News of Singrauli

News of Singrauli पत्रकार विराग पाण्डेय की खोजी खबरों का अड्डा..जिसे लोग छिपाते हैं उसे हम दिखाते हैं। खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें :- 8120692169
(5)

देश की सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिय...
13/07/2026

देश की सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किसी को गाली भी नहीं दे सकते क्योंकि सभी अपने ही निकले।

यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA पर बोलते हुए कहा कि पीडीए का मतलब है पी...
13/07/2026

यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA पर बोलते हुए कहा कि पीडीए का मतलब है पीट देगा अहीर और पीट देगा अल्पसंख्यक हैं।

13/07/2026

मध्यप्रदेश : भरे मंच पर क्यों रोने लगे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा??

हादसों को न्योता देती अमिलवान-कथुरा मार्ग की जर्जर पुलिया, कान में तेल डालकर सो रहा है पंचायत प्रशासन!अमिलवान : सिंगरौली...
13/07/2026

हादसों को न्योता देती अमिलवान-कथुरा मार्ग की जर्जर पुलिया, कान में तेल डालकर सो रहा है पंचायत प्रशासन!

अमिलवान : सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत अमिलवान से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। अमिलवान और कथुरा गांव को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्थित पुलिया इस समय 'मौत का कुआं' बनी हुई है। पुलिया पर इतने भारी और खतरनाक गड्ढे हो चुके हैं कि यहां हर दिन कोई न कोई गाड़ी फंस रही है और लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।

क्षेत्रीय ग्रामीणों में इस बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच राममिलन खैरवार और सचिव अजीत उपाध्याय को अवगत कराया गया और गड्ढे भरने की गुहार लगाई गई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की परेशानी देखने के बजाय 'कान में तेल डालकर' सोए हुए हैं।

कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी!

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों (कथुरा,चितरबई, चूरी अमरा आदि) को जोड़ने वाला रास्ता है, जिस पर दिन-रात आवागमन रहता है। आए दिन दुपहिया और चार पहिया वाहन इन गहरे गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यदि समय रहते इस पुलिया की मरम्मत नहीं की गई, तो यहां किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी या जानमाल का नुकसान हो सकता है।

पंचायत स्तर पर कोई सुनवाई न होने से निराश होकर अब ग्रामीणों ने जिले के आला अधिकारियों (कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी) से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं लेंगे, तब तक स्थिति सुधरने वाली नहीं है।

'न्यूज़ ऑफ सिंगरौली' प्रशासन से पूछता है सवाल

आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही पंचायत प्रशासन की नींद टूटेगी? जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाली पंचायतें बुनियादी राहगीरों की सुरक्षा को लेकर इतनी लापरवाह क्यों हैं?

दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जारी लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा का...
13/07/2026

दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जारी लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल

मप्र के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए टोकन नंबर व्यवस्था लागू करने की योजना है। हालांकि इसमें अ...
13/07/2026

मप्र के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए टोकन नंबर व्यवस्था लागू करने की योजना है। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा। व्यवस्था के तहत ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों के पंजीयन के साथ टोकन नंबर दिया जाएगा।

यह टोकन नंबर व्यवस्थित तरीके से डॉक्टर, नर्स, जांच और ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन तक पहुंच जाएगी। मरीज को कहीं भी पेपर या पर्ची ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ओपीडी पंजीकरण से लेकर वार्डों में भर्ती मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन होगा। मरीज अपना टोकन नंबर बताएगा और सारी जानकारी संबंधित सेक्शन तक डिजिटली मौजूद रहेगी। टोकन नंबर अस्पताल के सभी सेक्शन से इंटीग्रेट रहेगा।। मरीज डिजिटल टोकन नंबर के जरिए अस्पताल में आसानी से डॉक्टर या अन्य विभाग में पहुंच सकेगा।

डॉक्टर परामर्श को कंप्यूटर पर लिखेगा। उपचार के लिए मरीज को पुराना पर्चा या अन्य कागजात की जरूरत नहीं होगी। आयुष्मान भारत रजिस्ट्रेशन इंडिया के तहत मरीजों को आभा एप के माध्यम से आईडी बनाकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मरीज का मेडिकल रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। आभा एप पर मरीज भी ऑनलाइन अपने उपचार की जानकारी ले सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवस्था को लागू करने में समय लगेगा।

मध्यप्रदेश के रीवा शहर के एक होटल में रविवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक नवविवाहिता ने अपने पति को...
13/07/2026

मध्यप्रदेश के रीवा शहर के एक होटल में रविवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक नवविवाहिता ने अपने पति को युवती के साथ पकड़ा। गुस्साई पत्नी ने पति को थप्पड़ मारे और फिर उसे थाने ले गई। होटल में युवती के साथ पकड़े गए युवक का नाम आकाश सिंह चौहान बताया गया है, जो सीधी जिले का रहने वाला है।

पति को होटल में युवती के साथ पकड़ने वाली महिला के मुताबिक 3 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट में हम दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। जनवरी माह तक सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन इसके बाद वह छिप छिपकर रहने लगा। उसे शक था कि पति दूसरी लड़कियों से बातें करता है। महिला के मुताबिक रविवार को वह सीधी जाने के लिए बस स्टैंड में थी। इसी दौरान पता चला कि उसका पति समान थाना क्षेत्र के पंगत होटल में है। जहां वह पहुंच गई और एक युवती के साथ पति को पाया। इसके बाद उसे थाने लेकर पहुंच गई।

उधर, होटल में पति को जिस युवती के साथ पत्नी ने पकड़ा, वह खुद को आकाश की पत्नी बताने लगी। इससे विवाद और बढ़ गया। होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। होटल में पकड़े गए पति ने कहा कि वह तलाक लेना चाहता है। उधर, पत्नी ने कहा कि जब तलाक ही लेना था तो फिर कोर्ट मैरिज क्यों की। पत्नी ने कहा कि अभी भी समय है पति सुधर जाए या फिर जेल जाए।

बालाघाट में एथेनॉल उत्पादन के लिए एफसीआई (FCI) से मिले चावल की कथित हेराफेरी के मामले में मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री गो...
13/07/2026

बालाघाट में एथेनॉल उत्पादन के लिए एफसीआई (FCI) से मिले चावल की कथित हेराफेरी के मामले में मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राज्य सरकार की भूमिका से पूरी तरह इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रकरण से मध्य प्रदेश खाद्य विभाग और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

खाद्य मंत्री ने मामले की स्थिति साफ करते हुए बताया कि एथेनॉल उत्पादन की यह योजना पूरी तरह से भारत सरकार (केंद्र सरकार) की है। इस योजना के तहत चावल का आवंटन, मूल्य निर्धारण, परिवहन और इसकी पूरी संचालन प्रक्रिया केवल केंद्रीय एजेंसियों द्वारा ही की जाती है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर स्तर पर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान बात सामने आई कि एवीजे एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया 242.55 क्विंटल चावल एक ट्रक में वारासिवनी स्थित 'संचेती राइस मिल' के परिसर में खड़ा पाया गया।

प्रथम दृष्टया चावल का अवैध व्यपवर्तन (डायवर्जन) पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और संबंधित राइस मिल संचालक के खिलाफ वारासिवनी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी गई है।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अब मध्यप्रदेश में जल्द ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी लागू की जायेगी। इसका मसौदा राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने तैयार किया है...
13/07/2026

अब मध्यप्रदेश में जल्द ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी लागू की जायेगी। इसका मसौदा राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने तैयार किया है तथा वन विभाग ने इस पॉलिसी में किये गये प्रावधानों पर सहमति दी है। उल्लेखनीय है कि ट्री ट्रांसलोकेशन के तहत किसी बड़े या पुराने पेड़ को बिना काटे, वैज्ञानिक तरीके से उखाडकर दूसरी जगह सुरक्षित रूप से लगा देना है।

इसके लिए मशीनों और विशेष रसायनों का उपयोग किया जाता है ताकि पेड़ मरे नहीं और अपनी जड़ों के सहारे नई जगह पर पनप सके। विकास परियोजनाओं के दौरान पेड़ों की कटाई को लेकर दायर याचिका पर, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के समक्ष ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी-2026 का मसौदा पेश कर दिया है।

इस नीति के अनुसार पेड़ काटना अंतिम विकल्प होगा और निर्माण कार्य में आने वाले कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ों का ट्रांसलोकेशन अनिवार्य होगा। इसके अलावा एक पेड़ कटने पर 20 पौधे लगाने होंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सुप्रीम कोर्ट के परिसर के विस्तार के लिए 26 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की अनुमति दी है जबकि गोवा में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत वहां की हाईकोर्ट ने पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।

Address

Mahapaur Bangala Road Waidhan
Singrauli
486886

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News of Singrauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share