां शैक्षणिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों, सेमिनार, कार्यशालाओं, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा।

ऑडिटोरियम के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। साथ ही जिले में उच्च शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को एक बड़ा और सुविधायुक्त मंच उपलब्ध होगा।

गनियारी में आकार ले रहा शिक्षा का नया केंद्र

गनियारी में विकसित हो रहा पीजी कॉलेज परिसर सिंगरौली में उच्च शिक्षा के नए केंद्र के रूप में आकार ले रहा है। ऐसे में 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की स्वीकृति इस परिसर की सुविधाओं में महत्वपूर्ण विस्तार मानी जा रही है।

₹12 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह ऑडिटोरियम आने वाले समय में सिंगरौली के विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं के लिए शिक्षा, संवाद, साहित्य, संस्कृति और प्रतिभा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

CM Madhya Pradesh | Jansampark Madhya Pradesh | Northern Coalfields Limited

चड्ढा कैलिबर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड खिलाफ आंदोलन के बाद 16 सितंबर को वार्तास्थानीय युवाओं और प्रभावित परिवारों के रोजग...
12/09/2026

चड्ढा कैलिबर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड खिलाफ आंदोलन के बाद 16 सितंबर को वार्ता

स्थानीय युवाओं और प्रभावित परिवारों के रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सिंगरौली। हिम्मत समाचार संवाददाता संजीव सिंह।
एनसीएल की खदानों में कार्यरत चड्ढाआउटसोर्सिंग कंपनी कैलिबर माइनिंग के खिलाफ स्थानीय युवाओं, विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए आंदोलन के बाद अब 16 सितंबर, बुधवार को प्रशासन, एनसीएल, कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रभावितों के बीच वार्ता होगी।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान स्थानीय युवाओं एवं प्रभावित परिवारों की रोजगार संबंधी समस्याओं को प्रशासन, एनसीएल और कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा आंदोलनकारियों ने स्थानीय पात्र युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा श्रमिकों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

आंदोलन के बाद तहसीलदार सुश्री सविता यादव द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। आश्वासन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता, स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव अथवा कर्मचारियों के शोषण से संबंधित शिकायत मिलने पर प्रशासन द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कमियों को दूर करने का भरोसा दिलाया गया है।

आगामी बैठक में स्थानीय युवाओं के रोजगार, विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता, भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा श्रमिकों के अधिकार एवं सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अब सभी की निगाहें 16 सितंबर की वार्ता पर टिकी हैं, जहां इन मांगों के समाधान को लेकर क्या निर्णय सामने आता है, यह महत्वपूर्ण होगा।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने कहा कि स्थानीय लोगों की जमीन और संसाधनों से क्षेत्र में उद्योग एवं खनन गतिविधियां संचालित हो रही हैं, इसलिए रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं और प्रभावित परिवारों को उनका न्यायोचित अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आश्वासन के अनुरूप समाधान नहीं होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से पुनः आंदोलन करेगा।

आंदोलन में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, विस्थापित, प्रभावित नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिम्मत समाचार
संवाददाता — संजीव सिंह

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Prasad Mhatre, Satish Koche, Vijay Paswan, Mechelle Rafae...
12/09/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Prasad Mhatre, Satish Koche, Vijay Paswan, Mechelle Rafael, Amar Amar, Sonu Kumar Tiwari, Nagender Kumar Yadav, Jhamil Angeles Sangalang, Mahakal Jagadala, Sahajram Ram, Mitro Gope, Victorienne Djoi, Md Jalil, Ramesh Kumar Saini, Nihal Tenuwara, संदीप मौर्य, Ankur Kumar, Nguyễn Nở, Rubesh Tamang, Madhuri Patil, Huseng Radai

12/09/2026

बस से भारत मंडपम तक… खास अंदाज़ में पहुंचे देश के दिग्गज! 🇮🇳🚌

केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ बस से भारत मंडपम पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल वैश्विक नेताओं के लिए शानदार डिनर का आयोजन किया।
देखिए इस खास शाम की खूबसूरत झलकियां। ✨🇮🇳

Address

Singrauli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janata ki awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share